Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vrindavan Temples: पवित्र नगरी वृंदावन घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो जरूर करें इन मंदिरों के दर्शन

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Mon, 10 Apr 2023 06:34 PM (IST)

    Vrindavan Temples उत्तर प्रदेश की पवित्र नगरी वृंदावन जाने का सभी का सपना होता है। अगर आप भी जल्द ही अपने इस सपने को पूरा करने के लिए वृंदावन जाने का ...और पढ़ें

    घूमने के लिए परफेक्ट हैं मथुरा वृंदावन की ये जगह
    घूमने के लिए परफेक्ट हैं मथुरा वृंदावन की ये जगह

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Vrindavan Temples: उत्तर प्रदेश के शहर मथुरा का नाम सुनते ही सभी को भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि याद आती है। वहीं, वृंदावन बाल गोपाल की अठखेलियों की याद दिलाता है। श्रीकृष्ण का एहसास दिलाते इस शहर में हर साल कई लोग देश-विदेश से घूमने आते हैं। यहां कई ऐसे स्थान मौजूद हैं, जिसे हर कोई जीवन में एक बार जरूर देखना चाहता है। अगर आप भी जल्द ही वृंदावन जाने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको बताएंगे यहां की कुछ ऐसी जगहों के बारे में, जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए।

    बांके बिहारी मंदिर

    उत्तर प्रदेश के पवित्र शहर वृंदावन में आपको हर जगह भगवान कृष्ण की मौजूदगी का एहसास होगा। यहां नंदलाल को समर्पित कई सारे स्थान हैं, लेकिन श्री बांके बिहारी मंदिर की अपनी अलग महत्वता है। यहां हर साल हजारों-लाखों की संख्या में दर्शन करने पहुंचते हैं। यह मंदिर भारत के प्रतिष्ठित मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में आपको राजस्थान शैली की झलक देखने को मिलेगी।

    प्रेम मंदिर

    वृंदावन में मौजूद प्रेम मंदिर अपने आप में खूबसूरती का एक बेहतरीन नमूना है। साल 2001 में इस मंदिर को जगद्गुरु श्री कृपालुजी महाराज द्वारा बनवाया गया था। प्रेम का यह मंदिर राधा कृष्ण के साथ-साथ राम सीता को भी समर्पित है। यहां पर खासतौर पर रात में समय भक्तों की ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है, क्योंकि यहां का लाइट शो बेहद खूबसूरत होता है, जिसका नजारा देखने लायक होता है।

    इस्कॉन मंदिर, वृंदावन

    वृंदावन स्थित इस्कॉन मंदिर यहां आने वाले लोगों के बीच आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। इस मंदिर के संस्थापक स्वामी प्रभुपाद थे, जिन्होंने खुद इसकी नींव रखी थी। यहां देश ही नहीं, बल्कि विदेश से भी भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं। इस मंदिर श्री कृष्ण बलराम मंदिर के रूप में भी जाना जाता है।

    खबरें और भी

    गोविंद देव मंदिर

    वृंदावन में मौजूद भगवान कृष्ण के इस को राजा मानसिंह ने सन 1590 में बनवाया था। ऐसा माना जाता है कि यह वृंदावन के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। अपने दौर में यह मंदिर 7 मंजिल का हुआ करता था, लेकिन मुगलकाल के दौरान तत्कालीन मुगल आक्रांता औरंगजेब ने इस मंदिर की चार मंजिलों को गिरा दिया था। तब से लेकर अब तक यह मंदिर तीन मंजिल का ही है।

    श्री रंगनाथ मंदिर

    वृंदावन-मथुरा मार्ग पर स्थित श्री रंगनाथ मंदिर वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में से एक है। यह मंदिर अपनी दक्षिण शैली की बनावट के लिए काफी मशहूर है। साथ ही यहां का मुख्य आकर्षण दूल्हे के रूप में मौजूद कृष्ण की मूर्ति है। यह मंदिर खासतौर पर एक दक्षिण भारतीय वैष्णव संत- भगवान श्री गोदा रणगमन्नार और कृष्ण के अवतार- भगवान रंगनाथ को समर्पित है।

    Picture Courtesy: Freepik