Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Tourism: प्रकृति प्रेमी हैं तो एक बार जरूर घूम आए मध्य प्रदेश के मांडू, जानें यहां के दर्शनीय स्थल

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sat, 29 Apr 2023 03:28 PM (IST)

    MP Tourism गर्मियों में अगर आप भी कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो मध्य प्रदेश स्थित मांडू जा सकते हैं। यहां आपको न सिर्फ प्रकृति के खूबसूरत नजा ...और पढ़ें

    मांडू में घूमने के लिए मशहूर जगह
    मांडू में घूमने के लिए मशहूर जगह

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। MP Tourism: बढ़ते तापमान के साथ ही गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। दिल्ली समेत भारत के कई हिस्सों में इस समय आग बरस रही है। ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए कई लोग वेकेशन की प्लानिंग करते हैं। अगर आप भी इस समर वेकेशन छुट्टियों की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हम आपको बताएंगे एक ऐसी जगह के बारे में,जहां आप अपना परफेक्ट वेकेशन बिता सकेंगे।

    भारत का दिल कहे जाने वाले राज्य मध्य प्रदेश में कई सारे पर्यटन स्थल मौजूद हैं। इस समय मध्य प्रदेश का मौसम काफी सुहाना हो रहा है। ऐसे में अगर आप यहां छुट्टियां बिताने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां के खूबसूरत शहर मांडू जरूर जाएं। यहां आप प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठाने के साथ ही कई एतिहासिक जगहों का भी दीदार कर सकते हैं।

    हिंडोला महल

    अगर आप मांडू की सैर करने जा रहे हैं, तो यहां मौजूद हिंडोला महल जरूर जाएं। इस महल का नाम जितना अनोखा का है, इसकी बनावट उतनी भी अनोखी है। दरअसल, इस महल की दीवार थोड़ी सी झुकी हुई है, जिसके वजह से यह महल एक झूले की तरह नजर आता है। यही वजह है कि इसे हिंडोला महल के नाम से जाना जाता है।

    मांडू का किला

    पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में विंध्य की पहाड़ियों में स्थित मांडू शहर में आपको घूमने के लिए कई सारी जगहें मिलेगी। इन्हीं जगहों में से एक मांडू का किला राजा बाज बहादुर और रानी रूपमती के प्यार की निशानी है। करीब 20 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद इस किले को रानी रूपमती महल के नाम से भी जाना जाता है। हसीन वादियों से घिरा यह महल आपका दिल जीत लेगा।

    खबरें और भी

    जहाज महल

    जैसाकि नाम से ही समझ आता है यह महल जहाज के आकार में बना हुआ है। खास बात यह है कि इस महल के दोनों किनारों पर दो तालाब बनाए गए और उनके बीच जहाज के आकार का महल बनाया गया। इसलिए इसे जहाज महल का नाम दिया गया। इस महल को देखने पर ऐसा लगता है जैसे कोई जहाज पानी में तैर रहा है। अपनी खूबसूरती की वजह से यह महल पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहता है।

    ईको पॉइंट

    अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो ईको पॉइंट आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट जगह साबित होगी। इस जगह की खासियत यह है कि अगर आप यहां जोर से कुछ चिल्लाते हैं, आपकी आवाज पहाड़ों से टकराकर वापस आपको सुनाई देगी। आवाज गूंजने की वजह से ही इस जगह को ईको पॉइंट कहा जाता है।

    Freepik: Instagram/sankalp_tiwary