Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Summer Destination: चिलचिलाती धूप ने मुश्किल कर दिया है जीना, तो इन ठंडी जगहों पर मनाएं परफेक्ट वेकेशन

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Wed, 26 Apr 2023 05:15 PM (GMT+05:30)

    Summer Destination लगातार बढ़ती गर्मी ने सभी को परेशान कर दिया है। ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडी जगहों पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। अग ...और पढ़ें

    गर्मियों में भी ठंड का एहसास कराती हैं भारत की ये जगह
    गर्मियों में भी ठंड का एहसास कराती हैं भारत की ये जगह

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Summer Destination: देशभर में बढ़ते तापमान ने लोगों का हाल-बेहाल कर रखा है। चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी की वजह से लोग परेशान हो चुके हैं। ऐसे में अब लोग इस भीषण गर्मी से बचने के लिए किसी ठंडी जगह पर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं। देश में गर्मी से मचे हाहाकार के बीच आप यहां मौजूद कुछ ऐसी जगहों पर भी जा सकते हैं, जहां आपको गर्मी में भी ठंड का अहसास होगा। अगर आप भी आने वाले दिनों में वेकेशन की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हम आपको बताते हैं भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में, जहां आप गर्मियों में परफेक्ट वेकेशन बिता सकते हैं-

    शिलॉन्ग

    चिलचिलाती धूप से राहत पाने के लिए शिलॉन्ग का रूख कर सकते हैं। इस शहर को पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। यही वजह है कि यह जगह भारत के लोकप्रिय पर्यटन स्थल में से एक है। गर्मियों में सुकून की छुट्टियां बिताने के लिए यह शहर बिल्कुल परफेक्ट साबित होगा।

    ऊटी

    ऊटी भारत की एक ऐसी जगह है, जहां पूरे साल काफी अच्छा मौसम होता है। यही वजह है कि गर्मियों में घूमने के लिए यह लोगों की पहली पसंद होती है। अगर आप भी इस गर्मी के मौसम धूप और गर्मी से दूर ठंड मौसम और खूबसूरत नजारों के बीच अपना वेकेशन बिताना चाहते हैं, तो ऊटी जा सकते हैं।

    श्रीनगर

    कश्मीर की खूबसूरती के चर्चे दुनियाभर में मशहूर है। यही वजह है कि यहां के खूबसूरत नजारों को निहारने के लिए देश ही नहीं, विदेश से भी लोग यहां पहुंचते हैं। इसे धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। कश्मीर का शहर श्रीनगर भी गर्मियों में घूमने के लिए एक बढ़िया जगह है। आप आने वाले दिनों में यहां वेकेशन का प्लान बना सकते हैं।

    खबरें और भी

    लेह

    गर्मियों में घूमने के लिए लेह भी एक बढ़िया जगह है। यह शहर भारत की ठंडी जगहों में से एक है। आप गर्मियों में यहां परफेक्ट वेकेशन बिता सकते हैं। तो अगर आप भी भीषण गर्मी से परेशान हो चुके हैं, तो लेह में अपना वेकेशन बिता सकते हैं।

    सिक्कम

    तेज धूप और भीषण गर्मी की वजह से अगर आप भी परेशान हो चुके हैं और बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच अपना दिन गुजारना चाहते हैं, तो आप सिक्किम जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। अपनी खूबसूरती की वजह से यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं। ऐसे में गर्मी से छुटकारा पाने के लिए आप सिक्कम की रूख कर सकते हैं।