यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Honeymoon Destinations: नोएडा से बेहद पास हैं ये 5 मशहूर हनीमून डेस्टिनेशन, समय और पैसे दोनों की होगी बचत
Honeymoon Destinations वेडिंग सीजन के दौरान ज्यादातर शादी की तैयारियों में बिजी रहते हैं। वहीं कुछ लोग शादी के बाद अपने हनीमून की तैयारियों में जुटे र ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Honeymoon Destinations: इन दिनों शादियों का सीजन जारी है। ऐसे में लोग अपने इस खास दिन को और भी शानदार बनाने के लिए कई सारी तैयारियां करते हैं। शादी से जुड़ी कई सारी ऐसी चीजें हैं, जिसके लेकर कपल्स काफी उत्साहित रहते हैं। बीते कुछ समय से शादी के बाद हनीमून का क्रेज भी काफी बढ़ चुका है। ऐसे में ज्यादातर लोग विदेश जाना पसंद करते हैं। हालांकि, कई बार समय की कमी होने की वजह से लोग हनीमून के लिए कहीं दूर नहीं जा पाते हैं। अगर आप नोएडा के रहने वाले हैं और आप भी हनीमून के लिए कोई दूर का डेस्टिनेशन तय नहीं कर पाएं हैं, तो हम आपको बताएंगे नोएडा के पास मौजूद कुछ ऐसी जगहों के बारे में, जो आपके लिए परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन साबित होगी।
मोरनी हिल्स, हरियाणा
दिल्ली से करीब 277 किमी दूर स्थित मोरनी हिल्स अपनी खूबसूरती के लिए काफी मशहूर है। हरियाणा का यह हिल स्टेशन हनीमून के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित होगा। यहां मौजूद रंग-बिरंगे फूल और खूबसूरत पक्षी आपका दिल जीत लेंगे। साथ ही इस जगह पर आपको एडवेंचर एक्टिविटीज भी करने को मिलेंगी।
खजियार, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश का मशहूर हिल स्टेशन खजियार अपनी खूबसूरती की वजह दुनियाभर में मशहूर है। इसे भारत के स्विट्जरलैंड के नाम से भी जाना जाता है। पर्वतों, झीलों, झरनों और जंगलों से घिरी यह जगह वेडिंग कपल्स के लिए बेहद रोमांटिक साबित होगी।
रानीखेत, उत्तराखंड
प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर उत्तराखंड देश-दुनिया में पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है। यहां स्थित रानीखेत भी आपके लिए एक परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन साबित होगा। इस जगह को राजा सुधारदेव ने रानी पद्मिनी के लिए बनवाया था। अगर आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताना चाहते हैं, तो रानीखेत आपके इस सफर को और भी ज्यादा खास बना सकता है।
खबरें और भी
मशोबरा, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश का मशोबरा भी आपके लिए परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन साबित होगा। नोएडा से करीब 385 किलोमीटर दूर मौजूद इस जगह पर आप रॉयल बंगाल टाइगर के साथ-साथ कई विदेशी पशु-पक्षियों का दीदार कर पाएंगे। साथ ही जंगल सफारी के साथ आप अपने इसे सफर को रोमांचक बना सकते हैं।
औली, उत्तराखंड
उत्तराखंड के मशहूर हिल स्टेशन्स में से एक औली भी हनीमून के लिए कपल्स की पसंदीदा जगह है। सर्द हवाओं, रंग-बिरंगे फूलों और बर्फ से ढकी पहाड़ियों वाली यह जगह अपनी खूबसूरती से किसी का भी मन मोह लेती है। ऐसे में अगर आप भी हनीमून प्लान कर रहे हैं, तो इसके लिए औली जा सकते हैं।
Picture Courtesy: Freepik