गोवा घूमने जाने का बना रहे हैं प्लान, तो नोट कर लें यहां घूमने की 5 बेस्ट जगहें और समय
क्या आप भी गोवा जाने का प्लान बना रहे हैं? अगर हां तो आपको वहां की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। ये जगहें प्राकृतिक नजारे एडवेंचर ...और पढ़ें

HighLights
- गोवा भारत के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है
- यहां आप प्रकृति का शानदार नजारा देख सकते हैं और एडवेंचर स्पोर्ट्स भी कर सकते हैं
- गोवा का खान-पान भी काफी लजीज होता है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गोवा भारत की सबसू खूबसूरत और मशहूर जगहों में से एक है। यह सिर्फ खूबसूरत बीचों और वाइब्रेंट नाइटलाइफ तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसकी विरासत, लुभावने प्राकृतिक नजारे और स्वादिष्ट खान-पान भी इसे खास बनाते हैं।
ऐसे में अगर आप कभी गोवा घूमने नहीं गए हैं, तो आपको एक बार अपने दोस्तों के साथ यह प्लान जरूर बनाना चाहिए। आइए जानें गोवा में घूमने के लिए जगहें (Best Places to Visit in Goa) और यहां घूमने जाने का सही समय।
सबसे अच्छा समय
गोवा जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का है। इस दौरान मौसम सुहावना और ठंडा रहता है, जो बीच पर समय बिताने और साइटसीिंग के लिए परफेक्ट है। गर्मियों (अप्रैल-मई) में काफी गर्मी और उमस होती है, जबकि मानसून (जून-सितंबर) में भारी बारिश होती है, हालांकि हरे-भरे लैंडस्केप और कम भीड़ के शौकीनों के लिए यह समय भी अच्छा हो सकता है।
गोवा की 5 बेस्ट जगहें और एक्टिविटीज
बागा और कलंगुट बीच
वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद लें जैसे जेट-स्की, बनाना राइड और पैरासेलिंग। शाम को बागा बीच पर मशहूर 'क्यूरलीज' जैसे बीच शैक्स पर पार्टी का लुत्फ उठाएं। सीफूड का स्वाद जरूर लें।
खबरें और भी
ओल्ड गोवा के चर्च
यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट, ओल्ड गोवा, गोवा के पुर्तगाली इतिहास की झलक देता है। यहां के मशहूर बेसिलिका ऑफ बोम जीसस और सेंट कैथेड्रल चर्च देखने लायक हैं।
दूधसागर वॉटरफॉल
यह भारत के सबसे ऊंचे और खूबसूरत झरनों में से एक है। ट्रेकिंग का मजा लेते हुए झरने तक पहुंचें या जीप सफारी का ऑप्शन चुनें।
फोर्ट अगुआड़ा
17वीं शताब्दी में बना यह किला अरब सागर का मनोरम नजारे पेश करता है। यहां का मशहूर लाइटहाउस और ऐतिहासिक किले की दीवारें फोटोग्राफी के लिए परफेक्ट हैं। पास का सिनक्वेरिम बीच भी शांत और सुंदर है।
अंजुना बीच और मार्केट
अंजुना अपने बोहेमियन अंदाज और फ्ली मार्केट के लिए जाना जाता है। यहां आप हैंडीक्राफ्ट, कपड़े, ज्वैलरी और यादगार सामान खरीद सकते हैं और शाम के समय समुद्र किनारे बने शैक्स पर आराम भी कर सकते हैं।
ट्रैवल टिप्स
- लोकल ट्रांसपोर्ट- बाइक या स्कूटर किराए पर लेना घूमने का सबसे सुविधाजनक और किफायती तरीका है।
- खान-पान- गोवा के लोकल फूड्स, जैसे- फिश करी राइस, प्रॉन बाल्चाओ और पोर्क विंडालू जरूर ट्राई करें।
- सुरक्षा- बीच पर तैरते समय लाइफगार्ड द्वारा चिन्हित सुरक्षित क्षेत्रों में ही रहें।
यह भी पढ़ें- ऑफ सीजन की शांति या पीक सीजन की धूम, क्या है गोवा जाने का सही समय?