Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Goa's Vedro Bar & Kitchen: पुरानी यादों को करना है ताज़ा, तो दोस्तों के साथ ज़रूर जाएं गोवा के 'वेड्रो बार एंड किचन'

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Fri, 06 May 2022 03:17 PM (IST)

    Goas Vedro Bar Kitchen गोवा जा रहे हैं तो वहां जाने से पहले कुछ बातों को ज़रूर जान लें। मसलन वहां के रेस्टोरेंट्स पार्टी प्लेस और खाना कहां अच्छा मिल ...और पढ़ें

    पुरानी यादों को करना है ताज़ा, तो दोस्तों के साथ ज़रूर जाएं गोवा के 'वेड्रो बार एंड किचन'
    पुरानी यादों को करना है ताज़ा, तो दोस्तों के साथ ज़रूर जाएं गोवा के 'वेड्रो बार एंड किचन'

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Goa's Vedro Bar & Kitchen: गोवा एक ऐसा डेस्टीनेशन है, जहां का नाम सुनते ही लोगों के चेहरों पर खुशी आ जाती है। गोवा घूमने का मतलब होता है समुंदर किनारे खूब सारी मस्‍ती और खाना पीना और मौज करना। फिर चाहे यहां के दिल खुश कर देने वाले नज़ारे हों, खूबसूरत बीच, बीच के किनारे शैक्स या फिर यहां कि नाइट लाइफ ही क्यों न हो, एक बात पक्की है, गोवा में कोई बोर नहीं हो सकता!

    अगर आप अपने दोस्तों के साथ गोवा जाने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ बातों को पहले से जान लेना अच्छा रहता है। मसलन, खाना कहां अच्छा मिलता है, किस कैफे का एंबियंस अच्छा है और कहां सभी दोस्त मिलकर खूब मौज मस्ती कर सकते हैं। दोस्तों के साथ एक अच्छी शाम बिताने के लिए कौन-सी जगह बेहतरीन रहेगी? आज हम आपको ऐसे ही एक रेस्टोरेंट के बारे में बता रहे हैं, जहां आप अपने दोस्तों को ले जा सकते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vedro (@vedro.goa)

    हम बात कर रहे हैं 'वेड्रो बार एंड किचन' की, जो गोवा की राजधानी पणजी में है। इसे सिलेब्रिटी इंटीरियर डिज़ाइनर सुज़ैन ख़ान ने डिज़ाइन किया है। यह रेस्टोरेंट आपको वेकेशन की पूरी फील देता है। दीवारों पर पाम की पत्तियां, पाम के असली पौधे, स्टाफ की शर्ट्स पर बना पाम, आपको ट्रॉपिकल पैराडाइस की याद दिलाएगा।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vedro (@vedro.goa)

    दो फ्लोर पर बना है रेस्टोरेंट

    'वेड्रो' गोवा के पॉपुलर ब्लॉक फॉनटेनहास में है। इसके सीईओ और पार्टनर वेदांत गुप्ता हैं। पॉपुलर इलाके में स्थित इस रेस्टोरेंट को आज की जेनेरेशन के लिए डिज़ाइन किया गया है। ये दो फ्लोर पर बना है। ग्राउंड फ्लोर पर फाइन डाइनिंग और इंटरेक्टिव शेफ बार है। इंटरेक्टिव शेफ बार में आपके सामने ही आपके खाने को तैयार किया जाता है। हालांकि इंटरेक्टिव शेफ बार गर्म खाने के लिए नहीं है, यह सिर्फ कोल्ड बार है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Vedro (@vedro.goa)

    फर्स्ट फ्लोर पर है पार्टी ज़ोन

    वेड्रो के फर्स्ट फ्लोर पर पार्टी ज़ोन बनाया गया है, जिसमें बार के आलावा बड़े और कंफर्टेबरल काउच लगाए गए हैं और एक छोटा-सा स्मोकिंग कॉर्नर भी है। वीकेंड पर आप यहां रात 10 बजे से लेकर 1 बजे तक पार्टी कर सकते हैं। वेड्रो के पास रात एक बजे तक इसे खुला रखने का लाइसेंस है जबकि ज्यादातर रेस्टोरेंट 11 बजे तक बंद हो जाते हैं। वहीं, ग्राउंड फ्लोर का रेस्टोरेंट शाम 6 बजे खुलता है।

    लाजवाब है खाना

    वेड्रो का खाना बेमिसाल है। यहां पर मिल रही डिशेज़ किसी रेसीपी बुक से नहीं ली गई हैं, बल्कि हर डिश को शुरुआत से नए तरीके से बनाया गया है। यहां आपको खाने के ज़रिए खुशियां मिलेंगी, जो आपकी पुरानी यादों को ताज़ा करने के साथ एक तरह का सुकून भी देंगी।

    View this post on Instagram

    A post shared by JULIA BLISS™️ (@juliabliss)

    कपल शेफ, मैया लाईफुंगबाम और संचित बहल, वेड्रो की किचन को हैंडल करते हैं। उन्होंने बताया, " हमें इसका मेन्यू तैयार करने में करीब एक साल लगा क्योंकि हम कुछ ऐसा चाहते थे जिसे खाकर लोगों की पुरानी यादें ताज़ा हो जाएं, उन्हें सुकून मिले और मज़ा आ जाए। आइडिया यह था कि खाने को लेकर जो परंपरा चली आ रही है उसे चुनौती दें और कुछ नया पेश करें, जो आमतौर पर कहीं और नहीं मिलेगा।"

    शेफ्स लाईफुंगबाम और बहल कहते हैं, "हमने लोकल डिशेज़ के साथ एक्सीपेरिमेंट किए, उन्हें मॉडर्न तकनीकों के साथ जोड़ा, ताकि हम पॉपुलर फूड्स के साथ कुछ नया पेश कर सकें।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Vedro (@vedro.goa)

    4000 रुपए में दो लोग फूड के साथ ड्रिंक्स ले सकते हैं

    यहां के फूड और एंबियंस के बारे में तो आपने जान लिया, अब यहां की कीमत भी जान लें। इस मॉडर्न और खूबसूरत रेस्टोरेंट में खाने के साथ अगर ड्रिंक्स लेते हैं, तो दो लोगों के लिए 4000 रुपए लगेंगे। आप यहां कि कॉकटेल और डेज़र्ट्स को ट्राई करना न भूलें। तो अगर आप गोवा में छुट्टियां मनाने की सोच रहे हैं, तो पणजी के वेड्रो रेस्टोरेंट ज़रूर जाएं और बेतरीन जगह का आनंद लें।