Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    देश-व‍िदेश घूमने का है प्‍लान‍? तो ये रहे दुन‍िया के 10 सबसे सुरक्षित शहर; एक बार जरूर करें व‍िज‍िट

    Updated: Fri, 25 Jul 2025 03:11 PM (IST)

    अबू धाबी को 2025 की Numbeo Crime Index Report में दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों में पहला स्थान मिला है। यह शहर पिछले 9 सालों से लगातार इस सूची में टॉप ...और पढ़ें

    ये हैं दुन‍िया के सबसे सुरक्षित शहर (Image Credit- Gujarat Tourism/Instagram)
    ये हैं दुन‍िया के सबसे सुरक्षित शहर (Image Credit- Gujarat Tourism/Instagram)

    HighLights

    1. व‍िदेश घूमने का सपना हर क‍िसी का होता है।
    2. अबू धाबी को सुरक्षित शहरों की ल‍िस्‍ट में जगह म‍िली है।
    3. इंड‍िया के भी कुछ शहर सेफ स‍िटी की ल‍िस्‍ट में हैं।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। व‍िदेश घूमने का सपना भला क‍िसका नहीं होता है। हर कोई अपनी लाइफ में एक बार व‍िदेश की यात्रा जरूर करना चाहता है। भारत के मुकाबले व‍िदेश में सेक्‍युर‍िटी ज्‍यादा टाइट होती है। अगर आप सेफ्टी को ध्‍यान में रखते हुए व‍िदेश घूमने जाना चाहते हैं तो हम आपको बता दें क‍ि अबू धाबी (Abu Dhabi) से बेहतरीन ऑप्‍शन और कोई हो ही नहीं सकता है। हाल ही में आई 2025 की Numbeo Crime Index Report के अनुसार, अबू धाबी को दुन‍िया के सबसे सुरक्षित शहरों में रखा गया है।

    ये म‍िड डे मिड-ईयर रिपोर्ट 279 शहरों के डेटा के आधार पर तैयार की गई है। आपको बता दें क‍ि अबू धाबी को 88.8 के हाई सेफ्टी इंडेक्स स्कोर के साथ पहला स्थान म‍िला है। दिलचस्प बात तो ये है कि अबू धाबी पिछले लगातार 9 सालों से इस सूची में टॉप पर बना हुआ है। ये इसे और भी भरोसेमंद बनाता है। खासकर टूरिस्ट्स और फैमिली ट्रैवलर्स के लिए।

    टॉप 10 सबसे सुरक्षित शहर (2025 मिड-ईयर रिपोर्ट)

    • अबू धाबी (UAE)- 88.8
    • दोहा (कतर)- 84.3
    • दुबई (UAE)- 83.9
    • शारजाह (UAE)- 83.7
    • ताइपेई (ताइवान)- 83.6
    • मनामा (बहरीन)- 81.3
    • मस्कट (ओमान)- 81.1
    • द हेग (नीदरलैंड)- 80.0
    • ट्रॉनहाइम (नॉर्वे)- 79.3
    • एंडहोवेन (नीदरलैंड)- 79.1

    यहां पर टूरिस्ट्स न केवल खुद को सेफ फील करते हैं, बल्कि यहां का वातावरण भी साफ-सुथरा और टूरिज्म फ्रेंडली होता है।

    भारत के शहरों की क्‍या है कंडीशन?

    अगर इंड‍िया के शहरों की बात करें तो अहमदाबाद सबसे सेफेस्‍ट शहर बना है। इसे ग्लोबल लिस्ट में 77वां स्थान मिला है। इसके सेफ्टी इंडेक्स की बात करें ताे 68.6 रहा। अहमदाबाद के बाद जयपुर, कोयंबटूर, चेन्नई और पुणे ने भी लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।

    खबरें और भी

    य‍ह भी पढ़ें: पीरियड्स में ट्रैवल करते समय ध्यान रखें ये 5 जरूरी बातें, हंसते-खेलते बीत जाएगी छुट्टी

    सेफेस्‍ट स‍िटी की ल‍िस्‍ट में शाम‍िल हुए भारत के ये शहर

    • अहमदाबाद- रैंक 77
    • जयपुर- रैंक 96
    • कोयंबटूर- रैंक 112
    • चेन्नई- रैंक 123
    • पुणे- रैंक 129
    • हैदराबाद- रैंक 139
    • मुंबई- रैंक 145
    • कोलकाता- रैंक 166
    • गुरुग्राम- रैंक 209
    • बेंगलुरु- रैंक 211
    • नोएडा- रैंक 214
    • दिल्ली- रैंक 234

    सेफ्टी इंडेक्स कैसे तय होता है?

    अब आप सोच रहे होंगे क‍ि सेफ्टी इंडेक्‍स कैसे तय होता है? ताे हम आपको बता दें क‍ि ये रैंकिंग Numbeo नाम की वेबसाइट पर लोगों के र‍िव्‍यू से ड‍िसाइड क‍िया जाता है। इसमें ये देखा जाता है कि लोग किसी शहर में दिन और रात के समय कितना सेफ महसूस करते हैं। वहां क्राइम लेवल कैसा है, और क्या उन्हें चोरी या हिंसा जैसी घटनाओं की चिंता होती है क‍ि नहीं।

    ट्रैवल प्लान करने से पहले ये जानकारी रखना जरूरी

    अगर आप सोलो ट्रैवलर हैं या फैम‍िली के साथ ट्रैवल कर रहे हैं तो ये रिपोर्ट आपके लिए कारगर साब‍ित हो सकती है। सुरक्षित शहर न केवल आपको मानसिक शांति देते हैं, बल्कि वहां की सुविधाएं और लोकल सपोर्ट भी आपकी यात्रा काे यादगार बना देती हैं।

    यह भी पढ़ें: रंग तो बहुत हैं, फिर भी एयरप्लेन सिर्फ सफेद क्यों? खूबसूरती नहीं; इसके पीछे छ‍िपा है साइंस