विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hemkund Sahib Yatra 2024: हेमकुंड साहिब के कपाट खुले, श्रद्धालु अक्टूबर तक कर सकेंगे दर्शन

Published: Sun, 26 May 2024 09:39 AM (IST)

उत्तराखंड के चमोली में स्थित सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब (Hemkund Sahib) के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए ...और पढ़ें

हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल चुके हैं (Pic credit- jupflixx,hemkund__sahib)
हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल चुके हैं (Pic credit- jupflixx,hemkund__sahib)

HighLights

  1. हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।
  2. सरकार और प्रशासन से दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए रास्ते में खाने-पीने, डॉक्टर्स की व्यवस्था की है।
  3. अक्टूबर तक खुले रहेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली Hemkund Sahib Yatra 2024: उत्तराखंड में 10 मई से चारधाम यात्रा शुरु हो चुकी है। रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी के साथ पूरे विधि-विधान के साथ पंच प्यारों की मौजूदगी में पवित्र निशान के साथ सिखों के सबसे पवित्र धर्मस्थल श्री हेमकुंड साहिब के भी कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने के अवसर पर 3500 से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद थे। इसके साथ ही श्री हेमकुंड साहिब यात्रा की भी शुरुआत हो गई है। हेमकुंड साहिब में वैसे अभी भी 7 से 8 फीट बर्फ जमी हुई है। ऐसे में श्रद्धालुओं को लगभग दो किमी तक का सफर बर्फ के बीच से करना होगा।

श्रद्धालुओं की संख्या फिक्स्ड

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पहले ही दिन दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तय कर दी है। जिससे धाम में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई समस्या न हो। इसके तहत हर दिन हेमकुंड साहिब के लिए सिर्फ 3500 श्रद्धालुओं को ही धाम में भेजा जाएगा। 10 अक्टूबर 2024 को फिर से इसके कपाट बंद कर दिए जाएंगे। 

ये भी पढ़ेंः- एडवेंचर के हैं शौकीन, तो मई-जून में एक्सप्लोर करने के लिए बेस्ट हैं हिमाचल प्रदेश के Offbeat Treks

लक्ष्मण मंदिर के भी कपाट खुले

हेमकुंड साहिब से पहले बुद्ध पूर्णिमा के दिन इस बार श्री लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के भी कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। सदियों से हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट एक ही दिन खोले जाते हैं। चमोली जिले में समुद्रतल से 15,225 फीट की ऊंचाई पर स्थित लोकपाल लक्ष्मण मंदिर में भी हेमकुंड यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

विश्व का सबसे ऊंचाई पर स्थित लक्ष्मण मंदिर है। श्री लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के बारे में मान्यता है कि यहां इसी लोकपाल घाटी में पवित्र सरोवर के किनारे भगवान श्रीराम के भाई लक्ष्मण जी ने अपने पूर्व जन्म में शेषनाग अवतार के रूप में कड़ी तपस्या की थी। 

मिलेंगी ये सुविधाएं

सरकार और प्रशासन ने हेमकुंड साहिब की यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए रास्ते में जगह-जगह खाने के स्टॉल, पीने का पानी, बिजली और डॉक्टर्स की व्यवस्था की है।

ये भी पढ़ेंः- Valley of Flowers: पर्यटकों के लिए 1 जून से खुल रही है फूलों की घाटी, अक्टूबर तक कर सकते हैं यहां का प्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।