Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दशहरा वीकेंड में घूमने के लिए कर रहे हैं जगह की तलाश, तो हिमाचल के इस घाटी का बना सकते हैं प्लान

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Sun, 15 Oct 2023 10:49 AM (IST)

    आप आप आने वाले दशहरा फेस्टिवल की छुट्टी में कहीं जाने की सोच रहे हैं तो हिमाचल की सैंज वैली का प्लान बना सकते हैं। कुल्लू मनाली से महज 50 किमी की दूरी ...और पढ़ें

    Weekend Destination: वीकेंड में घूमने के लिए बेस्ट है सैंज वैली
    Weekend Destination: वीकेंड में घूमने के लिए बेस्ट है सैंज वैली

    HighLights

    1. हिमाचल में कई खूबसूरत गांव हैं जहां आप शार्ट ट्रिप का कर सकते हैं प्लान
    2. आने वाले वीकेंड में हिमाचल की इस जगहों को करें एक्सप्लोर
    3. भीड़ और शोर से दूर सैंज वैली है बेहद खूबसूरत जगह

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weekend Destination: हिमाचल की ऐसी कई सारी जगहें हैं, जिन्हें आप इत्मीनान से दो से तीन दिनों की छुट्टी में एक्सप्लोर कर सकते हैं। ऐसी ही एक जगह है कुल्लू मनाली से महज 45 किलोमीटर दूर सैंज वैली। जो चारों और से ऊंचे और हरे-भरे पहाड़ों से घिरी हुई है। खूबसूरत होने के साथ ही यह जगह शहरी कोलाहल से भी दूर है मतलब यहां आकर आप कुछ दिन सुकून से बिता सकते हैं। सैंज घाटी आपको नेचर के करीब होने का एहसास कराती है। वैसे ये जगह नेचर के साथ एडवेंचर लवर्स के लिए भी बेहतरीन है। आने वाले वीकेंड में अगर आप एक शॉर्ट ट्रिप करना चाहते हैं, तो इसे अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं यहां घूमने वाली जगहों के बारे में।

    शांघड़ 

    सैंज वैली में कई सारे खूबसूरत गांव हैं, इन्हीं में से एक है शांघड़। कहा जाता है कि पांडवों ने यहां अपने वनवास का कुछ समय गुजारा था। यहीं उनकी भगवान श्रीकृष्ण से भी मुलाकात हुई थी। यहां पर स्थानीय देवता शंगचुल महादेव का मंदिर है। ये जगह ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए बेस्ट है। वैसे आपको यहां घास का खूबसूरत मैदान भी देखने को मिलेंगे। 

    पुंडरीक ऋषि झील

    यहां एक लेक भी है, जिसे पुंडरीक ऋषि झील के नाम से जाना जाता है। ये लेक यहां के लोगों के लिए एक बेहद स्थान है। इस झील के बनने के बारे में भी स्थानीय लोगों के पास कई कहानियां हैं, जो आपको सुनने को मिल जाएंगी। लेक के किनारे बैठकर कुछ पल सुकून के बिता सकते हैं और आसपास की खूबसूरती को कैमरे में कैद कर सकते हैं। 

    ट्रैकिंग

    सैंज घाटी ट्रैकिंग के लिए बेस्ट है। घने जंगलों में ट्रैकिंग का एक अलग ही रोमांच है। यहां का सबसे अच्छा ट्रैक है हिमालय नेशनल पार्क ट्रैक। जो पूरे 1,170 वर्ग कि.मी. में फैला हुआ है। इस नेशनल पार्क में 830 से ज्यादा पौधों की प्रजातियां मौजूद हैं। यह पार्क समुद्र तल से 5,800 मीटर ऊंचा है। 

    खबरें और भी

    कैसे पहुँचे?

    कार से

    अगर आप गाड़ी से यहां आने की सोच रहे हैं, तो दिल्ली से इस वैली की दूरी 480 किमी है। इसके लिए आप चंडीगढ़ होते हुए शिमला और कुल्लू पहुंच सकते हैं। कुल्लू से सैंज वैली की दूरी सिर्फ 45 किमी है। 

    बस से

    दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा जैसे और भी कई शहरों से मनाली के लिए बस मिल जाती है। वहां से सैंज वाली के लिए आपको टैक्सी मिल जाएंगी।

    फ्लाइट से

    अगर फ्लाइट से जाना चाहते हैं तो सबसे नज़दीकी एयरपोर्ट कुल्लू-मनाली है। यहां से आप टैक्सी करके सैंज वैली जा सकते हैं। 

    ये भी पढ़ेंः- Madhya Pradesh Budget Destinations: मात्र 5 से 7 हजार में कर सकते हैं मध्य प्रदेश के इन खूबसूरत जगहों की सैर

    Pic credit- freepik