Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Religious Tours : धार्मिक यात्रा पर जाने की कर रहे हैं प्लानिंग, तो इन मंदिरों को करें एक्सप्लोर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 26 Jan 2023 11:00 AM (IST)

    Religious Tours अगर आप दिल्ली के आसपास देव दर्शन के लिए धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं तो मथुरा जा सकते हैं। मथुरा धर्म नगरी के नाम से प्रसिद्ध है। ...और पढ़ें

    Religious Tours : धार्मिक यात्रा पर जाने की कर रहे हैं प्लानिंग, तो इन मंदिरों को करें एक्सप्लोर
    Religious Tours : धार्मिक यात्रा पर जाने की कर रहे हैं प्लानिंग, तो इन मंदिरों को करें एक्सप्लोर

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Religious Tours : सनातन धर्म समेत सभी धर्मों में धार्मिक यात्रा का विशेष महत्व है। कई लोग मन्नत पूरी होने पर धार्मिक यात्रा पर जाते हैं। वहीं, कई लोग शुभ कार्य करने से पहले देव दर्शन हेतु धर्म यात्रा पर जाते हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में कई प्रमुख धार्मिक स्थल हैं। जहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु देव दर्शन के लिए आते हैं। अगर आप भी फरवरी के महीने में धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन मंदिरों की सैर कर सकते हैं। आइए, इन मंदिरों के बारे में जानते हैं-

    बिड़ला मंदिर

    अगर आप दिल्ली के आसपास देव दर्शन के लिए धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो मथुरा जा सकते हैं। मथुरा धर्म नगरी के नाम से प्रसिद्ध है। मथुरा स्थित बिड़ला मंदिर में आप भगवान श्रीकृष्ण का दर्शन कर सकते हैं। यह मंदिर मथुरा स्टेशन से 6 किलोमीटर दूर स्थित है।

    श्री दिगंबर जैन लाल मंदिर

    यह मंदिर देश की राजधानी दिल्ली में स्थित है। मंदिर का निर्माण 1526 में हुआ था। मंदिर के विपरीत दिशा में लाल किला स्थित है। वहीं, इसके पीछे जमा मस्जिद है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जैन मंदिर जाकर देव दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

    मीनाक्षी मंदिर

    विश्व प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर तमिलनाडु के मदुरई में है। मंदिर में भगवान श्रीहरि विष्णु जी विराजे हैं। मीनाक्षी मंदिर के समीप ही मुरुगन मंदिर है। आप देव दर्शन कर उनका आशीर्वाद पाने के लिए मीनाक्षी मंदिर की धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    वैष्णो देवी मंदिर

    अगर आप उत्तराखंड में माता वैष्णों देवी का दर्शन करना चाहते हैं, तो हरिद्वार जा सकते हैं। हरिद्वार स्थति वैष्णो देवी मंदिर में मत्था टेकने रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसके अलावा, चंडी मंदिर और मनसा मंदिर की भी यात्रा कर सकते हैं।

    सरस्वती मंदिर

    अगर आप विद्या की देवी मां शारदा का दर्शन करना चाहते हैं, तो धर्म नगरी वाराणसी की यात्रा कर सकते हैं। वाराणसी में स्थित सरस्वती मंदिर की मान्यता अधिक है, क्योंकि मां सरस्वती का द्वादश रूपों वाला मंदिर है। आप धार्मिक यात्रा के लिए वाराणसी जा सकते हैं।