Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Goa: फरवरी महीने में गोवा घूमने की कर रहे हैं प्लानिंग, तो जान लें ये अहम बातें

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 18 Jan 2023 08:34 PM (GMT+05:30)

    Goaपैराग्लाइडिंग के लिए फरवरी का महीना परफेक्ट होता है। आप गोवा में पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून राइडिंग का आनंद उठा सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि ...और पढ़ें

    Goa: फरवरी महीने में गोवा घूमने की कर रहे हैं प्लानिंग, तो जान लें ये अहम बातें
    Goa: फरवरी महीने में गोवा घूमने की कर रहे हैं प्लानिंग, तो जान लें ये अहम बातें

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Goa: फरवरी का महीना घूमने के लिए परफेक्ट होता है। इस महीने में वसंत ऋतु का आगमन होता है। इसके लिए फरवरी महीने में मौसम बेहद सुहाना रहता है। इस सीजन में लोग सैर सपाटे पर जाते हैं। फरवरी के महीने में गोवा का मौसम भी बेहद खुशनुमा रहता है। बड़ी संख्या में पर्यटक गोवा घूमने आते हैं। अगर आप भी फरवरी महीने में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो गोवा जा सकते हैं। हालांकि, गोवा जाने से पहले ये अहम बातें जरूर जान लें-

    -फरवरी के महीने में गोवा का मौसम बहुत सुहाना रहता है। वसंत ऋतु की वजह से फरवरी में गर्मी और उमस नहीं रहती है। आउटडोर घूमने के लिए परफेक्ट समय रहता है। इसके लिए फरवरी का चयन कर सकते हैं।

    -फरवरी के महीने में वेकेशन सीजन का एंडिंग होता है। इसके लिए कम बजट में होटल मिल जाएंगे। आसान शब्दों में कहें तो चीप रेट में आप गोवा में ठहर सकते हैं।

    -फरवरी के महीने में हॉलिडे सेलिब्रेट करने के लिए गोवा बीच पर जा सकते हैं। इस सीजन में तापमान सही रहता है। वहीं, सभी चीजें चिप रेट में मिल जाती है। इसके लिए ट्रेवल एक्सपर्ट्स फरवरी महीने में गोवा घूमने की सलाह देते हैं।

     -पैराग्लाइडिंग के लिए फरवरी का महीना परफेक्ट होता है। आप गोवा में पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून राइडिंग का आनंद उठा सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि आप बजट में एडवेंचर ट्रिप पर जा सकते हैं।

    -फरवरी महीने में गोवा कार्निवाल का आयोजन किया जाता है। यह हर साल 18 फरवरी से 21 फरवरी तक होता है। इस दौरान आप गोवा की सैर कर सकते हैं।

    -हर बुधवार को अंजुना बीच पर बुध बाजार लगता है। आप यहां सस्ते दामों पर खरीदारी कर सकते हैं। बड़ी संख्या में लोग शॉपिंग के लिए अंजुना बीच आते हैं।

    -इसके अलावा, आप गोवा में कैंपिंग, बोटिंग, स्वीमिंग और सनसेट वॉकिंग का आनंद ले सकते हैं।

    खबरें और भी