विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बादलों का घर बुला रहा है! मेघालय में म‍िलेगा जन्नत सा सुकून; घूमने-फिरने और खाने का पूरा प्लान जानें

Published: Sat, 26 Apr 2025 03:46 PM (IST)Updated: Sat, 26 Apr 2025 03:51 PM (IST)

मेघालय एक ऐसा राज्य है जो शांति प्रकृति और सादगी से भरपूर है। अगर आप असली भारत को उसके प्राकृतिक ...और पढ़ें

मेघालय जाने से पहले पढ़ लें पूरी ट्रैवल गाइड।
मेघालय जाने से पहले पढ़ लें पूरी ट्रैवल गाइड।

HighLights

  1. मेघालय अपने नेचुरल लैंडस्केप के लिए फेमस है।
  2. घने जंगल, ऊंचे झरने और रहस्यमयी गुफाएं जा सकते हैं।
  3. मेघालय भारत के सबसे ख़ूबसूरत राज्यों में से एक है।

लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहां आपको एक बार जरूर जाना चाह‍िए। ये जगहें न स‍िर्फ आपको जन्‍नत का एहसास कराती हैं बल्कि सुकून भी पहुंचाती हैं। पूर्वोत्तर भारत में बसा मेघालय भी उन्‍हीं में से एक है। इसे पहाड़ी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। हिंदी में मेघालय का मतलब मेघ यानी बादलों का घर है। इसके अलावा मेघालय को "पूर्व का स्कॉटलैंड" भी कहा जाता है।

वैसे तो मानसून में मेघालय की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। लेक‍िन गर्मियों में भी यहां घूमना स्‍वर्ग का एहसास कराता है। अगर आप भी मेघालय घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं ताे हमारा लेख आपके काम आ सकता है। हम आपको मेघालय के बारे में हर एक जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

मेघालय में घूमने की जगहें

शिलॉन्ग

शिलॉन्ग मेघालय की राजधानी है। ये पूर्वी हिमालय की पहाड़ियों में स्थित है। शिलॉन्ग को “पूर्व का स्कॉटलैंड” भी कहा जाता था। यह चारों ओर से पेड़ों से घिरा हुआ है। यहां घूमने के लिए शिलॉन्‍ग व्यू पॉइंट, लैत्कोर पीक, स्प्रेअद ईगल फॉल्स, लेडी ह्य्दारी पार्क और एलिफेंट फॉल्स जैसी कई जगहें मौजूद हैं।

चेरापूंजी

चेरापूंजी ऐसी जगह है जहां सबसे ज्यादा बारिश होती है। इसे बारिश की राजधानी के नाम से भी जाना जाता है। शिलाॅन्‍ग से चेरापूंजी की दूरी केवल 60 किलोमीटर है। यहां घूमने के लिए कई गुफाएं भी हैं जो आपको रोमांचित कर सकती हैं। आप सेवन स‍िस्‍टर फाल्‍स, नोह कालिकई फाल्स, थेलेन फाल्स, नोह स्निग्थियांग फाल्स जैसे जगहाें का दीदार कर सकते हैं।

image credit- Instagram

मावलिननोंग

ये एशिया का सबसे साफ गांव है। बांस के झूले वाले वॉच टावर से बांग्लादेश की सीमा तक को देखा जा सकता है। वहीं दावकी की उमंगोट नदी इतनी साफ है कि नाव हवा में तैरती हुई सी लगती है। बोट राइड का अनुभव जिंदगी भर याद रहता है।

य‍ह भी पढ़ें: कभी होता था आदमियों का खेल, अब है सबका रोमांच! क्या आप जानते हैं Bungee Jumping की थ्रिलिंग कहानी?

मेघालय में क्या खाएं?

मेघालय टूर‍िज्‍म के मुताब‍िक, यहां के स्थानीय खाने की खास बात यह है कि ज्‍यादातर खाना ऑर्गेनिक और ताजा होता है। यहां पर इन चीजों को चखा जा सकता है।

  • जिंगबाम दिहशा
  • पुथारो और दोह जेम
  • कतुंग बैन नेई-इओंग
  • वाक तांगसेक पुरा
  • दोह सेन या दोह स्निआंग नेई-इओंग
  • नाकम बिची
  • दखारंग या खारंग
  • जादोह, दोखलीह और तुंगरीमबाई

यहां रहने की सुविधा

शिलॉन्ग, चेरापूंजी, दावकी और मावलिननोंग में होमस्टे, गेस्ट हाउस, बजट होटल और लग्‍जरी रिजॉर्ट्स आपको म‍िल जाएंगे। इसके अलावा मावलिननोंग में आप स्थानीय लोगों के घरों में ठहरने का अनुभव भी ले सकते हैं।

image credit- Instagram

कब घूमने जाएं?

मेघालय घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से अप्रैल-मई तक का होता है। बारिश के दौरान यानी जून से सितंबर में यहां बहुत ज्यादा बारिश होती है।

कुछ खास टिप्स

  • ट्रेकिंग शूज साथ रखें, क्योंकि कई जगह चलना पड़ता है।
  • बारिश का मौसम हो तो छाता या रेनकोट जरूर रखें।
  • कैमरा साथ ले जाएं, क्योंकि हर जगह आपको फोटो खींचने का मन करेगा।
  • साफ-सफाई का ध्यान रखें क्‍योंकि मेघालय साफ और हराभरा राज्य है।

मेघालय कैसे पहुंचे?

हवाई मार्ग

मेघालय का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट गुवाहाटी (असम) में है। गुवाहाटी से शिलॉन्ग (मेघालय की राजधानी) की दूरी लगभग 100 किलोमीटर है। गुवाहाटी से शिलॉन्ग के लिए टैक्सी या बस आसानी से मिल जाती है।

रेल मार्ग

मेघालय में अभी कोई रेलवे स्टेशन नहीं है। नजदीकी रेलवे स्टेशन गुवाहाटी रेलवे स्टेशन है।

सड़क मार्ग

गुवाहाटी से शिलॉन्ग के लिए रोजाना बसें, टैक्सी और शेयरिंग कैब मिलती है। यात्रा में लगभग 3 से 4 घंटे का समय लग सकता है।

यह भी पढ़ें: दुन‍िया का सबसे बड़ा क‍िचन, जहां रोजाना लाखों लोगों को फ्री में म‍िलता है गरमा-गरम खाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।