Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दुनिया के 10 खूबसूरत समुद्री बीच, जहां आप जरूर करना चाहेंगे रिलैक्‍स

    By shweta.mishraEdited By:
    Updated: Wed, 19 Jul 2017 01:01 PM (IST)

    बीचेस के क‍िनारे र‍िलैक्‍स करना क‍िसे नहीं अच्‍छा लगता है। नेचर की खूबसूरती को न‍िहारने के ल‍िए यह एक अच्‍छी जगह है। दुन‍िया के ये 10 खूबसूरत समुद्री ...और पढ़ें

    दुनिया के 10 खूबसूरत समुद्री बीच, जहां आप जरूर करना चाहेंगे रिलैक्‍स
    दुनिया के 10 खूबसूरत समुद्री बीच, जहां आप जरूर करना चाहेंगे रिलैक्‍स

    डून डू सुड बीच, कनाडा: 

    कनाडा के मैग्डालेन द्वीप समूह का ये बेहद शानदार बीच है। व‍िजि‍टर्स को असाधारण मनोरम दृश्य देखने को म‍िलता है। डून डू सुड बीच समुद्र तट, क्रिमसन क्‍ल‍िफस यानी क‍ि चट्टानों और गुफाओं की वजह से बेहद खूबसूरत है। यहां पर गर्मी की दोपहर में आराम करने में अच्‍छा लगता है। 

    बाया डो सैंचो बीच, ब्राजील: 

    ब्राजील का बाया डो सैंचो बीच भी बेहद खूबसूरत है। यहां के क्रिस्‍टल क्‍लियर जैसे वॉटर को देखकर एक अनोखा आनंद म‍िलता है। इसके अलावा इसके पानी में स्‍वीमिंग का एक अलग ही मजा होता है। इस बीच के क‍िनारे आराम करते हुए आडॉल्‍फिन और कछुओं की मस्‍ती भी देखी जा सकती है।


    व्हाइटहैवेन बीच, ऑस्ट्रेलिया: 

    ऑस्ट्रेलिया में व्हाईट्संडे द्वीप समूह में व्हाइटहैवेन बीच बेहद खूबसूरत है। यह हिल इनलेट के शानदार हवाई दृश्य के लिए भी प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां पर रेत से बनी सिलिकाएं व‍िजि‍टर्स को भाती हैं। यहां पर भी दोपहर के समय र‍िलैक्‍स करना काफी अच्‍छा अहसास कराता है। 

    ईगल बीच अरूबा, कैरेब‍ियन:  

    कैरेबियन आईलैंड के नीले हरे समंदर से सटे ईगल बीच की खूबसूरती की ज‍ितनी तारीफ की जाए कम लगती है। यह बीच भी दुन‍िया के बेस्‍ट बीच की लिस्‍ट में शाम‍िल है। यह बीच टूरिस्‍ट को धरती पर जन्‍नत का एहसास कराता है। यहां इसके क‍िनारे आराम करते हुए रंगीन पानी की ह‍िलारें देखते बनती हैं। 

    खबरें और भी


    रेयनिस्‍फजारा बीच, आइसलैंड: 

    आइसलैंड के इस खूबसूरत से बीच की ज‍ितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है। इसके लुभावनी परिदृश्यों का कोई अंत नहीं है। रेयनिस्‍फजारा अपनी काली रेत और बेसाल्ट स्तंभों के लि‍ए प्रस‍िद्ध है। यह पर तेज हवाओं के झोकों के साथ उठती लहरें इसके क‍िनारे आराम करने को मजबूर कर देती हैं। 

    ला कोंचा बीच, स्‍पेन: 

    स्‍पेन का यह ला कोंचा बीच यूरोप का नंबर वन बीच कहा जाता है। यहां इस बीच के नजदीक मौजूद एक छोटे आईलैंड पर लोगों को लाइटहाउस के साथ-साथ कई और छोटे बीचेस पर फन करने का मौका मिलता है। यहां पर शाम के समय र‍िलैक्‍स करने में बहुत मजा आता है। 


    एलीफैंट बीच, इंड‍िया: 

    भारत के अंडमान द्वीप में हैवलॉक द्वीप की खूबसूरती देखते ही बनती है। यहां पर बने एलीफैंट बीच में पानी का उफान देखते ही बनता है। यहां पर हाथ‍ियों की राइड की जाती है। हाथी पानी में गजब की गोताखोरी भी करते है। ज‍िससे आराम के दौरान यह नजारा मजेदार होता है। 

     

    कैनॉन बीच, यूनाइटेड स्‍टेट: 

    संयुक्त राज्य अमेरिका के आरेगन राज्‍य में स्‍थ‍ित कैनॉन बीच भी देखने में बहुत खूबसूरत है। यहां पर रेत एक बड़ा खंड है। ज‍िससे जब तेज हवाएं यहां पर एक अनोखा क्रिएशन करती हैं। हेस्टैक रॉक भी देखने में बहुत खूबसूरत हैं। जि‍ससे यहां पर भी बड़ी संख्‍या में व‍िज‍िटर्स आराम करते हैं। 


    प्‍लाया नोर्टे बीच, मेक्‍स‍िको: 

    मेक्‍सिको का प्‍लाया नोर्टे बीच भी बेहद खूबसूरत है। यह बीच अपने चमकते गर्म पानी के लिए काफी फेमस है। यहां पर समंदर की गहराई लहरों पर खेलने का पूरा मौका देती हैं। इस बीच के क‍िनारे र‍िलैक्‍स करने का एक अलग ही आनंद होता है। 

    एलाफोनिसी बीच, ग्रीस: 

    ग्रीस की सुंदरता बढ़ाने में यहां के एलाफोनिसी बीच की व‍िशेष भूम‍िका है। इसे यूरोप का सेकेंड बेस्‍ट खूबसूरत बीच कहा जाता है।। इस बीच पर सफेद, लाल रेत, गर्म पानी और इसकी शांति इसे दूसरे बीचेस से थोड़ा अलग बनाती है।