Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रकृति के करीब रहकर ट्रैवलिंग का आनंद उठाने के लिए कर्नाटक के इन जगहों पर जरूर जाएं

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Sun, 14 Mar 2021 03:57 PM (IST)

    कर्नाटक के वेस्टर्न घाट में दांदेली स्थित है। यह शहर काली नदी के किनारे बसा हुआ है। जहां पर्यटक वॉटर राफ्टिंग और कॉयकिंग का आनंद उठाते हैं। नदी के किन ...और पढ़ें

    कर्नाटक के वेस्टर्न घाट में दांदेली स्थित है।
    कर्नाटक के वेस्टर्न घाट में दांदेली स्थित है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सूर्य का पारा चढ़ते ही गर्मी दस्तक देने लगी है। इस मौसम में लोग प्राकृतिक जगहों पर जाना पसंद करते हैं। जहां बसंती बयार के बीच कोयल की आवाज गूंजती है। हालांकि, कोरोना काल में ट्रैवलिंग के समय आवश्यक सावधानियां जरूर बरतें। अगर आप भी प्रकृति के करीब रहकर ट्रैवलिंग का मजा लेना चाहते हैं, तो कर्नाटक बेहतर डेस्टिनेशन हो सकता है। यहां आप ऊंची-ऊंची पहाड़ियां, वादियां और जलप्रपात का आनंद उठा सकते हैं। आइए, जानते हैं कि कर्नाटक की किन-किन जगहों पर आप यात्रा के लिए जा सकते हैं-

    दांदेली

    कर्नाटक के वेस्टर्न घाट में दांदेली स्थित है। यह शहर काली नदी के किनारे बसा हुआ है। जहां, पर्यटक वॉटर राफ्टिंग और कॉयकिंग का आनंद उठाते हैं। नदी के किनारे ढे़र सारी दुर्लभ पक्षियों को भी आप देख सकते हैं। दांदेली के किनार वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में आप सफारी का भी मजा उठा सकते हैं। इसके अलावा, दांदेली से 22 किलोमीटर दूर सूपा बांध है। इसके अलावा, शहर में दानदेलप्पा मंदिर स्थित है। जब कभी आप कर्नाटक जाएं, तो दांदेली जरूर जाएं।

    गोकर्ण

    गोकर्ण एक धार्मिक स्थल भी है। यहां पर आप ओम बीच, अर्ध-चंद्र और पैरासाइट बीच पर यात्रा का आनंद उठा सकते हैं। गोकर्ण में ही महाबलेश्वर मंदिर स्थित है। आप गोकर्ण में साइकिलिंग, ट्रैकिंग और पर्वत चढ़ने का आनंद उठा सकते हैं।  गोकर्ण बीच पर पर्यटक सर्फिंग करते हुए भी नजर आते हैं। गर्मी के दिनों में इस बीच का वातावरण बहुत ही आनंददायक रहता है। इसके लिए काफी संख्या में पर्यटक गर्मी के दिनों में गोकर्ण जाते हैं।

    हंपी

    हंपी का नाम इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में लिखा गया है। यह शहर कर्नाटक के उत्तर में स्थित है और तुंगभद्रा नदी के किनारे बसा हुआ है। इतिहासकारों की जानें तो यह शहर विजयनगर की राजधानी भी था। धार्मिक मान्यता है कि इस शहर में ही भगवान राम अपने सेवक हनुमान जी और वानरों के राजा सुग्रीव से मिले थे। इस शहर में कई ऐतिहासिक मंदिर अवस्थित है, जहां पर आप अपने आराध्य देव के दर्शन कर सकते हैं।

    खबरें और भी