Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारत घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 10 UNESCO World Heritage Sites का जरूर करें दीदार

    Updated: Thu, 20 Feb 2025 04:02 PM (IST)

    भारत में कई ऐसी जगहें हैं जिन्हें UNESCO World Heritage Site में शामिल किया गया है। ये जगहें अपनी खूबसूरती वास्तुकला या इतिहास के लिए जानी जाती हैं। इ ...और पढ़ें

    भारत की इन जगहों को नहीं देखा, तो क्या देखा (Picture Courtesy: Instagram/unesco.org)
    भारत की इन जगहों को नहीं देखा, तो क्या देखा (Picture Courtesy: Instagram/unesco.org)

    HighLights

    1. भारत की कई जगहें UNESCO World Heritage Site में शामिल हैं।
    2. ये जगहें देखने में काफी खूबसूरत हैं।
    3. भारत की इन जगहों पर घूमना आपके लिए काफी अनोखा अनुभव हो सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। India Travel Guide: भारत अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां कुल 42 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल (Indian World Heritage Sites List) हैं, जो इसकी गौरवशाली इतिहास और प्राकृतिक विविधता को दर्शाते हैं।

    यदि आप 2025 में भारत घूमने की योजना बना रहे हैं, तो यहां 10 ऐसे यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स (UNESCO World Heritage Sites India) हैं, जिन्हें आपको अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए।

    ताजमहल, आगरा

    ताजमहल भारत का सबसे प्रतिष्ठित स्मारक है और इसे "प्यार की निशानी" कहा जाता है। सफेद संगमरमर से बना यह मकबरा मुगल वास्तुकला का शानदार उदाहरण है। 2025 में ताजमहल घूमने का प्लान बनाकर आप इसकी सुंदरता और इतिहास को करीब से महसूस कर सकते हैं।

    (Picture Courtesy: Instagram)

    काजीरंगा नेशनल पार्क, असम

    यह नेशनल पार्क एक सींग वाले गैंडों के लिए मशहूर है और यहां बाघ, हाथी और अलग-अलग तरह के पक्षी भी पाए जाते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

    (Picture Courtesy: Instagram)

    यह भी पढ़ें: हैरत में डाल देती है सूर्य मंदिर की वास्तुकला, श्रीकृष्ण जी के पुत्र से जुड़ा है इतिहास 

    खजुराहो, मध्य प्रदेश

    खजुराहो के मंदिर अपनी अनोखी नक्काशी और कामुक मूर्तियों के लिए मशहूर हैं। यह स्थल भारतीय कला और संस्कृति का एक अद्भुत नमूना है।

    (Picture Courtesy: Instagram)

    हम्पी, कर्नाटक

    हम्पी विजयनगर साम्राज्य की राजधानी था और यहां के खंडहर इसके गौरवशाली अतीत की कहानी बताते हैं। यह स्थल अपने पत्थरों के मंदिरों और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है।

    (Picture Courtesy: Instagram)

    फतेहपुर सीकरी, उत्तर प्रदेश

    मुगल सम्राट अकबर द्वारा बनवाया गया यह शहर अपनी वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। यहां के बुलंद दरवाजा और जामा मस्जिद देखने लायक हैं।

    (Picture Courtesy: Instagram)

    एलोरा और अजंता की गुफाएं, महाराष्ट्र

    ये गुफाएं प्राचीन भारतीय कला और धर्म का अद्भुत संगम हैं। अजंता की गुफाएं बौद्ध धर्म से जुड़ी हैं, जबकि एलोरा की गुफाएं हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म को समर्पित हैं।

    (Picture Courtesy: Instagram)

    कुतुब मीनार, दिल्ली

    दिल्ली में स्थित कुतुब मीनार भारत की सबसे ऊंची मीनार है। यह स्थल इस्लामिक वास्तुकला का एक शानदार उदाहरण है और इसके आसपास कई ऐतिहासिक इमारतें हैं।

    (Picture Courtesy: Instagram)

    सुंदरबन नेशनल पार्क, पश्चिम बंगाल

    सुंदरबन दुनिया का सबसे बड़ा मैंग्रोव फॉरेस्ट है और यहां रॉयल बंगाल टाइगर पाए जाते हैं। यह जगह प्रकृति प्रेमियों और वाइल्ड लाइफ लवर्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

    (Picture Courtesy: Instagram)

    नंदा देवी नेशनल पार्क, उत्तराखंड

    यह स्थल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता के लिए जाना जाता है। वहीं फूलों की घाटी (Flower Valley) में हजारों प्रकार के फूल खिलते हैं, जो इसे एक स्वर्ग बनाते हैं।

    (Picture Courtesy: Instagram)

    महाबोधि मंदिर, बोधगया

    यह मंदिर बौद्ध धर्म के लिए बेहद पवित्र है, क्योंकि यह वह जगह है जहां भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। यह स्थल शांति और आध्यात्मिकता का प्रतीक है।

    (Picture Courtesy: unesco.org)

    यह भी पढ़ें: 400 साल से भी ज्यादा पुराना है बेल्जियम का Antwerp City Hall, देखने को मिलती हैं कई दुर्लभ कलाकृतियां

    खबरें और भी