Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ये हैं भारत के 5 Greenest Railway Routes, नजारा देखकर आप भी हो जाएंगे मदहोश

    Updated: Thu, 21 Nov 2024 03:15 PM (IST)

    क्या आपने कभी रेल यात्रा की है? अगर हां तो क्या आप यह जानते हैं कि भारत के 5 सबसे ग्रीनेस्ट रेलवे रूट्स (Indian Greenest Railway Routes) कौन से हैं। य ...और पढ़ें

    ये हैं भारत के Greenest Railway Routes (Picture Courtesy: Freepik)
    ये हैं भारत के Greenest Railway Routes (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. भारतीय रेलवे नेटवर्क दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है।
    2. कुछ रेलवे रूट्स काफी हरियाली से घिरे हुए हैं।
    3. इन रेलवे रूट्स का नजारा काफी खूबसूरत होता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Indian Railway Travel Guide: भारत में दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है और यह देश के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाता है। दो जगहों के बीच की दूरी को कम समय में तय करने के लिए रेलवे अच्छा और सस्ता विकल्प माना जाता है। इसलिए हर रोज लाखों भारतीय इंडियन रेलवे में सफर (Travel Tips) करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ रेलवे रूट्स ऐसे हैं, जो आरामदायक तो हैं ही, साथ ही, ये इतने खूबसूरत हैं कि इन्हें देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। जी हां, कुछ रेलवे रूट्स (Greenest Railway Routes In India) हरियाली से भरपूर हैं, जहां का नजारा देखकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां हम उन्हीं रेलवे रूट्स के बारे में जानने की कोशिश करेंगे। 

    भारत के 5 सबसे ग्रीन रेलवे रूट्स

    कांगड़ा वैली रेलवे (पठानकोट-जोगिंदरनगर)

    यह रेलवे रूट हिमालय की तलहटी में स्थित है और इसकी प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है। इस रूट पर चलने वाली ट्रेनें धौलाधार पर्वत श्रृंखला के बीच से होकर गुजरती हैं। इस रूट पर ट्रेन की गति धीमी होती है, जिससे आपको यहां के सुंदर नजारे आराम से देखने का समय मिल जाता है। हिमाचल की खूबसूरती की झलक आप इस रेलवे रूट पर देख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: कितनी बार साफ होते हैं ट्रेन के कंबल और कैसे इनका इस्तेमाल बना सकता है आपको बीमार

    नीलगिरि माउंटेन रेलवे (मेट्टुपलायम-ऊटी)

    यह रेलवे रूट नीलगिरि पहाड़ियों में स्थित है और इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। इस रूट पर चलने वाली ट्रेनें चाय के बागानों, घाटियों और सुरंगों से होकर गुजरती हैं। इस रूट पर वेस्टर्न घाट की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। इस रूट पर ट्रेन नीलगिरी के घने जंगलों और चाय के बागानों से होते हुए गुजरती है। यह आपके लिए एक यादगार अनुभव हो सकता है।

    कोंकण रेलवे (रत्नागिरी-मडगांव-होंनावर-मैंगलोर)

    यह रेलवे रूट वेस्टर्न घाट से गुजरती है और इसकी प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है। इस रूट पर चलने वाली ट्रेनें समुद्र तट, नदियों और पहाड़ों के बीच से होकर गुजरती हैं। यह रूट मानसून में और भी खूबसूरत हो जाता है। जंगलों, वेस्टर्न घाट और तटीय क्षेत्रों से गुजरती यह रूट भारत के सबसे ग्रीन रूट्स में से एक है।

    खबरें और भी

    दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (न्यू जलपाईगुड़ी-दार्जिलिंग)

    यह रेलवे रूट दार्जिलिंग पहाड़ियों में स्थित है और इसे टॉय ट्रेन के नाम से भी जाना जाता है। इस रूट पर चलने वाली ट्रेनें चाय के बागानों, घाटियों और सुरंगों से होकर गुजरती हैं। यह भी यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल है। दार्जलिंग घूमने जाने वाले यात्रियों को यह रेलवे यात्रा जरूर करनी चाहिए।

    मंडपम-रामेश्वरम रेलवे

    यह रेलवे रूट रामेश्वरम द्वीप तक जाता है और यह भारत का सबसे दक्षिणी रेलवे रूट है। इस रूट पर चलने वाली ट्रेनें समुद्र तट के किनारे-किनारे चलती हैं। इस रेलवे रूट का दृश्य काफी मनोरम होता है और इसे देखने में काफी आनंद भी आता है।

    यह भी पढ़ें: आपके सफर को और आरामदायक बनाएंगी ये चीजें, ट्रिप पर जाने से पहले यहां पढ़ लें पूरी लिस्ट