Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IRCTC Bali Package: अगस्त में फिक्स कर लें बाली का प्लान, कई सारे खूबसूरत जगहों की सैर वो भी बजट में

    Updated: Mon, 20 May 2024 07:20 AM (IST)

    आईआरसीटीसी द्वारा आप देश ही नहीं विदेश यात्रा का भी प्लान बना सकते हैं। हाल ही में आईआरसीटीसी ने अपने सोशल मीडिया पर बाली टूर पैकेज की डिटेल्स शेयर की ...और पढ़ें

    IRCTC Bhutan Package: आईआरसीटीसी भूटान टूर पैकेज डिटेल्स
    IRCTC Bhutan Package: आईआरसीटीसी भूटान टूर पैकेज डिटेल्स

    HighLights

    1. आईआरसीटीसी लेकर आया अगस्त में बाली घूमने का मौका।
    2. 6 दिनों के इस टूर पैकेज में रहना, खाना, घूमना सब शामिल है।
    3. जानें पैकेज की कीमत और कैसे करा सकते हैं इसकी बुकिंग।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। IRCTC Bali Tour Package: बाली एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। घूमने-फिरने की शौकीनों की लिस्ट में ये डेस्टिनेशन जरूर शामिल होता है, तो अगर आप बाली की खूबसूरती को एक्सप्लोर करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आईआरसीटीसी ने हाल ही में एक पैकेज लॉन्च किया है, जिसमें आप बजट में कर सकते हैं यहां की यात्रा। जान लें पैकेज की पूरी डिटेल्स।

    पैकेज का नाम- Blissful Bali

    पैकेज की अवधि- 5 रात और 6 दिन

    ट्रैवल मोड- फ्लाइट

    कब कर सकेंगे यात्रा- 28 अगस्त 2024

    मिलेगी यह सुविधा-

    1. रुकने के लिए होटल की सुविधा मिलेगी।

    2. खाने की सुविधा मिलेगी।

    3. आपको ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) की भी सुविधा मिलेगी।

    यात्रा में लगेगा इतना शुल्क-

    1. अगर आप इस ट्रिप पर अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 97,000 रुपए चुकाने होंगे।

    2. वहीं दो लोगों को 91,000 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा।

    3. तीन लोगों को प्रति व्यक्ति 91,000 रुपए का शुल्क देना होगा।

    4. बच्चों के लिए आपको अलग से शुल्क का भुगतान करना होगा। बेड के साथ (5-11 साल) 82,000 और बिना बेड के 78,000 रुपए देने होंगे।

    ये भी पढ़ेंः- Delhi में खाने-पीने के ऐसे ठिकाने, जो देर रात को भी रहते हैं खुले

    IRCTC ने ट्वीट करके दी जानकारी

    आईआरसीटीसी ने अपने इस टूर पैकेज के बारे में जानकारी देते हुए एक ट्वीट शेयर किया है। जिसमें बताया है कि अगर आप बाली के मनमोहक दृश्यों का दीदार करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं।

    ऐसे करा सकते हैं बुकिंग

    आप इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है। पैकेज से जुड़ी ज्‍यादा जानकारी के ल‍िए आप आईआरसीटीसी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः- Kashmir की खूबसूरती को करना है बजट में एक्सप्लोर, तो IRCTC के साथ जून में बना लें प्लान

    खबरें और भी