Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IRCTC South India Package: साउथ इंडिया से करें नए साल में घूमने की शुरुआत, बजट में कर सकेंगे कई जगहों की सैर

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Tue, 21 Nov 2023 09:42 AM (IST)

    IRCTC South India Tour Package आईआरसीटीसी ने हाल ही में एक टूर पैेकेज की डिटेल्स अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें आप कर सकेंगे साउथ इंडिया की कई ...और पढ़ें

    IRCTC South India Tour Package: आईआरसीटीसी लेकर आया साउथ इंडिया घूमनेे का मौका
    IRCTC South India Tour Package: आईआरसीटीसी लेकर आया साउथ इंडिया घूमनेे का मौका

    HighLights

    1. आईआरसीटीसी लेकर आया नए साल में घूमने का मौका।
    2. जनवरी में कर सकते हैं बजट में साउथ इंडिया का टूर।
    3. आईआरसीटीसी साउथ इंडिया टूर पैकेज की कीमत व सुविधाएं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। IRCTC South India Tour Package: अगर आपको घूमने-फिरने का बहुत शौक है, लेकिन कई बार प्लान सिर्फ इसलिए बन नहीं पाता या चौपट हो जाता है क्योंकि कंपनी नहीं मिलती, तो आपके लिए बेस्ट है आईआरसीटीसी का ऑप्शन। जो हमेशा नए-नए टूर पैकेज लॉन्च करते रहते हैं और इसमें आप अकेले जाकर भी जमकर मस्ती कर सकते हैं। अगर आप नए साल में किस जगह से करें अपने घूमने की शुरुआत, ये सोच रहे हैं, तो आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज पर डालें एक नजर। जिसमें आप एक साथ कई जगहों की कर पाएंगे सैर वो भी बजट में। इस टूर पैकेज की शुरुआत मुंबई से होगी। जनवरी के अलावा मार्च में भी आप इस पैकेज का लाभ उठा सकते हैं।

    साउथ इंडिया टूर पैकेज डिटेल्स

    पैकेज का नाम- South India Tour

    पैकेज की अवधि- 5 रात और 6 दिन

    ट्रैवल मोड- फ्लाइट

    डेस्टिनेशन कवर्ड- कन्याकुमारी, कोवलम, मदुरै, रामेश्वरम, त्रिवेंद्रम

    मिलेंगी यह सुविधाएं

    1. आने-जाने के लिए दोनों तरफ से फ्लाइट की सुविधा मिलेगी।

    2. रुकने के लिए 3 स्टार होटल की सुविधा मिलेगी।

    3. इस टूर पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा मिलेगी।

    4. घूमने-फिरने के लिए एसी बस की सुविधा होगी।

    5. ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) भी इस टूर पैकेज में कवर होगा।

    यात्रा में लगेगा इतना शुल्क

    1. अगर आप इस ट्रिप पर अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 51,000 रुपए चुकाने होंगे।

    2. वहीं दो लोगों को 39,600 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा।

    3. तीन लोगों को प्रति व्यक्ति 38,000 रुपए का शुल्क देना होगा।

    4. बच्चों के लिए आपको अलग से शुल्क का भुगतान करना होगा। बेड के साथ (5-11 साल) 33,600 और बिना बेड के 29,300 रुपए देने होंगे।

    IRCTC ने ट्वीट करके दी जानकारी

    आईआरसीटीसी ने अपने इस टूर पैकेज के बारे में जानकारी देते हुए एक ट्वीट शेयर किया है। जिसमें बताया है कि अगर आप साउथ इंडिया में मौजूद मशहूर पर्यटनों स्थलों का देखना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं।

    ऐसे करा सकते हैं बुकिंग

    आप इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है। पैकेज से जुड़ी ज्‍यादा जानकारी के ल‍िए आप आईआरसीटीसी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

     

    ये भी पढ़ेंः- Pushkar Fair 2023: दिल्ली के आसपास रहने वाले वीकेंड में पुष्कर मेले का बनाएं प्लान, कर सकेंगे जमकर मस्ती

    Pic credit- freepik

    खबरें और भी