यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जयपुर को कहा जाता है 'Paris Of India', पढ़ें क्यों है प्यार करने वालों के लिए बेहद खास
जयपुर भारत के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। पिंक सिटी के नाम से जाने वाले जयपुर शहर को भारत का पेरिस (Paris of India) भी कहा जाता है। भारत का ‘प ...और पढ़ें

HighLights
- जयपुर में प्यार करने वालाें की भीड़ रहती है।
- जयपुर काे पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है।
- जयपुर भारत के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में हर एक शहर की अपनी एक अलग पहचान और संस्कृति है। हालांकि कुछ शहर ऐसे हैं जो अपनी खासियतों के लिए दूसरों से अलग होते हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर भी अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। जयुपर को 'भारत का पैरिस’ (Paris of India) कहा जाता है। यहां की रंगीन सड़कें, ऐतिहासिक इमारतें, महल और संस्कृति इसे खास बनाते हैं। दुनिया में सबसे खूबसूरत शहर की बात करें तो वो है फ्रांस की राजधानी पेरिस। इसे दुनिया के सबसे सुंदर शहरों में गिना जाता है। पेरिस की तरह ही जयपुर में भी खूबसूरत और प्राचीन इमारतें हैं जो वास्तु कला के लिए जानी जाती हैं।
जयपुर शहर की पहचान महलों, बाजारों और पुराने जमाने की खुशबू से है। इस शहर को पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है। पेरिस की बात करें तो ये टूरिस्ट प्लेस के लिहाज से काफी ज्यादा फेमस है। इसे लव का शहर कहा जाता है। जिस तरह पेरिस अपनी खूबसूरत इमारतों के लिए मशहूर है। उसी तरह जयपुर की वास्तुकला अपने आप में अलग महत्व रखती है। ये हनीमून (honeymoon destinations in India) के लिए भी परफेक्ट है
जयपुर को बसाने में लगा था 4 साल का समय
यही कारण है कि जयपुर को भी भारत का पेरिस कहा जाता है। जयपुर में आपको सिटी पैलेस, हवा महल, नाहरगढ़ का किला जैसी जगहें घूमने के लिए मिल जाएंगी। यहां जयगढ़ किला भी स्थित है जहां दुनिया की सबसे बड़ी तोप रखी हुई है। यहां एक से बढ़कर एक मार्केट हैं, जो आपको स्थानीय कल्चर से रूबरू करवाते हैं। जयपुर शहर का निर्माण महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने 1727 में करवाया था। इसे बसाने में कुल चार साल का समय लगा था।
यह भी पढ़ें: New Year सेलिब्रेशन के लिए सिर्फ गाेवा ही नहीं, भारत के 5 Beaches भी हैं परफेक्ट
घूमने के लिए है बहुत कुछ
आपको बता दें कि जयपुर काे आधुनिक शहर की आधारशिला पर रखा गया था, लेकिन यहां की वास्तुकला और डिजाइन ने इसे पुराने समय की याद दिलाई। जयपुर में घूमने के लिए कई जगहें हैं जिनमें आमेर का किला, जल महल, हवा महल और सिटी पैलेस शामिल हैं। जयपुर का बाजार भी यहां की पहचान बन चुका है। चांदपोल, जीर्ण और बाड़ा बाजार पर्यटकों काे अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
खबरें और भी
Valentine Week में रहती कपल्स की भीड़
जयपुर के ज्वैलरी की एक अलग पहचान है। कुंदन, मीना और मोती की ज्वैलरी यहां के शिल्पकारों द्वारा बनाई जाती है, जो इसे सबसे अलग बनाती है। जैसा कि आप सभी जानते हैं प्यार और गुलाब ये दोनों चीजें प्रेम संबंध को और खास बनाती हैं। यहां ज्यादातर पर्यटकों में कपल्स को देखा जाता है। जयपुर में पूरे वैलेंटाइन वीक में कपल्स की भीड़ देखने को मिलती है। यहां की अनूठी और आकर्षक शैली लवर्स को काफी ज्यादा आकर्षित करती हैं। जयपुर को हनीमून के लिए भी परफेक्ट डेस्टिनेशन माना जाता है।