यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Janmashtami 2024: इस जन्माष्टमी जरूर करें दिल्ली के 5 कृष्ण मंदिरों के दर्शन, रहती है मथुरा-वृंदावन जैसी धूम
भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव पूरे भारत में बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार (Janmashtami) 26 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस मौके पर आ ...और पढ़ें

HighLights
- इस साल 26 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जा रही है।
- माना जाता है इस दिन भगवान कृष्ण ने धरती पर अवतार लिया था।
- दिल्ली में भी भगवान कृष्ण के खास मंदिर स्थित हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Janmashtami 2024: कृष्ण जन्माष्टमी हिंदू धर्म का बेहद महत्वपूर्ण त्योहार है। इस साल ये त्योहार 26 अगस्त (Janmashtami 2024 Date) को मनाया जा रहा है। माना जाता है कि इसी दिन भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्री कृष्ण ने धरती पर माता देवकी की कोख से अवतार लिया था। भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा और जहां उनका बचपन बीता गोकुल और वृंदावन में इस त्योहार की अलग ही धूम देखने को मिलती है।
यहां के सभी मंदिरों में भक्तों का तांता लग जाता है। दूर-दूर से भक्तजन अपने बाल गोपाल के दर्शन करने के लिए आते हैं। हालांकि, इसके कारण इन जगहों पर काफी भीड़ हो जाती है और सभी का यहां आना संभव भी नहीं हो पाता। ऐसे में अगर आप भी जन्माष्टमी के मौके पर गोकुल या वृंदावन नहीं जा पा रहे हैं, तो दिल्ली में भी कुछ खास कृष्ण मंदिर (Krishna Mandir in Delhi) हैं, जहां आप यशोदा नंदन के दर्शन कर सकते हैं। आइए देखतें हैं उन मंदिरों की खास झलक।
ISKON, ईस्ट ऑफ कैलाश

(Picture Courtesy: Instagram)
दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध कृष्ण मंदिरों में से एक ईस्ट ऑफ कैलाश में स्थित ये ISKON मंदिर है। राधा-कृष्ण की छवि देखने के लिए भक्त इस मंदिर में अक्सर आते रहते हैं। इस जन्माष्टमी आपको भी इस मंदिर में दर्शन करने और कुछ पल शांति से कृष्ण भक्ति में बिताने के लिए जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: कैसे हुई थी भगवान श्रीकृष्ण को 'छप्पन भोग' लगाने की शुरुआत, कौन-कौन से व्यंजन होते हैं शामिल?
छत्तरपुर मंदिर

(Picture Courtesy: Instagram)
दिल्ली का छत्तरपुर मंदिर पूरे भारत में प्रसिद्ध है। इस जन्माष्टमी आप यहां भी राधा-कृष्ण के दर्शन करने जा सकते हैं। साउथ दिल्ली में स्थित इस मंदिर में जाकर आपको असीम शांति का अनुभव होगा।
बिरला मंदिर
.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
बिरला मंदिर, जिसे लक्ष्मी नारायण मंदिर भी कहा जाता है, में जन्माष्टमी पर कृष्ण भगवान के दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रहती है। इस मंदिर में आप भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के दर्शन भी कर सकते हैं।
खबरें और भी
गुरुवयप्पन मंदिर

(Picture Courtesy: Instagram)
(55).jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
गुरुवयप्पन मंदिर दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 में स्थित है। भगवान कृष्ण को संमर्पित इस मंदिर में शाम के समय हजारों दियों की कतारें जलाई जाती हैं, जिसका मनोहर दृश्य देखते ही बनता है।
ISKON मंदिर, रोहिणी

रोहिणी का ये ISKON मंदिर भी बेहद सुंदर है। यहां आप जन्माष्टमी के मौके पर जरूर जाएं और भगवान कृष्ण के दर्शन जरूर करें।
यह भी पढ़ें: सिर्फ मथुरा-वृंदावन में ही नहीं, भारत की इन जगहों पर भी देखने को मिलती है कृष्ण जन्माष्टमी की अलग ही धूम