घने जंगल, झरने और खूबसूरत वादियां…झारखंड का छिपा हुआ स्वर्ग है नेतरहाट, ट्रिप बन जाएगी यादगार
शिमला-मनाली भूल जाएंगे झारखंड के इस 'छोटानागपुर की रानी' के आगे, खूबसूरत नजारा कर देगा मंत्रमुग्ध। ...और पढ़ें

झारखंड का हिल स्टेशन नेतरहाट (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। घूमने-फिरने को लेकर भारत में कुछ जगहें ऐसी हैं जिनका प्रमोशन जरूरत से ज्यादा कर दिया गया है, क्योंकि लोगों की जुबान पर 2-4 नाम ही रटे रहते हैं। जब भी पूछा जाए कि कहां चलेंगे तो इसके जवाब में शिमला, मनाली, जयपुर, ऋषिकेश, मसूरी और अब तो लेह लद्दाख ही याद आता है। लेकिन विविधता वाले इस भारत में आज भी बहुत सी छिपी हुई जगहें शामिल हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हम झारखंड के नेतरहाट के बारे में आज बात करने वाले हैं।
झारखंड का नेतरहाट
झारखंड में रांची से लगभग 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नेतरहाट एक ऐसा हिल स्टेशन है जो मन को खुशी और सुकून से भर सकता है, पर अफसोस कि लोग इस जगह के बारे में जानते ही नहीं। वैसे इस हिल स्टेशन को यह नाम नेचर ब्यूटी की वजह से दिया गया है। लातेहार जिले में समुद्रतल से करीब 1128 मीट की ऊंचाई पर स्थित इस जगह की हरियाली और शांत माहौल मंत्रमुग्ध कर देगी। बताते चलें कि यह जगह छोटानागपुर की रानी के नाम से भी जानी जाती है।
सनराइज और सनसेट के लिए फेमस
नेतरहाट खासतौर से सनराइज और सनसेट के लिए सबसे ज्यादा फेमस है। अगर आप सनसेट देखने की सोच रहे हैं तो मैगनोलिया प्वाइंट का रुख करें क्योंकि यहां से सबसे बेहतरीन नजारा देखने को मिलता है। इस जगह को लेकर अंग्रेज लड़की मैगनोलिया और स्थानीय आदिवासी चरवाहे की अधूरी लव स्टोरी भी यहां पॉपुलर है। पर इस लव स्टोरी का कोई प्रमाण नहीं है।
नेतरहाट में घूमने लायक जगहें
अगर आप झारखंड के हिल स्टेशन नेतरहाट घूमने का मन बना रहे हैं तो यहां प्रमुख आकर्षण बताए जा रहे हैं:
सनराइज और सनसेट प्वाइंट
नेतरहाट में सनराइज पॉइंट और सनसेट के लिए मैगनोलिया प्वाइंट पॉपुलर हैं। हरी-भरी पहाड़ियों के बीच उगते और ढलते सूरज को देखना यादगार बन सकता है।
नाशपाती बागान
इस हिल स्टेशन की खूबसूरती सिर्फ हरे-भरे पहाड़ और बहते झरने ही नहीं है, नाशपाती के बागान भी इस खूबसूरती को बढ़ाते हैं।
अपर और लोअर घाघरी वॉटरफॉल
नेचर लवर्स और फोटोग्राफी करने वालों के लिए इससे सुंदर जगह तो हो ही नहीं सकती। एकदम शांत और छायादार वातावरण की वजह से सुकून की तलाश कर रहे लोगों के लिए भी यह वॉटरफॉल बेस्ट है।