Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World's Safest Cities 2024: क्या आप जानते हैं दुनिया में सबसे सुरक्षित 10 शहरों के नाम?

    Updated: Mon, 29 Jul 2024 09:03 PM (IST)

    किसी ऐसी जगह जाने से जहां आपको अपनी सुरक्षा की ज्यादा फिक्र न करनी पड़े तो आप घूमने का और आनंद ले पाते हैं। हाल ही में फोर्ब्स एडवाइजर ने एक रिपोर्ट ज ...और पढ़ें

    ये हैं दुनिया के सबसे सुरक्षित शहर (Picture Courtesy: Freepik)
    ये हैं दुनिया के सबसे सुरक्षित शहर (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. सिंगापुर पर्यटकों के लिए दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर माना जाता है।
    2. यह लिस्ट फोर्ब्स एडवाइजर ने जारी की है।
    3. दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों में जापान, ऑस्ट्रेलिया और स्विट्जरलैंड के शहर भी शामिल हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। World's Safest Cities 2024: सफर पर जाना किसे पसंद नहीं होता। उस पर भी अगर विदेश जाने का मौका मिले, फिर तो क्या ही कहना। हालांकि, कहीं भी जाने से पहले यह जानना जरूरी होता है कि आप जिस जगह जा रहे हैं, वह सुरक्षित भी है या नहीं। किसी भी ऐसी जगह जाने से बचना चाहिए, जो सुरक्षा की दृष्टि से आपके लिए सही नहीं है। अब सवाल यह उठता है कि इसका कैसे पता लगाएं कि कहां जाना सुरक्षित है और कहां नहीं। इसके लिए वैसे तो आप किसी भी जगह के बारे में जानकारी इंटरनेट के जरिए निकाल सकते हैं, लेकिन फोर्ब्स एडवाइजर की हाल ही में आई एक रिपोर्ट के जरिए आप दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित शहर के बारे में जान सकते हैं।

    दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित शहर

    सिंगापुर

    दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरे में सबसे पहले स्थान पर है सिंगापुर। यहां का बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर और न के बराबर क्राइम रेट की वजह से यह दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर माना जाता है।

    (Picture Courtesy: Instagram)

    टोक्यो, जापान

    जापान की राजधानी टोक्यो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। यहां भी क्राइम रेट बिल्कुल कम है और इंफ्रास्ट्रक्चर काफी बेहतर है, जिसके कारण यहां घूमने जाना आपके लिए यादगार साबित हो सकता है।

    (Picture Courtesy: Instagram)

    यह भी पढ़ें: International Trip पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, नहीं सफर का मजा हो जाएगा किरकिरा

    टोरंटो, कनाडा

    टोरंटो में कमाल के इंफ्रास्ट्रक्चकर के साथ-साथ पर्सनल और हेल्थ सेफ्टी भी काफी बेहतर है। इसलिए यह दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों में तीसरे स्थान पर है।

    (Picture Courtesy: Instagram)

    सिडनी, ऑस्ट्रेलिया

    सिडनी का इंफ्रास्ट्रक्चर दुनिया के सबसे बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर वाले शहरों में से एक है। साथ ही, यहां पर्सनल सुरक्षा का भी खास ख्याल रखा जाता है। यह इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है।

    (Picture Courtesy: Instagram)

    ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड

    ज्यूरिख का क्राइम रेट कम होने और सुरक्षा मजबूत है। इसलिए इस शहर को पांचवा स्थान दिया गया है।

    (Picture Courtesy: Instagram)

    कोपेनहेगन, डेनमार्क

    कोपेनहेगन का पर्सनल स्कयोरिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर काफी बेहतर है। यहां का क्राइम रेट भी बहुत कम है, जिसके कारण यह जगह पर्यटकों के लिए सुरक्षित मानी जाती है।

    (Picture Courtesy: Instagram)

    सिओल, दक्षिण कोरिया

    सिओल में हेल्थ और डिजीटल सुरक्षा काफी बेहतरीन है। इसलिए इसे सबसे सुरक्षित शहरों की सूची में सातवां स्थान मिला है।

    (Picture Courtesy: Instagram)

    ओसाका, जापान

    जापान का ओसाका इस सूची में आठवें स्थान पर है। इस शहर की भी हेल्थ और डिजीटल सुरक्षा काफी मजबूत है।

    (Picture Courtesy: Instagram)

    मेलबॉर्न, ऑस्ट्रेलिया

    यहां की हेल्थ और डिजीटल सुरक्षा के साथ-साथ इंफ्रास्ट्रक्चर भी काफी बेहतरीन है। इस शहर को नौवां स्थान दिया गया है।

    (Picture Courtesy: Instagram)

    एमस्टरडैम, नीदरलैंड

    एमस्टरडैम का क्राइम रेट कम है, जिसके कारण यह काफी सुरक्षित माना जाता है। इसके अलावा, यहा का इंफ्रास्ट्रक्चर भी काफी बेहतर है। इसे इस सूची में दसवां स्थान दिया गया है।

    (Picture Courtesy: Instagram)

    यह भी पढ़ें: कौन-कौन सी जगहें हैं दुनिया के सबसे खतरनाक शहरों की लिस्ट में शुमार, जहां जाने पर पड़ सकते हैं लेने के देने