यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मध्य युगनी वैभव विलासिता देखना हो तो जाएं यूरोप के इन खूबसूरत 10 किलों में
यूरोप के कई प्राचीन महल अपनी खूबसूरती के लिए तो प्रसिद्ध हैं ही इतिहास का भी हिस्सा है। आइये जाने ऐसे ही कुछ खास महलों के बारे में। ...और पढ़ें


प्रीदजामा महल स्लावेनिया
सोवियत संघ के एक पहाड़ के ढलान पर बना है शानदार प्रीदजामा महल। इसकी एक दीवार प्राकृतिक गुफा की है। ये करीब 800 साल पुराना बताया जाता है।

ब्रान महल रोमानिया
रोमानिया का ब्रान महल ड्राकुला महल के नाम से भी जाना जाता है। हालाकि ड्रेकुला के लेखक ब्रैम स्टोकर ने वास्तव में कभी रोमानिया का दौरा नहीं किया, लेकिन उन्होंने अपनी रचनाओं में ड्रैकुला के घर की जो कल्पना की है वो असली रोमानियाई महल में काफी हद तक पाई जाती हैं।

एडिनबर्ग महल स्कॉटलैंड
स्कॉटलैंड के सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है एडिनबर्ग महल, जो अनगिनत महत्वपूर्ण घटनाओं का घर रहा है। इस ऐतिहासिक किले के अलग-अलग हिस्सों को 12 वीं से 20 वीं तक विभिन्न शताब्दियों में बनाया गया था। ये काफी समय तक एक शाही निवास के साथ एक सैन्य गढ़ के रूप में अस्तित्व में रहा है।

एजेस्कोव महल डेनमार्क
16 वीं शताब्दी के मध्य में निर्मित, एजेस्कोव महल, डोनिन द्वीप के फ़ीनन नाम के स्थान बना है। करीब 400 वर्ष पूर्व इसे मूल रूप से रक्षा प्रयोजनों के लिए बनाया गया था। आज, यह शानदार उद्यानों से घिरा हुआ है और यूरोप में सबसे सुरक्षित संरक्षित खंदकों में से एक है।

रावडिनोवो महल
रावडिनोवो महल बुल्गारिया में सोज़ोपोल के निकट एक रोमांटिक स्थान है। इसे कैसल इन लव विद विंड नाम से भी बुलाया जाता है जो इसमें घुले प्रेम को चलते ही मिला है। इसे पास के पहाड़ों से 20,000 टन चूना पत्थर निकाल कर बनाया गया था। ये महलों के इतिहास में सबसे नया निर्माण है जो 1997 में हुआ था।
खबरें और भी

शैटौ डे चंबर्ड महल फ्रांस
फ़्रांस की लॉयर घाटी में विशाल, लुभावना शैटौ डे चंबर्ड, 17 वीं शताब्दी में बना था और ये यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल है। इसे फ्रांसीसी पुनर्जागरण के एक प्रतीक के रूप में दुनिया भर में मान्यता प्राप्त है। इसके अलावा शैटौ अपनी शानदार वास्तुकला और भव्य अंदरूनी के लिए ही उल्लेखनीय नहीं है बल्कि इसके आसपास के प्राकृतिक वन और फ्रेंच बागानों के लिए भी इसे सराहा जाता है।

पेना का महल पुर्तगाल
मैनुअलिन और मूरिश दोनों की वास्तुकला का संगम है 19वीं शताब्दी में बना पुर्तगाल का पेना महल सिंट्रा नाम की जगह पर बना ये महल 12वीं शताब्दी में एक विशाल भवन की तरह बनना शुरू हुआ और 19वीं सदी तक राजा फर्डिनेंड द्वितीय द्वारा एक शानदार महल में परिवर्तित कर दिया गया। इसका खूबसूरत वास्तुशिल्प महल के बाहरी रूप में ही परिलक्षित नहीं हैं, बल्कि अंदरूनी इलाकों बनी विभिन्न कलात्मक शैलियों में भी दिखता है।

विंडसर महल इंग्लैंड
दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे पुराना महल, विंडसर महल। एक हजार से अधिक वर्षों से ये ब्रिटिश सम्राटों के परिवारों के अधिकार में रहा है। अभी भी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अपने सबसे निजी सप्ताहांत सपरिवार यहीं बिताना पसंद करती हैं। मूल रूप से 1070 में विलियम द कॉन्करर द्वारा बनवाये गये इस महल में हैनरी आठवीं, चार्ल्स प्रथम और जॉर्ज वी सहित सम्राटों के शाही मकबरे भी शामिल हैं।

टूरबिलोन महल स्विटजरलैंड
नीदरलैंड का टूरबिलोन महल किसी स्विस परी कथा के हिस्से जैसा लगता है जो सियोन में वैलेर और टूरबिलोन के बीच एक पहाड़ी पर स्थित है। 13 वीं शताब्दी के मध्य और 14 वीं शताब्दी के अंत के बीच निर्मित यह महल कई बार प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करते हुए कायम रहा है।
.jpg)
डी हार महल नीदरलैंड्स
पारंपरिक मध्ययुगीन शैली में बना डी हार महल नीदरलैंड्स में सबसे बड़ा महल है। एक असाधारण किले से जो कुछ उम्मीद की जाती है, जैसे ड्रॉरिज्ज, मोआट्स, फाटक, टॉवर और रैंपारट वो सब इस में मौजूद हैं। 13 वीं सदी में बना ये महल 1 9वीं शताब्दी के अंत में पुनर्निमित करवाया गया था। अब इसे एक एक संग्रहालय बना दिया है, जिसमें नियमित प्रदर्शनी और दूसरे कार्यक्रम होते रहते हैं।