Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jungle Safari: जंगल सफारी पर सरिस्का नेशनल पार्क जाने से पहले जान लें ये अहम बातें

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 13 Feb 2023 02:53 PM (GMT+05:30)

    Jungle Safari सरिस्का रिजर्व पार्क में बाघ तेंदुआ चीतल खरगोश लंगूर जंगली बिल्ली सांभर नीलगाय चिंकारा आदि वन्य जीवों का आप दीदार कर सकते हैं। वर्तमान स ...और पढ़ें

    Jungle Safari: जंगल सफारी पर सरिस्का नेशनल पार्क जाने से पहले जान लें ये अहम बातें
    Jungle Safari: जंगल सफारी पर सरिस्का नेशनल पार्क जाने से पहले जान लें ये अहम बातें

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Jungle Safari: फरवरी का महीना पर्यटन यानी घूमने फिरने के लिए परफेक्ट होता है। इस महीने में बड़ी संख्या में पर्यटक वेकेशन पर जाते हैं। इसके लिए लोग विभिन्न प्रकार के आयामों को ढूंढते हैं। कुछ लोग एडवेंचर ट्रिप पर जाते हैं, तो कुछ लोग नेचर के साथ समय बिताना चाहते हैं। वहीं, कुछ लोग जंगल सफारी पर जाते हैं। जंगल सफारी के लिए देश में कई खूबसूरत नेशनल पार्क हैं। जहां, आप विभिन्न प्रकार के जीवों और पक्षियों का दीदार कर सकते हैं। अगर आप भी अपने परिवारजनों के साथ आने वाले दिनों में जंगल सफारी पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। वहीं, जंगल सफारी के लिए सरिस्का नेशनल पार्क का चयन किया है, तो जाने से पहले ये अहम बातें जरूर जान लें। आइए जानते हैं-

    सरिस्का नेशनल पार्क कहां है

    दिल्ली के आसपास जंगल सफारी के सरिस्का नेशनल पार्क परफेक्ट माना जाता है। यह नेशनल पार्क राजस्थान के अलवर जिले में स्थित है। साल 1955 में नेशनल पार्क को स्थापित किया गया है। आसान शब्दों में कहें तो सरिस्का नेशनल पार्क का स्थापना वर्ष 1955 है। वहीं, साल 1978 में आरक्षित पार्क को परियोजना रिजर्व घोषित कर दिया गया।

    सरिस्का रिजर्व पार्क में बाघ, तेंदुआ, चीतल, खरगोश, लंगूर, जंगली बिल्ली, सांभर, नीलगाय, चिंकारा, आदि वन्य जीवों का आप दीदार कर सकते हैं। वर्तमान समय में 24 बाघ सरिस्का नेशनल पार्क में हैं। वहीं, 220 प्रकार की स्थानीय और प्रवासी पक्षियों का भी बसेरा सरिस्का नेशनल पार्क है। इसके अलावा, सरिस्का नेशनल पार्क में स्थित नीलकंठ महादेव और हनुमान मंदिर में आप आराध्य देव के दर्शन कर सकते हैं। साथ ही सरिस्का पैलेस और कांकवाडी दुर्ग की सैर कर सकते हैं।

    खुलने का समय

    विंटर सीजन में सरिस्का नेशनल पार्क सुबह 6 बजकर 30 मिनट से लेकर 10 बजकर 30 मिनट तक खुला रहता है। इसके बाद दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक खुला रहता है। वहीं, समर सीजन यानी गर्मी के दिनों में सुबह 6 बजे से 10 बजे तक खुला रहता है। दोपहर में 2 बजकर 30 मिनट से लेकर 6 बजकर 30 मिनट तक खुला रहता है। आप अपनी सुविधा के अनुसार सुबह या शाम में जंगल सफारी का आनंद उठा सकते हैं।

    खबरें और भी