Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ये है दुनिया का सबसे ऊंचा गांव, जानिये क्या है यहां कि खासियत

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Thu, 01 Sep 2016 01:13 PM (GMT+05:30)

    हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी में बसा है एक छोटा सा किब्बर गांव। ये दुनिया का सबसे ऊंचा गांव है। ...और पढ़ें

    ये है दुनिया का सबसे ऊंचा गांव, जानिये क्या है यहां कि खासियत
    ये है दुनिया का सबसे ऊंचा गांव, जानिये क्या है यहां कि खासियत

    समुद्र तल से 4850 मीटर की ऊंचाई पर हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी में बसा है एक छोटा सा किब्बर गांव। ये दुनिया का सबसे ऊंचा गांव है। किब्बर गांव शिमला से तकरीबन 430 किलोमीटर दूरी पर स्थित हैं यहां पर कई बौद्ध मठ बने हुए हैं।

    किब्बर पहुंचने के लिये कुंजम दर्रे से होकर स्पीति घाटी पहुंचना होता है। इसके बाद का 12 घंटे का रास्ता बेहद कठिन है। किब्बर गांव में बनी मॉनेस्ट्री सबसे अधिक ऊंचाई पर बनी हुई है। स्पीति नदी के दांई और बसा हुआ है लोसर गांव ये स्पीति घाटी का पहला गांव है। स्पीति उपमंडल के मुख्यालय से किब्बर महज 20 किलोमीटर दूर है। यहां रास्ते में जगह-जगह बर्फ की चादर जमी मिलेगी।

    दिल्ली से किब्बर की दूरी तकरीबन 730 किलोमीटर है। यहां जाने के लिये आपको पहले काजा पहुंचना होगा। काजा से किब्बर पहुंचने में आपको एक घंटे का समय लग जाएगा। इसके लिये यहां से आपको टाटा सूमो और कैब मिल जाएंगी। काजा से किब्बर जाने वाले मार्ग पर आपको बहुत से बौद्ध मठ दिखेंगे। एक बार यहां आने के बाद आप जिंदगी भर यहां कि ताजगी और मनोरम दृश्यों को नही भुला पाओगे।

    सन् 2011 के आंकड़ों के अनुसार इस छोटे से गांव में करीब 77 परिवार रहते हैं जिनमें कुल 366 लोग हैं। जिसमें से 187 पुरुष और 179 महिलाएं हैं।

    यहां बारिश कम होती है लेकिन बर्फबारी बहुत अधिक होती है। बर्फबारी के दिनों में यहां कई-कई फुट मोटी परत जम जाती हैं। बर्फबारी के समय में यहां के रास्ते बंद हो जाते हैं जिससे ये यहां रहने वाले लोगों की जिंदगी अन्य लोगों से कट जाती है। बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच सड़कों से गुजरना पर्यटकों के लिये वाकई बहुत सुंदर अनुभव होता है।

    खबरें और भी

    READ: इस गांव में लड़कियां नही लड़कों को माना जाता है दुर्भाग्यशाली

    ये है भारत का ऐसा गांव जहां भारतीय पुरुषों की एंट्री है बैन