Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Romantic Destinations: पार्टनर संग क्वालिटी टाइम बिताने के लिए इन जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Thu, 01 Dec 2022 04:06 PM (GMT+05:30)

    Romantic Destinations सन 1854 में अंग्रेजों ने डलहौजी को बसाया था। उस समय भारत का वायसराय लॉर्ड डलहौजी था। वायसराय के नाम पर शहर का नाम रखा गया था। ऐस ...और पढ़ें

    Romantic Destinations: पार्टनर संग क्वालिटी टाइम बिताने के लिए इन जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान
    Romantic Destinations: पार्टनर संग क्वालिटी टाइम बिताने के लिए इन जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Romantic Destinations: दिसंबर का महीना घूमने के लिए परफेक्ट होता है। इस महीने में क्रिसमस पर लंबी छुटियां पड़ती हैं। इस मौके पर लोग घूमने के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन पर जाते हैं। वहीं, कपल्स भी घूमने की प्लानिंग करते हैं। कई कपल्स बीचेस पर जाना पसंद करते हैं, तो कई हिल स्टेशन पर जाते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर संग घूमने जाना चाहते हैं, तो इन जगहों पर जा सकते हैं। आइए जानते है-

    कश्मीर

    कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। दिसंबर के महीने में यहां जमकर बर्फबारी होती है। आप अपने पार्टनर के साथ बर्फ से ढ़की वादियों का दीदार कर सकते हैं। साथ ही अपने सफर को यादगार बना सकते हैं। कश्मीर में घूमने के लिए कई प्रमुख जगह हैं। आप गुलबर्ग, डल झील, सोनमर्ग, पुलवामा, श्रीनगर, उधमपुर आदि जगहों पर सैर के लिए जा सकते हैं।

    डलहौजी

    हिमाचल प्रदेश अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। प्रदेश में कई पर्यटन और धार्मिक स्थल हैं। यह खूबसूरत शहर हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित है। धौलाधार पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य डलहौजी स्थित है। सन 1854 में अंग्रेजों ने डलहौजी को बसाया था। उस समय भारत का वायसराय लॉर्ड डलहौजी था। वायसराय के नाम पर शहर का नाम रखा गया था। ऐसा कहा जाता है कि गर्मियों में छुट्टियां बिताने अंग्रेज डलहौजी जाते थे। आप अपने पार्टनर के साथ सेंट पैट्रिक चर्च, मणिमहेश, पंचकूला, कालाटोप वन्यजीव अभ्यारण जगह पर घूमने जा सकते हैं।

    धर्मशाला

    डलहौजी के अलावा आप कांगड़ा जिले में स्थित धर्मशाला भी जा सकते हैं। कांगड़ा शहर से धर्मशाला की दूरी महज 16 किलोमीटर है। समुद्र तल से धर्मशाला की ऊंचाई 1400 मीटर है। धर्मशाला में मैक्लोडगंज स्थित है। यह उपनगर केंद्रीय तिब्बती प्रशासन का मुख्यालय है। धर्मशाला में घूमने के लिए कई पर्यटन और धार्मिक स्थल है। शोभा सिंह आर्ट गैलरी, पालमपुर आदि जगहों पर सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ ज्वालामुखी मंदिर जा सकते हैं।

    खबरें और भी