Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Monsoon Destinations: कम बजट में करना चाहते हैं विदेश की सैर, तो इस मानसून बनाएं इन जगहों पर जाने का प्लान

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Mon, 03 Jul 2023 11:49 AM (IST)

    Monsoon Destinations मानसून का मौसम कई लोगों का पसंदीदा मौसम होता है। इस सीजन अक्सर लोग घूमने का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो विद ...और पढ़ें

    मानसून में कम बजट में घूमने के लिए जाएं ये जगह
    मानसून में कम बजट में घूमने के लिए जाएं ये जगह

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Monsoon Destinations: जीवन में एक बार विदेश यात्रा करना कई लोगों का सपना होता है, लेकिन भारी खर्चों के कारण कई लोग विदेश यात्रा नहीं कर पाते हैं। ऐसे में मानसून एक बढ़िया समय है, जब आप कम खर्चों में अपना यह सपना पूरा कर सकते हैं। मानसून में हवाई किराया, होटल, रेस्तरां और अन्य जगहों पर रेट कम होने की वजह से यात्रा करना सस्ता हो जाता है। तो, अगर आपका भी विदेश जाने का सपना है, लेकिन आपका बजट कम है, तो आप इन देशों की यात्रा कर मानसून के मौसम का आनंद ले सकते हैं।

    दुबई

    बरसात के मौसम में घूमने के लिए दुबई सबसे अच्छी जगह है। दुबई में लोकल बस, मेट्रो, टैक्सियां, यहां तक कि वॉटर टैक्सियां तक आपकी जरूरत की हर चीज यहां उपलब्ध है। दुबई में कई सारे मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स हैं, जहां आप क्वालिटी टाइण बिता सकते हैं।

    सिंगापुर

    सिंगापुर दुनिया के सबसे हरे-भरे देशों में से एक है। आपको यहां सेंटोसा द्वीप पर मॉर्डन आर्ट और आर्किटेक्चर देखने को मिलेगा। इसके अलावा आप यहां मौजूद यूनिवर्सल स्टूडियो भी जा सकते हैं और अपने दोस्तों-परिवार के साथ गतिविधियां कर सकते हैं।

    मालदीव

    अगर आप समुद्र तट के शौकीन हैं और मानसून के मौसम का आनंद लेना चाहते हैं, तो मालदीव का रुख करें। मानसून के मौसम के दौरान यहां रहना और अन्य गतिविधियां सस्ती हो जाती हैं, इसलिए कम बजट में एक शानदार वेकेशन के लिए आप मालदीव जा सकते हैं।

    खबरें और भी

    मलेशिया

    मलेशिया में करने के लिए कई रोमांचक चीजें हैं, जो आपको मानसून के मौसम में आपको कम बजट में काफी अच्छा समय बिताने का मौका देंगी। आप यहां आसानी से प्रति रात 300 रुपये से शुरू होने वाले गेस्टहाउस या हॉस्टल के कमरे में रह सकते हैं।

    इंडोनेशिया

    सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर इंडोनेशिया मानसून के मौसम में कम बजट की विदेश यात्रा के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। आप यहां बिना किसी परेशानी के विलासिता और शांति के एक खूबसूरत वेकेशन बिता सकते हैं।

    Picture Courtesy: Freepik