यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Monsoon Travel Destinations: मानसून में एडवेंचर और फोटोग्राफी दोनों ही लिहाज से बेस्ट है गोकर्ण
Monsoon Travel Destinations मानसून है गोकर्ण घूमने का बेस्ट टाइम जहां एडवेंचर से लेकर फोटोग्राफी हर एक चीज़ का ले सकते हैं मजा। तो यहां आकर इन खास जग ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Monsoon Travel Destinations: गोकर्ण ऐसी जगह है, जहां आप फैमिली और फ्रेंड्स दोनों के साथ जाकर भरपूर एंजॉय कर सकते हैं। यहां तीर्थयात्रियों के लिए कई पौराणिक मंदिर हैं, तो पर्यटन प्रेमियों के लिए खूबसूरत बीच और बाजार। गोकर्ण का मतलब है गाय का कान। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव का जन्म गाय के कान से हुआ था। यह जगह दो नदियों गंगावली और अघनाशिनी के संगम पर स्थित है। गोकर्ण बैंगलुरु से लगभग 8-9 घंटे की दूरी पर है।
इन जगहों का जरूर करें दीदार
1. गोकर्ण बीच
एक ओर पत्थर और दूसरी ओर अरेबियन-सी से सजा यह बीच बहुत ही खूबसूरत है जहां गोवा जितनी भीड़ देखने को नहीं मिलती। मतलब आप यहां आकर आप मौज-मस्ती के साथ सुकून से फोटोग्राफी का भी मजा ले सकते हैं। शांति से टहलना और समुद्र की लहरों के बीच खुद को खो देना एक कभी न भूलने वाला एक्सपीरियंस हो सकता है।
2. महाबलेश्वर मंदिर
कर्नाटक के सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थानों में से एक इस मंदिर को हिंदू पौराणिक कहानियों में अलग स्थान प्राप्त है। किंवदंती है कि मंदिर में मौजूद प्रसिद्ध शिवलिंग की सिर्फ एक झलक से आने वाले पर भगवान शंकर की कृपा हो सकती है। मंदिर को पूरी तरह से सफेद ग्रेनाइट पत्थरों से बनाया गया है, जो द्रविड़ स्थापत्य शैली में है।
3. महागणपति मंदिर
प्रसिद्ध महाबलेश्वर मंदिर से कुछ मीटर की दूरी पर महागणपति मंदिर स्थित है। यह नाम के अनुसार भगवान गणेश को समर्पित है। इसके बारे में कहा जाता है कि इसे भगवान गणेश के सम्मान में बनाया गया था क्योंकि वह रावण से आत्मलिंग ले आए थे। किंवदंती के अनुसार महाबलेश्वर जाने से पहले इस मंदिर में दर्शन के लिए जरूर जाना चाहिए।
खबरें और भी
4. कुडले बीच
गोकर्ण के टॉप चार बीचेज़ में से एक है कुडले। इस साफ और खूबसूरत बीच पर कई कैफे हैं जहां बैठकर शाम की ठंडी हवा का आनंद लिया जा सकता है। अगर आप ट्रैकिंग के शौकीन हैं तो इसके लिए भी ये एक शानदार डेस्टिनेशन है।
5. ओम बीच
यह बीच अपने नाम के अनुसार ही पवित्र ओम आकार में है। यह गोकर्ण के आध्यात्मिक जगहों में से एक है। यहां कई स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का लुत्फ भी उठाया जा सकता है, जिसमें स्पीड बोट, सर्फिंग, बनाना राइड शामिल हैं। ज्यादातर लोग इन एक्टिविटीज के लिए ही गोकर्ण आते हैं।
कब जाएं
गोकर्ण जाने का बेस्ट टाइम अक्टूबर से मार्च है, लेकिन बारिश के मौसम में यहां आने का अपना अलग ही मज़ा है। बारिश के दौरान और उसके बाद गोकर्ण बहुत खूबसूरत दिखता है। बैंगलुरु से गोकर्ण करीब 500 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
Pic credit- freepik