विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिल स्टेशन ही नहीं माउंट आबू वाइल्डलाइफ सेंचुरी में भी देखने के लिए है बहुत कुछ

By Priyanka SinghEdited By:
Published: Tue, 09 Oct 2018 05:16 PM (IST)

वाइल्ड लाइफ देखने का शौक रखने वाले राजस्थान का माउंट आबू वाइल्ड लाइफ सेंचुरी जरूर जाएं। यह अभ्यारण्य प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ पक्षियों से गुलजार रहता है।

हिल स्टेशन ही नहीं माउंट आबू वाइल्डलाइफ सेंचुरी में भी देखने के लिए है बहुत कुछ
हिल स्टेशन ही नहीं माउंट आबू वाइल्डलाइफ सेंचुरी में भी देखने के लिए है बहुत कुछ

राजस्थान सिर्फ महलों और किलों का ही गढ़ नहीं है यहां और भी कई जगहें देखने लायक हैं। वाइल्ड लाइफ देखने का शौक रखने वाले राजस्थान का माउंट आबू वन्यजीव अभ्यारण्य (वाइल्ड लाइफ सेंचुरी) जरूर जाएं। यह अभ्यारण्य प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ पक्षियों से गुलजार रहता है। माउंट आबू वन्यजीव अभ्यारण्य राजस्थान के माउंट आबू की पर्वतमालाओं के बीच स्थित है। इस हिल स्टेशन की सैर पर आने वाले पर्यटक माउंट आबू वन्यजीव अभ्यारण्य जरूर घूमते हैं। यह बहुत ही सुंदर और दर्शनीय स्थल है। अभ्यारण्य माउंट आबू का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। ईको टूरिज्म होने के कारण यह अभयारण्य प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आकर्षण है। इस अभयारण्य की स्थापना सन 1960 में की गई थी। यहां पर्यटक विभिन्न प्रकार की वनस्पतियां और जीवजन्तु देख सकते हैं जो प्रकृति प्रेमियों और वन्य जीवन उत्साहियों के लिए एक शानदार जगह है।

माउंट आबू वाइल्ड लाइफ सेंचुरी की खासियत

माउंट आबू सेंचुरी में पेड़-पौधों की कई सारी वैराइटी पाई जाती है। यहां लगभग 820 प्रजाति के पौधे पाए जाते हैं। 81 से ज्यादा पेड़ों, 17 तरह के औषधीय पेड़ और 89 प्रकार के झाड़ियां मौजूद हैं। गुलाब से लेकर ऑर्किड फूलों की भी बड़ी विविधता पाई जाती है।

हरियाली से घिरे होने के अलावा यह सेंचुरी अपने जीवजन्तुओं के लिए भी मशहूर है। वन्यजीव प्रेमी यहां अनेक अद्वितीय और दुर्लभ प्रजातियों के जानवर देख सकते हैं। यहां पक्षियों की लगभग 250 और पौधों की 110 से भी ज्यादा प्रजातियां देखी जा सकती हैं। पक्षियों में रूचि रखने वालों के लिए यह अभयारण्य एक आदर्श जगह है। इस अभयारण्य में मुख्य रूप से तेंदुए, स्लोथबियर, मोर, सांभर, चिंकारा, जंगली सूअर, नीलगाय, खरगोश, जंगली मुर्गा, तीतर और लंगूर आदि पाए जाते हैं।

कब जाएं

अगर आप सेंचुरी घूमने के अलावा और भी दूसरी चीज़ों जैसे ट्रैकिंग, हाइकिंग को एन्जॉय करना चाहते हैं तो सर्दियों में यहां आने का प्लान करें। गर्मियों में यहां कई सारे स्तनधारियों को आसानी से देखा जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए भी ये जगह है बेस्ट।

कैसे पहुंचे

हवाई मार्ग- उदयपुर, माउंट आबू का नज़दीकी हवाई अड्डा है जो 185 किमी दूर है।

रेल मार्ग- माउंट आबू का नज़दीकी रेलवे स्टेशन आबू रोड है जो यहां से 28 किमी की दूरी पर स्थित है। माउंट आबू हिल स्टेशन जाने के लिए यहां टैक्सी अवेलेबल रहती है।

सड़क मार्ग- देश के लगभग सभी बड़े शहरों से सड़क मार्ग द्वारा माउंट आबू तक पहुंचा जा सकता है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।