Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Tourism: कई खूबसूरत जगहों को खुद में समेटे है हिन्दुस्तान का दिल मध्य प्रदेश, एक बार जरूर करें इनका दीदार

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Thu, 03 Aug 2023 05:39 PM (GMT+05:30)

    MP Tourism हिस्दुस्तान का दिल कहे जाने वाले राज्य मध्य प्रदेश में कई सारी ऐसी जगह मौजूद हैं तो देश-विदेश से लोगों को अपनी आकर्षित करता है। यहां कई ऐसी ...और पढ़ें

    मध्य प्रदेश में घूमें ये खूबसूरत जगहें
    मध्य प्रदेश में घूमें ये खूबसूरत जगहें

    HighLights

    1. घूमने-फिरने के शौकीन लोगों के लिए मध्य प्रदेश परफेक्ट जगह है।
    2. यहां कई ऐसी कम मशहूर जगह मौजूद हैं, जो बेहद खूबसूरत हैं।
    3. अगर आप जल्द ही यहां घूमने जा रहे हैं, तो इन जगहों पर जरूर जाएं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। MP Tourism: घूमने-फिरने के शौकीन लोग अक्सर अलग-अलग जगह जाना पसंद करते हैं। भारत में हमेशा से ही दुनियाभर में लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां कई ऐसी जगह मौजूद हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। हिन्दुस्तान का दिल मध्य प्रदेश इन्हीं जगहों में से एक हैं। यहां घूमने की कई ऐसी जगह हैं, जो आपका दिल जीत लेगी।

    अगर आप जल्द ही कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं और मध्य प्रदेश आपकी डेस्टिनेशन लिस्ट में शामिल हैं, तो आज हम आपको बताएंगे यहां की कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में, जहां आप एक परफेक्ट वेकेशन बिता सकते हैं।

    कुनो नेशनल पार्क

    यह शायद मध्य प्रदेश और देश में सबसे कम रेटिंग वाले वन्यजीव उद्यानों में से एक है। कुनो नेशनल पार्क वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक दिलचस्प जगह है, जहां जानवरों और विदेशी पौधों की विभिन्न प्रजाति देखने को मिलेगी। श्योपुर और मुरैना जिले में स्थित इस पार्क की स्थापना 1981 में की गई थी।

    घुघुआ फॉसिल नेशनल पार्क

    शायद ही आपने कभी इसका नाम सुना होगा। डिंडोरी जिले के शाहपुरा में स्थित, घुघुआ फॉसिल नेशनल पार्क मध्य प्रदेश में पौधों के फॉसिल्स की एक ऐसी जगह है, जिसके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं। लोगों का कहना है कि यहां मौजूद फॉसिल 65 मिलियन साल से भी अधिक पुराने हैं।

    खबरें और भी

    केन घड़ियाल सेंचुरी

    सिंगरो में स्थित केन घड़ियाल सेंचुरी वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक आदर्श जगह है। मध्य प्रदेश के पन्ना और छतरपुर जिले में मौजूद इस सेंचुरी को साल 1981 में घड़ियाल और मगरमच्छों के संरक्षण के लिए स्थापित किया गया था।

    पन्ना के मंदिर

    पन्ना मध्य प्रदेश का एक खूबसूरत शहर है, जिसे आज भी काफी कम लोग ही जानते होंगे। यह शहर कई प्राचीन हिंदू मंदिरों का घर है। यहां के कुछ सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में जुगल किशोरजी मंदिर, बलदेवजी मंदिर और महामती प्राणनाथजी मंदिर शामिल हैं।

    बुरहानपुर

    ताप्ती नदी के तट पर स्थित बुरहानपुर, इतिहास प्रेमियों के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यह ऐतिहासिक शहर कभी मुगल साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था और मध्य प्रदेश की छिपी हुई सुंदरताओं में से एक है। फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए भी यह एक परफेक्ट जगह है।

    चंदेरी

    मध्य प्रदेश का एक और कम मशहूर शहर, चंदेरी अपनी चंदेरी साड़ियों, किलों और महलों के लिए जाना जाता है। इस सुंदर शहर में पहाड़ियां, झीलें, स्मारक और बावली या बावड़ियां हैं।

    रातापानी वाइल्डलाइफ सेंचुरी

    मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में विंध्य रेंज में स्थित, रातापानी वाइल्डलाइफ सेंचुरी मध्य प्रदेश का एक और छिपा हुआ रत्न है। यह रॉयल बंगाल टाइगर, तेंदुए और लकड़बग्घा सहित कई प्रकार के जानवरों का घर है।

    असीरगढ़ किला

    सतपुड़ा रेंज की हरी-भरी पहाड़ियों के बीच मौजूद असीरगढ़ किला, मध्य प्रदेश की कम मशहूर, लेकिन खूबसूरत जगहों में से एक है। 15वीं शताब्दी का यह किला सम्राट असी अहीर द्वारा बनवाया गया था और यह इतिहास प्रेमियों के लिए एक परफेक्ट जगह है।

    Picture Courtesy: Freepik