Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारत का मिनी कश्मीर कहलाती है उत्तराखंड की यह जगह, मई-जून के महीने में घूमने के लिए है बेस्ट

    Updated: Thu, 08 May 2025 01:58 PM (IST)

    कश्मीर अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है लेकिन अगर आप कश्मीर नहीं जा पा रहे हैं तो उत्तराखंड में स्थित मुनस्यारी (Summer Travel Destinations India) जा ...और पढ़ें

    गर्मी की छुट्टी में जरूर बनाएं मुनस्यारी जाने का प्लान (Picture Courtesy: Instagram)
    गर्मी की छुट्टी में जरूर बनाएं मुनस्यारी जाने का प्लान (Picture Courtesy: Instagram)

    HighLights

    1. मुनस्यारी उत्तराखंड में स्थित एक खास जगह है
    2. यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है
    3. ट्रैकिंग पसंद करने वालों के लिए यह जगह परफेक्ट है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड, जिसे "देवभूमि" के नाम से जाना जाता है, अपने प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक महत्व के लिए मशहूर है। इस राज्य में कई ऐसी जगहें (Summer Travel Destinations India) हैं, जो टूरिस्ट्स का मनमोह कर लेते हैं और इन्हीं में से एक है मुनस्यारी।

    मुनस्यारी की सुंदरता देखकर आपको कश्मीर (Mini Kashmir India) में होने का अनुभव होगा, क्योंकि यहां की हरी-भरी वादियां, ऊंचे हिमालय के पहाड़ और शांत वातावरण कश्मीर की याद दिलाते हैं।

    मई-जून का महीना इस खूबसूरत जगह को घूमने के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। आइए जानें क्यों गर्मी की छुट्टियों में इस जगह जाना (Munsyari Travel Guide) अनोखा अनुभव हो सकता है। 

    (Picture Courtesy: Instagram)

    मुनस्यारी क्यों है खास?

    मुनस्यारी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित एक छोटा-सा हिल स्टेशन है, जो सी लेवल से लगभग 2,200 मीटर की ऊंचाई पर बसा हुआ है। यह जगह पंचचूली माउंटेन रेंज और नंदा देवी पर्वत के मनमोहक नजारों के लिए मशहूर है। यहां की शुद्ध हवा, बर्फ से ढके पहाड़ और घने जंगल पर्यटकों को एक अलग ही दुनिया में ले जाते हैं।

    यह भी पढ़ें: करना चाहते हैं जंगल घूमते हाथियों का दीदार, तो भारत की इन 5 जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान

    मई-जून में क्यों जाएं मुनस्यारी?

    सुहाना मौसम

    मई-जून के महीनों में मुनस्यारी का मौसम काफी सुहाना होता है। इस समय यहां का तापमान 10°C से 25°C के बीच रहता है, जो घूमने और ट्रेकिंग के लिए परफेक्ट है। गर्मियों में यहां भीषण गर्मी नहीं होती, बल्कि ठंडी हवाएं और धूप का आनंद मिलता है।

    प्राकृतिक सुंदरता का खजाना

    इस समय मुनस्यारी की वादियां हरी-भरी होती हैं। फूलों से लदे मैदान, झरने और नदियां इस जगह की खूबसूरती को चार चांद लगा देते हैं।

    ट्रेकिंग और एडवेंचर

    मुनस्यारी ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए स्वर्ग है। यहां से मिलम ग्लेशियर ट्रेक, खलिया टॉप ट्रेक और नामिक ग्लेशियर ट्रेक जैसे रोमांचक ट्रेक हैं। मई-जून में बर्फ पिघलने लगती है, जिससे ट्रेकिंग रास्ते साफ हो जाते हैं।

    खबरें और भी

    स्थानीय संस्कृति का अनुभव

    मुनस्यारी में भोटिया और शौका जनजातियों की संस्कृति देखने को मिलती है। यहां के स्थानीय मेले, डांस और हैंडीक्राफ्ट्स पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

    मुनस्यारी के प्रमुख आकर्षण

    खलिया टॉप

    खलिया टॉप मुनस्यारी का एक लोकप्रिय टूरिस्ट स्पॉट है, जो सी लेवल से 3,600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां से पंचचूली और नंदा देवी के शानदार नजारे देखे जा सकते हैं। सुबह के समय यहां सूर्योदय का नजारा अद्भुत होता है।

    नंदा देवी मंदिर

    यह प्राचीन मंदिर मां पार्वती को समर्पित है और मुनस्यारी से लगभग 3 किमी दूर स्थित है। यह उत्तराखंड के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है और काफी धार्मिक महत्व भी रखता है।

    थामरी कुंड

    थामरी कुंड एक सुंदर झील है, जो मुनस्यारी से ट्रेकिंग करके पहुंची जा सकती है। इस झील का पानी नीला और स्वच्छ है, जो चारों ओर से पहाड़ों से घिरा हुआ है।

    बिर्थी फॉल्स

    यह झरना मुनस्यारी से कुछ किलोमीटर दूर है और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक परफेक्ट जगह है। यहां पहुंचने के लिए छोटी ट्रेकिंग करनी पड़ती है, लेकिन यहां का नजारा इस मेहनत के लायक है।

    यह भी पढ़ें: गर्मी की छुट्टियों में बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो भारत की ये 5 जगहें हैं एकदम परफेक्ट