Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahashivratri 2025 पर लगाएं दिल्ली के इन मंदिरों में हाजिरी, मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद

    Updated: Wed, 26 Feb 2025 07:51 AM (GMT+05:30)

    महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2025) का त्योहार शिवभक्त बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। सनातन धर्म के पर्वों में इस दिन का खास महत्व माना जाता है। इस दिन लोग भ ...और पढ़ें

    शिवरात्रि पर करें इन मंदिरों के दर्शन (Picture Credit- Freepik/AI)
    शिवरात्रि पर करें इन मंदिरों के दर्शन (Picture Credit- Freepik/AI)

    HighLights

    1. हर साल धूमधाम से महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है।
    2. इस साल 26 फरवरी को यह पर्व मनाया जाता है।
    3. इस मौके पर आप दिल्ली में मौजूद शिव मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। महाशिवरात्रि का त्योहार (Mahashivratri 2025) आज यानी 25 फरवरी को मनाया जा रहा है। यह पर्व भगवान शंकर को समर्पित है। इस दिन भक्तजन पूरी श्रद्धा से शिव जी की पूजा करते हैं, जल अर्पित करते हैं और उपवास भी करते हैं। भगवान शंकर की पूजा के लिए इस दिन मंदिर भी जाते हैं। 

    अगर आप दिल्ली- एनसीआर में रहते हैं और शिवरात्रि के दिन मंदिर जाते हैं, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं दिल्ली में मौजूद 5 शिव मंदिरों के बारे में, जहां आप शिवरात्रि के दिन दर्शन करने जा सकते हैं।

    प्राचीन नील छत्री मंदिर

    दिल्ली के यमुना बाजार में स्थित नीली छत्री मंदिर भगवान शिव को समर्पित एक प्राचीन हिंदू मंदिर है। ऐसा माना जाता है कि यह मंदिर महाभारत काल से यहां मौजूद है, जिसकी स्थापना पांडवों के बड़े भाई युधिष्ठिर ने थी। शिवरात्रि के दिन आप यहां पूजा के लिए जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें-  Delhi से महज 3 घंटे की दूरी पर हैं ये 5 जगहें, एक दिन की छुट्टी में भी मजे से बनेगा घूमने का प्लान

    श्री गौरी शंकर मंदिर

    महाशिवरात्रि पर आप चांदनी चौक रोड पर मौजूद गौरी शंकर मंदिर जा सकते हैं। यहां आपको करीब 800 साल पुराने शिवलिंग का दशर्न कर सकते हैं। चांदनी चौक में मौजूद यह मंदिर शहर के सबसे पुराने और लोकप्रिय मंदिरों में से एक है।

    खबरें और भी

    मंगल महादेव बिरला कानन

    शहर के रंगपुरी में एक और खूबसूरत शिव मंदिर मौजूद है। इस मंदिर का नाम मंगल महादेव बिरला कानन मंदिर है, जहां भगवान शिव की 100 फीट ऊंची मूर्ति मौजूद है। भोलेनाथ के अलावा आप यहां माता पार्वती, कार्तिकेय समेत अन्य देवी-देवताओं के दर्शन भी सकते हैं।

    श्री शिव दुर्गा मंदिर

    पंजाबी बाग में स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर की स्थापना साल 1983 में हुई थी। यहां हर साल महाशिवरात्रि के मौके पर भक्तों का तांता लगा रहता है। अगर आप भी इस खास दिन भोलेबाबा की भक्ति में लीन होना चाहते हैं, तो इस मंदिर जरूर जाएं।

    गुफा वाला मंदिर

    दिल्ली के प्रीत विहार में मौजूद गुफा वाला भी शिवरात्रि के मौके पर दर्शन करने के लिए बिल्कुल सही है। इस मंदिर की खासियत यह है कि आप यहां एक साथ 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकते हैं। साथ ही आप यहां माता वैष्णों के भी दर्शन कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें-  रात में हैंगआउट के लिए बेस्ट हैं Delhi की 8 जगहें, पार्टनर या फैमिली के साथ बिताएं सुकून के पल