Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Forts in Jodhpur: जोधपुर का इतिहास बताते हैं ये 4 किले, ब्लू सिटी जाएं तो जरूर करें इनकी सैर

    Updated: Wed, 31 Jan 2024 06:18 PM (IST)

    Forts in Jodhpur ब्लू सिटी के नाम से मशहूर राजस्थान का शहर जोधपुर अपनी ऐतिहासिक धरोहरों के लिए काफी मशहूर है। मारवाड़ साम्राज्य की राजधानी रहा यह शहर ...और पढ़ें

    ब्लू सिटी जोधपुर की शान हैं ये 4 किले
    ब्लू सिटी जोधपुर की शान हैं ये 4 किले

    HighLights

    1. राजस्थान भारत का एक बेहद समृद्ध और खूबसूरत राज्य है।
    2. जोधपुर इस राज्य का एक लोकप्रिय और खूबसूरत शहर है।
    3. यहां कई खूबसूरत महल और किले मौजूद हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Forts in Jodhpur: भारत अपनी विविधताओं के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यहां कई खूबसूरत जगह और ऐतिहासिक इमारतें मौजूद हैं, जिसे देखने दूर-दूर से लोग हमारे यहां आते हैं। राजस्थान देश का ऐसा ही एक राज्य है, जो अपनी अनोखी परंपराओं और संस्कृति के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यहां की खूबसूरती से आकर्षित होकर दूर-दूर से लोग भारत खिंचे चले आते हैं। इस राज्य के हर एक शहर की अपनी अलग खासियत है। जोधपुर ऐसा ही एक शहर है, जिसे ब्लू सिटी के नाम से भी जाना जाता है।

    यह शहर एक समय मारवाड़ साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था। वर्तमान में यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल और एक प्रमुख महानगर है। यहां कई हिंदू शासकों, विशेषकर राजपूतों ने शासन किया, जिसकी झलक आज भी इस शहर में देखने को मिलती है। यहां कई ऐसे किले मौजूद हैं, जो शहर की सांस्कृतिक विरासत और इतिहास को दर्शाता है। आइए जानते हैं जोधपुर के कुछ शानदार किलों के बारे में-

    यह भी पढ़ें- उदयपुर के ये 3 किले हैं ‘सिटी ऑफ लेक’ की शान, एक बार जरूर करें इनका दीदार

    मेहरानगढ़ किला

    जोधपुर स्थित मेहरानगढ़ किला इस शहर की शान है। लगभग 125 मीटर ऊंची पहाड़ी की चोटी पर स्थित यह किला करीब 500 साल पुराना है। इस किले को बनाने की शुरुआत 15वीं शताब्दी में राव जोधा ने की थी, लेकिन इसके निर्माण का कार्य महाराज जसवंत सिंह ने पूरा किया था। यह भारत के सबसे पुराने और विशाल किलों में से एक है। बेहद खूबसूरत इस किले की नक्काशी आपका मन मोह लेगी। इस किले के अंदर कई भव्य महल मौजूद हैं, जिनमें मोती महल, फूल महल, शीश महल, सिलेह खाना और दौलत खाना शामिल हैं।

    रोहितगढ़ किला

    अगर आप जोधपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो रोहितगढ़ किला जरूर जाए। शहर के ठीक बाहर स्थित यह किला अपनी खूबसूरती के साथ ही अपनी विरासत के लिए भी जाना जाता है। 16वीं शताब्दी से राठौड़ शाही परिवार का निवास रहा यह किला अब एक हेरिटेज होटल में तब्दील हो चुका है। थार रेगिस्तान के पास बने इस किले के पास एक छोटी झील भी है, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। यहां मौजूद रंग-बिरंगे फूल, पौधों और नाचते मोर आपका दिल जीत लेंगे।

    खबरें और भी

    लूनी चानवा किला

    आप जोधपुर में मौजूद इस किले का भी दीदार कर सकते हैं। वर्तमान में यह किला भी एक हेरिटेज होटल में बदल चुका है। हालांकि, इसकी खासियत यह है कि इस होटल के हर एक कोने पर आपको राजस्थानी राजघराने की झलक देखने को मिलेगी। आप यहां मौजूद कमरों की बालकनी से प्राचीन झील के मनमोहक दृश्य का आनंद ले सकते हैं।

    खेजर्ला किला

    ब्लू सिटी में मौजूद खेजर्ला किला भी अपनी विरासत को समेटे हुए आपको राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखाएगा। शहर के इस मशहूर किले का एक बड़ा हिस्सा अब एक हेरिटेज होटल में बदल दिया गया है, जहां आप अपनी ट्रिप के दौरान रुक भी सकते हैं। हालांकि, इस किले के कुछ हिस्से आज भी मूल रूप में ही हैं, जो आपको इतिहास में झांकने का मौका देंगे।

    यह भी पढ़ें- जयपुर शहर की शान हैं ये तीन किले, एक बार जरूर बनाएं घूमने का प्लान

    Picture Courtesy: Mehrangarh Museum Trust