Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सफर को यादगार बनाने के लिए गोवा की इन जगहों पर जरूर जाएं

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Thu, 02 Jun 2022 10:11 PM (IST)

    अगर आप धार्मिक यात्रा पर गोवा जाना चाहते हैं तो गोवा में कई प्रमुख धार्मिक स्थल हैं जिनकी प्रसिद्धि देशभर में है। आप गोवा में मंगेशी मंदिर महादेव मंदि ...और पढ़ें

    सफर को यादगार बनाने के लिए गोवा की इन जगहों पर जरूर जाएं
    सफर को यादगार बनाने के लिए गोवा की इन जगहों पर जरूर जाएं

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। हॉलिडे डेस्टिनेशन के लिए गोवा दुनियाभर में प्रसिद्ध है। बड़ी संख्या में देसी-विदेशी पर्यटक हर साल गोवा घूमने आते हैं। खासकर, क्रिसमस के मौके पर तो गोवा में उत्स्व जैसा माहौल रहता है। इसके अलावा, समर और विंटर सभी सीजन में पर्यटक गोवा जाना पसंद करते हैं। गोवा में कैम्पिंग, स्कीइंग, बोटिंग और ट्रैकिंग के लिए कई स्पॉट हैं। साथ ही कई पवित्र और प्राचीन धार्मिक स्थल हैं। अगर आप भी गोवा जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सफर को यादगार बनाने के लिए इन खूबसूरत जगहों पर जरूर जाएं-

    किला

    गोवा सुमद्र तट के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा, गोवा में कई मशहूर फोर्ट्स हैं, जिनसे गोवा की खूबसरती में चार चांद लग जाते हैं। वास्तु कला से प्यार करने वाले पर्यटकों के लिए गोवा में कई मशहूर फोर्ट्स हैं। इनमें चापोरा किला, सिंक्वेरिम किला, तेरेखोल किला और अगुआड़ा किला आदि प्रमुख हैं। इन किले की सैर करने जरूर जाएं।

    ऐतिहासिक मंदिर

    अगर आप धार्मिक यात्रा पर गोवा जाना चाहते हैं, तो गोवा में कई प्रमुख धार्मिक स्थल हैं, जिनकी प्रसिद्धि देशभर में है। आप गोवा में मंगेशी मंदिर, महादेव मंदिर, ब्रह्मा मंदिर, चंद्रेश्वर भूतनाथ मंदिर जाकर देव दर्शन कर सकते हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में बाबा से आशीर्वाद प्राप्त करने आते हैं।

    दूधसागर

    बरसात के दिनों में बड़ी संख्या में पर्यटक दूधसागर घूमने आते हैं। अगर आप बरसात के दिनों में गोवा घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो दूधसागर घूमने जरूर जाएं। पणजी से 60 किलोमीटर की दूरी पर दूधसागर जलप्रपात है। दूधसागर जलप्रपात की गिनती भारत के सबसे ऊंचे झरनों में होती है।

    खबरें और भी

    अंजुना बीच

    अंजुना बीच कैंपिंग के लिए फेमश है। इस बीच पर पर्यटक को टेंट की सुविधा मिल जाती है। अगर आप कैंपिंग के लिए गोवा जाने की सोच रहे हैं, तो कैंपिंग का मजा उठाने के लिए आप अंजुना बीच जा सकते हैं।