Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Las vegas में दिखा विशाल मोनोलिथ, जानें इस रहस्यमयी खंभे से जुड़ी दिलचस्प थ्योरी!

    Updated: Mon, 24 Jun 2024 05:00 PM (GMT+05:30)

    अमेरिका के लास वेगस के पास पहाड़ियों में एक मोनोलिथ पाया गया है। जो कहां से आया है इसे लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं है। इससे पहले साल 2020 में ...और पढ़ें

    अमेरिका के लास वेगस में नजर आया मोनोलिथ (Pic credit- twitter)
    अमेरिका के लास वेगस में नजर आया मोनोलिथ (Pic credit- twitter)

    HighLights

    1. अमेरिका के लास वेगस में मिली मोनोलिथ संरचना।
    2. साल 2020 कुल 87 मोनोलिथ पाए गए थे।
    3. कुछ लोग प्रैंक तो कुछ एलियन से मानते हैं मोनोलिथ का कनेक्शन।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के लास वेगस के नजदीक नेवादा के डेजर्ट में एक बहुत ही बड़ा मोनोलिथ पाया गया है। लास वेगस मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिपार्टमेंट ने इस मोनोलिथ की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। खोज के साथ ही मोनोलिथ क्या होते हैं, इसके बारे में भी लोगों की खोजबीन शुरू हो गई है। अगर आप भी मोनोलिथ शब्द से अंजान हैं, तो आज हम इसी के बारे में जानने वाले हैं। 

    क्या है मोनोलिथ?

    मोनोलिथ पत्थर या धातु का बना एक खंभा होता है, जिन्हें रहस्यमयी खंभा भी कहा जाता है, लेकिन इन्हें कौन स्थापित करता है, इससे जुड़ी किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं है। अब तक दुनियाभर में 245 से भी ज्यादा मोनोलिथ पाए गए हैं, लेकिन अजीब बात ये है कि इनमें से ज्यादातर मोनोलिथ जैसे अचानक नजर आए थे, वैसे ही गायब भी हो गए।

    कोरोना के दौरान ऊटा में नजर आया था पहला मोनोलिथ

    साल 2020 कोरोना के दौरान अमेरिका के ऊटा शहर में हार्न शीप की गिनती करने गई टीम को मोनोलिथ नजर आया था। इसके बाद नवंबर में रोमानिया में एक मोनोलिथ के बारे में बताया गया, जो ठीक चार दिन बाद गायब भी हो गया था। उससे भी अजीब रहा कि जिस दिन रोमानिया से मोनोलिथ गायब हुआ था उसी दिन कैलिफोर्निया में मोनोलिथ पाया गया था। जो वाकई हैरान कर देने वाला था। एक रिपोर्ट की मानें तो साल 2020 में कुल 87 जगहों पर मोनोलिथ मिले थे। 

    ये भी पढ़ेंः- कश्मीर की वादियों में मिलता है दुनिया का सबसे महंगा मशरूम

    मोनोलिथ को लेकर अलग-अलग तरह की थ्योरी

    एलियन से जुड़ा कनेक्शन

    मोनोलिथ के अचानक से नजर आने और गायब हो जाने के चलते लोग इनका कनेक्शन एलियन से जोड़कर देख रहे हैं। लोगों का मानना है कि ये एलियन्स के कम्युनिकेशन का कोई जरिया हो सकता है।

    खबरें और भी

    प्रैंक

    वहीं कुछ लोग इसे एक तरह का प्रैंक मान रहे हैं। जिसका किसी एलियन से कोई कनेक्शन नहीं।  

    आर्ट वर्क 

    कुछ लोग इसे एक तरह का आर्ट वर्क भी कह रहे हैं, जो किसी आर्ट ग्रूप द्वारा निर्मित किए जा रहे हैं। 

    ये भी पढ़ेंः- ये हैं दुनिया के 10 सबसे गरीब देश, जीने के लिए यहां रोजाना करना पड़ता है संघर्ष