Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Navratri 2022: बंगाल से लेकर गुजरात तक कुछ इस तरह से मनाया जाता है नवरात्र का त्योहार

    By JagranEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Mon, 26 Sep 2022 01:42 PM (IST)

    Navratri 2022 भारत के अलग-अलग राज्यों में नवरात्र का सेलिब्रेशन अलग-अलग तरीके से होता है। जहां गुजरात में गरबा खेला जाता है तो वहीं कोलकाता में दुर्गा ...और पढ़ें

    Navratri 2022: भारत के अलग-अलग राज्यों में ऐसे मनाते हैं नवरात्र का त्योहार
    Navratri 2022: भारत के अलग-अलग राज्यों में ऐसे मनाते हैं नवरात्र का त्योहार

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Navratri 2022: भारत में हर एक त्योहार की अलग ही धूम और रौनक देखने को मिलती है। आज यानी 26 सितंबर से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो चुके हैं, जो हिंदू धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। तरह-तरह के पकवानों का भोग लगाया जाता है और कई अन्य दूसरे तरह के कार्यक्रमों का भी इस दौरान आयोजन किया जाता है। देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरह से नवरात्र का सेलिब्रेशन होता है। तो अगर आप नवरात्रों के दौरान ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो इन जगहों का बना सकते हैं प्लान, जहां घूमने के साथ-साथ फेस्टिवल का भी बन सकते हैं हिस्सा।

    गुजरात का गरबा 

    नवरात्र की असली धूम देखनी हो, तो गुजरात की ओर रूख करें। जहां आपको 9 दिन एक अलग ही गुजरात देखने को मिलेगा। यहां नवरात्र के दौरान गरबा खेलने की परंपरा है जिसे लोग सालों से फॉलो कर रहे हैं। गरबा या डांडिया द्वारा लोग देवी मां को प्रसन्न करते हैं। एक खास तरह के आउटफिट में गरबा/डांडिया का उत्सव मनाया जाता है जिसे देखना वाकई एक अलग एक्सपीरियंस होता है। 

    बंगाल का दुर्गा पूजा

    पश्चिम बंगाल में नवरात्रि का पर्व बहुत ही उत्साह और बड़े लेवल पर मनाया जाता है। जगह-जगह पंडाल सजते हैं जिनमें सुबह-शाम मां दुर्गा की पूजा-आरती की जाती है। अलग-अलग तरह के भोग बनाए और बांटे जाते हैं और तरह-तरह के कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है। पश्चिम बंगाल में नवरात्रि का पर्व छठवें दिन से शुरू होता है और दसवें दिन तक चलता है। यहां के लोगों के लिए दुर्गा पूजा का हर एक दिन बेहद खास होता है। 

    तमिलनाडु की गुड़िया पूजा

    नवरात्र में आप तमिलनाडु घूमने का भी प्लान बना सकते हैं। यहां नवरात्र को बोमई गोलू या नवरात्रि गोलू नाम से सेलिब्रेट किया जाता है। जिसमें यहां बनने वाली ट्रेडिशनल गुड़ियां दिखने लगती हैं। इन गुड़ियाओं की झांकी सजाई जाती है। लोग अपने घरों में इस दौरान दिए जलाते हैं मंगल गीत गाते हैं। 

    खबरें और भी

    महाराष्ट्र की नवरात्रि

    नवरात्र की छुट्टियों में आप महाराष्ट्र जाने का भी प्लान बना सकते हैं क्योंकि यहां भी नवरात्र का सेलिब्रेशन मजेदार होता है। इस दौरान यहां की महिलाएं सुहागिन महिलाओं को घर बुलाती हैं और उनका सिन्दूर, बिंदी, कुमकुम से श्रृंगार करती हैं।

    केरल की नवरात्रि

    केरल एक ऐसी जगह है जहां घूमने का सपना लगभग हर एक ट्रैवलर का होता है। तो आप इस दौरान यहां जाने की भी प्लानिंग कर सकते हैं। जहां ज्यादातर जगहों पर नौ दिनों तक नवरात्र का सेलिब्रेशन होता है वहीं केरल में ये अंतिम तीन दिनों तक मनाया जाता है। यहां के लोग नवरात्र में मां सरस्वती की पूजा करते हैं। ऐसा माना जाता है मां सरस्वती की पूजा करने से ज्ञान और सद्बुधि प्राप्त होती है। 

    Pic credit- freepik