Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Navratri 2023: नवरात्रि पर पाना चाहते हैं माता रानी का आशीर्वाद, तो इन प्रमुख देवी मंदिरों के करें दर्शन

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sun, 19 Mar 2023 02:53 PM (IST)

    Navratri 2023 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू होने वाली है। इस खास मौके पर लोग देवी मां की पूजा कर उनके दर्शन भी करते हैं। ऐसें में आप नवरात्रि के मौक ...और पढ़ें

    नवरात्र पर जरूर जाएं माता रानी के ये महशूर मंदिर
    नवरात्र पर जरूर जाएं माता रानी के ये महशूर मंदिर

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Navratri 2023: देशभर में इन दिनों चैत्र नवरात्रि की तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। यह त्योहार पूरे देश में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 22 मार्च से मनाया जाएगा। नवरात्रि के नौ दिन लोग माता रानी के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही कई लोग नौ दिनों का व्रत-उपवास भी रखते हैं। नवरात्रि हिंदू धर्म का एक अहम त्योहार है। इस मौके पर ज्यादातर लोग मंदिर जाकर देवी मां के दर्शन करते हैं। ऐसे में अगर आप भी नवरात्रि पर देवी दर्शन का मन बना रहे हैं, तो माता रानी के इन प्रसिद्ध मंदिरों में माथा टेक सकते हैं।

    वैष्णो देवी मंदिर, जम्मू-कश्मीर

    माता वैष्णो देवी मंदिर देश-दुनिया में काफी मशहूर है। यहां हर साल लाखों की संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं। इस मंदिर की भारत में काफी मान्यता है। लोगों का ऐसा मानना है कि इस मंदिर में माता वैष्णों के दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

    कामाख्या देवी मंदिर, गुवाहाटी

    असम के गुवाहाटी में मौजूद कामाख्या देवी मंदिर भी नवरात्रि में जाने के लिए एक बढ़िया विकल्प साबित होगा। यह मंदिर देश में स्थित 52 सिद्धपीठों में से एक है। ऐसी मान्यता है कि यहां माता सती के शरीर का निचला भाग गिरा था। इस मंदिर को लेकर और भी कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। नवरात्रि के मौके पर यहां भक्तों की लंबी कतार लगती है।

    मनसा देवी, उत्तराखंड

    हरिद्वार के पास स्थित मां मनसा देवी मंदिर भी देश के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में से एक है। यह मंदिर भी 52 शक्तिपीठों में शामिल है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार मनसा देवी भगवान शिव की बेटी हैं, जिनकी शादी जगत्कारू से हुई थी। कहा जाता है कि इस मंदिर के दर्शन करने से सभी कष्ट और पीड़ाएं दूर होती हैं। साथ ही यहां धागा बांधने से हर इच्छा पूरी होती है।

    खबरें और भी

    चामुंडा देवी मंदिर, हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित में चामुंडा देवी मंदिर भी देश के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में से एक है। यहां देवी मां को चामुंडा के नाम से जाना जाता है, क्योंकि उन्होंने चंड मुंड नाम के राक्षसों का संहार किया था। कहा जाता है कि इस मंदिर में आने वाले हर श्रद्धालु की हर मनोकामना पूरी होती है।

    अंबा माता मंदिर, गुजरात

    अगर आप नवरात्रि पर किसी मंदिर जाने का विचार कर रहे हैं, तो 52 शक्तिपीठों में से एक अंबा माता मंदिर जा सकते हैं। देश के पवित्र मंदिरों में से एक अंबाजी मंदिर भारत का एक प्रमुख शक्तिपीठ है। यह मंदिर हिल स्टेशन माउंट आबू के पास स्थित है।

    Picture Courtesy: Instagram