Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nepal Travel Destinations: सस्ते में करनी है विदेश की सैर, तो नेपाल है सबसे बेस्ट ऑप्शन

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Wed, 31 May 2023 08:44 AM (GMT+05:30)

    Nepal Travel Destinations अगर आप कम पैसों में भारत से बाहर किसी देश की यात्रा करने की सोच रहे हैं तो नेपाल बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। जहां घूमने-फिरने वा ...और पढ़ें

    Nepal Travel Destinations: नेपाल में घूमने वाली खूबसूरत जगहें
    Nepal Travel Destinations: नेपाल में घूमने वाली खूबसूरत जगहें

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Nepal Travel Destinations: इंडिया से बाहर जब भी घूमने की बात आती है, ज्यादातर लोगों की प्लानिंग बजट की वजह से थप हो जाती है क्योंकि भारत से बाहर घूमना बिल्कुल सस्ता नहीं, इसके लिए अच्छे-खासे पैसे खर्च करने पड़ते हैं। फ्लाइट से लेकर होटल तक की बुकिंग में लाखों खर्च हो जाते हैं। तो आज हम आपको एक ऐसे डेेस्टिनेशन के बारे में बताने वाले हैं, जहां जाने के लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च करने पड़ते और सबसे अच्छी बात कि यहां लैग्वेंज यानी भाषा की भी दिक्कत नहीं। मतलब इससे अच्छा और क्या हो सकता है। 

    ये जगह है भारत का पड़ोसी देश नेपाल। जहां बसती है बेशुमार खूबसूरती। ये जगह नेचर से लेकर एडवेंचर और ट्रैकर्स लवर्स यानी हर तरह के घुमक्कड़ों के लिए बेस्ट है। यहां एक हफ्ते का भी प्लान बनाएं तो आपका बजट बिगड़ेगा नहीं। यहां का खानपान भी काफी हद तक भारत जैसा ही है। तो देर किस बात की, बना लें यहां घूमने का प्लान।

    पशुपतिनाथ मंदिर

    पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल में एक प्रसिद्ध और पवित्र हिंदू मंदिर है, जो बागमती नदी के तट पर स्थित है। यह नेपाल में घूमने वाली जगहों की लिस्ट में टॉप पर है। दुनिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिरों में से एक है। इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में भी शामिल किया गया है। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर वाकई अद्भुत है। जिसे यहां आकर देखना बिल्कुल मिस न करें।  

    पोखरा झील

    पोखरा झील नेपाल की दूसरी बहुत ही मशहूर जगह है, जो बेहद खूबसूरत है। यहां आकर आपको एक अलग ही दुनिया में होने का एहसास होता है। पोखरा झील में नाव की सवारी यहां की खास अट्रैक्शन है। 

    खबरें और भी

    बौद्धनाथ स्तूप

    बौद्धनाथ काठमांडू के पूर्वी भाग में स्थित प्रसिद्ध बौद्ध स्तूप तथा तीर्थस्थल है। ऐसा माना जाता है कि यह विश्व के सबसे बड़े स्तूपों में से एक है। यह विश्व धरोहर में शामिल है। 36 मीटर ऊंचा यह स्तूप कला का नायाब नमूना है।

    लुंबिनी

    लुंबिनी भगवान बुद्ध का जन्म स्थल होने की वजह से प्रसिद्ध है। लुंबिनी अपने प्राचीन स्तूपों के लिए जाना जाता है, जो 2000 सालों से भी ज्यादा पुराने हैं। लोग यहां ट्रेकिंग, ध्यान और योग का अभ्यास करने और बौद्ध संस्कृति के बारे में जानने के लिए खासतौर से आते हैं। इस जगह को विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त है और यह भारतीय सीमा के ठीक पास स्थित है। 

    गोक्यो झील

    गोक्यो झील नेपाल मे सागरमाथा नेशनल पार्क में स्थित है, जो समुद्र तल से 4,700–5,000 मीटर (15,400–16,400 फीट) कि ऊंचाई पर स्थित है। गोक्यो झील को हिंदुओं और बौद्धों दोनों धर्म के द्वारा पवित्र माना जाता है। जनाइ पूर्णिमा महोत्सव में, जो आमतौर पर अगस्त महीने में होता है, करीब 500 हिंदु इस झील में स्नान करते है। हजारों की संख्या में हर साल पर्यटक गोकियो झील देखने आते हैं। झील के पश्चिमी कोने मे हिंदू देवी-देवताओं भगवान विष्णु और शिव का एक मंदिर स्थित है। 

    इन जगहों के अलावा नेपाल में और भी बहुत कुछ है देखने लायक। लेकिन इन जगहों को देखे बिना अधूरी है यहां की यात्रा। 

    Pic credit- freepik