Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hill Station Trip: पहाड़ों पर कभी नहीं घूमे, तो इन 5 हिल स्टेशन्स की सैर ज़रूर करें!

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Thu, 21 Apr 2022 09:30 AM (IST)

    Hill Station Trip गर्मियों की छुट्टी पर आप पहली बार हिल स्टेशन जाने की योजना बना रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं 5 ऐसे हिल स्टेशन्स के बारे में जहां आप ...और पढ़ें

    Hill Station Trip:तो इन 5 हिल स्टेशन्स पर ज़रूर जाएं
    Hill Station Trip:तो इन 5 हिल स्टेशन्स पर ज़रूर जाएं

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hill Station Trip: गर्मी का मौसम आते ही हम सभी किसी ठंडी जगह पर घूमने का प्लान बनाना चाहते हैं, ताकि कुछ दिन ही सही इस झुलसा देने वाले गर्म मौसम से छुटकारा तो मिले। भारत में हिल स्टेशन के कई विकल्प हैं, उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत और दक्षिण में भी कई हिल स्टेशन्स आपको मिल जाएंगे। 

    अगर आप पहले कभी पहाड़ी इलाकों में घूमने नहीं गए हैं, तो हम आपको बता रहे उत्तर भारत के 5 ऐसे हिल स्टेशन्स के बारे में, जहां आपको ज़रूर जाना चाहिए। 

    मसूरी, उत्तराखंड

    मसूरी को प्यार से पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। कोलोनियल समय से ही अपने नेचुरल व्यू, पुराने बने घर, खूबसूरत झरनों और लोकल फूड्स से यह हिल स्टेशन लोगों का दिल जीतता आया है।

    डलहाउजी, हिमाचल प्रदेश

    पुराने ढंग से बने घर और यहां का सुहाना मौसम, आपको खुश कर देगा। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि यह कोलोनियल समय के दौरान अंग्रेजों की पहली पसंद में से एक था। यहां ऐसी कई चीज़ें हैं, जिनसे आपको प्यार हो जाएगा।

    गुलमर्ग, कश्मीर

    यहां के खूबसूरत नज़ारों के बारे में आपने कई बार सुना होगा। कश्मीर जाएं, तो गुलमर्ग ज़रूर देखें। इसे भारत का स्विटज़रलैंड भी कहा जाता है। यहां की वादियां आपको तरोताज़ा कर देंगी। इसके अलावा आप यहां का लोकल खाना भी चख सकते हैं।

    लेह

    यह दिलचस्प हिल स्टेशन हिमालय के बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरा है। यहां आपको खूबसूरत मोनेस्ट्री के साथ चमकते हुए बाज़ार की सैर ज़रूर करनी चाहिए।

    कौसानी, उत्तराखंड

    बागेश्वर जिले में स्थित, यह स्थान हिमालय की चोटियों जैसे नंदा देवी, त्रिशूल और पंचचूली का 300 किमी चौड़ा मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कहीं भी जाने का प्लान करने से पहले उस राज्य के कोविड से जुड़े दिशानिर्देश ज़रूर पढ़ लें।  

    खबरें और भी