विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्‍या सचमुच फुलेरा में हुई है 'Panchayat' की शूट‍िंग? जान लें सही पता; वरना पहुंच जाएंगे दूसरे गांव

Published: Thu, 12 Jun 2025 05:11 PM (IST)

प्राइम वीडियो ने पंचायत सीजन 4 का ट्रेलर जारी कर द‍िया है। ये 24 जून से स्ट्रीम होगा। वेब सीरीज ...और पढ़ें

कहां हुई है पंचायत वेब सीरीज की शूट‍िंग?
कहां हुई है पंचायत वेब सीरीज की शूट‍िंग?

HighLights

  1. बुधवार को पंचायत सीजन 4 का ट्रेलर रि‍लीज कर द‍िया गया है।
  2. इस वेब सीरीज को दर्शकों का खूब प्‍यार म‍िला था।
  3. क्‍या आप इसकी असली शूट‍िंग लोकेशन जानते हैं?

लाइफस्‍टाइल डेस्‍क‍, नई द‍िल्‍ली। एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने बुधवार को 'Panchayat Season 4' का मजेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ये अमेजन प्राइम पर 24 जून से स्ट्रीम होगा। इसके पहले स्‍ट्रीम हुए तीनों सीजन को दर्शकों का खूब प्‍यार म‍िला है। ये सबकी पसंदीदा वेब सीरीज में से एक बन गई है। इस वेब सीरीज में नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, जीतेन्द्र कुमार, दुर्गेश कुमार जैसे दिग्गज कलाकारों ने महफिल लूटी है।

पंचायत वेब सीरीज में फुलेरा गांव को द‍िखाया गया है। उसमें इस गांव को यूपी के बल‍िया ज‍िले का बताया गया है। यहां आपको एक पानी की टंकी भी देखने को म‍िलती है। कहा जाता है क‍ि अगर कोई उस टंकी पर चढ़कर गांव का नजारा देख ले तो उसे गांव से प्‍यार होना तो तय है। सच‍िव जी का रोज कर रहे जीतेंद्र कुमार के साथ भी कुछ ऐसा ही होता है। लेक‍िन क्‍या आपने कभी सोचा है क‍ि ये गांव क्‍या वाकई में यूपी के बलि‍या ज‍िले का फुलेरा है?

मध्‍य प्रदेश में है ये गांव

हम आपको बता दें क‍ि ये यूपी नहीं बल्कि मध्‍य प्रदेश का गांव महोड़‍िया है, जो क‍ि सि‍होर ज‍िले में पड़ता है। जबसे सीजन 4 का ट्रेलर र‍िलीज क‍िया गया है तब से हर कोई महाेड़‍िया गांव के बारे में जानने को बेताब नजर आ रहा है। हम आपकाे महोड़‍िया ज‍िले से जुड़ी द‍िलचस्‍प बातें बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

सब कुछ द‍िखेगा असली

ये गांव एमपी के भोपाल ज‍िले से 48 क‍िलोमीटर दूर है। यहां आपको प्रधान जी के घर से लेकर पानी की टंकी और सचि‍व जी का ऑफ‍िस सब कुछ असल में देखने को म‍िलेगा। जबसे इस गांव को सीरीज में द‍िखाया गया है तबसे ये जगह टूर‍िस्‍ट स्‍पॉट बन गई है। अगर आप यहां जा रहे हैं तो आपको यहां के प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन जरूर करना चाह‍िए। इसके अलावा यहां के लाेकल मार्केट को भी एक्‍सप्‍लोर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Panchayat 3: पंचायत 3 में दिखाया गया गांव असल में बलिया नहीं सीहोर में है, कहां है ये जिला

बेहद साफ है गांव

आपको बता दें क‍ि बाकी गांवों की तुलना में ये गांव आपको ज्‍यादा साफ सुथरा नजर आएगा। वैसे तो आपको यहां पर ठंड में जाना चाह‍िए, लेक‍िन आप चाहें तो गर्मियों में भी जा सकते हैं। यहां इतनी हर‍ियाली है जि‍ससे आपको ताजगी का एहसास होगा। आप यहां फ्लाइट, ट्रेन या बस कैसे भी करके जा सकते हैं।

कैसे पहुंचें?

अगर आप फ्लाइट से जाने की सोच रहे हैं तो इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जा सकते हैं। इंदौर से सि‍होर ज‍िले की दूरी 153 क‍िलोमीटर है। भोपाल एयरपोर्ट से भी आप जा सकते हैं। सि‍होर ज‍िले के ल‍िए आपको ट्रेन भी म‍िल जाएगी। आप सड़क मार्ग से भी महोड़‍िया गांव पहुंच सकते हैं।

यह भी पढ़ें: UP के फुलेरा में नहीं, मध्य प्रदेश के इस गांव में हुई है Panchayat 2 की शूटिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।