Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Long Weekend Destinations: गुड फ्राइडे के लंबी छुट्टी में निकल जाएं इन कम खर्चीली जगहों की सैर पर

    Updated: Thu, 28 Mar 2024 02:40 PM (IST)

    हर साल ईस्‍टर संडे से पहले वाले शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया जाता है। इस साल ईस्‍टर संडे 31 मार्च को है तो गुड फ्राइडे इस बार 29 मार्च को मनाया जाएगा ...और पढ़ें

    Long Weekend Destinations: लॉन्ग वीकेंड के लिए बेस्ट हैं ये जगहें
    Long Weekend Destinations: लॉन्ग वीकेंड के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

    HighLights

    1. साल 2024 में 29 मार्च को गुड फ्राइडे मनाया जाएगा।
    2. गुड फ्राइडे के चलते बनने वाले इस लॉन्ग वीकेंड में घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Long Weekend Destinations: घूमने- फिरने वालों को तो बस मौके का इंतजार रहता है। 9 टू 5 जॉब करने वालों के लिए लॉन्ग वीकेंड एक सुनहरे मौके की ही तरह होता है, जब बिना कोई छुट्टी लिए, पैसे कटवाए आप घूमने का प्लान कर सकते हैं। भारत में ऐसी कई सारी जगहें हैं, जहां घूमने के लिए दो से तीन दिन की छुट्टी काफी होती है। कल यानी 29 मार्च को गुड फ्राइडे मनाया जाएगा। अगर आपकी शनिवार-रविवार को छुट्टी होती है, तो निकल जाएं मूड को रिफ्रेश करने वाली इन जगहों पर। जहां बहुत ज्यादा पैसे भी खर्च करने की नहीं जरूरत।

    लॉन्ग वीकेंड के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन

    मुक्तेश्वर

    कम बजट में दो से तीन दिनों की छुट्टियां बिताने के लिए बेस्ट है मुक्तेश्वर। मुक्तेश्वर, उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हैं। ये जगह खासतौर से अपने एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए मशहूर है। यहां आकर आप रैपलिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, ट्रेकिंग के मजे ले सकते हैं। इसके अलावा मुक्तेश्वर मंदिर देख सकते हैं। 

    पालमपुर

    हिमाचल में बसा पालमपुर बहुत ही खूबसूरत डेस्टिनेशन और बजट डेस्टिनेशन है। दो से तीन दिन काफी है इस जगह को एक्सप्लोर करने के लिए। चाय के बागानों को देखने के लिए दक्षिण भारत जाने की जरूरत नहीं, आप पालमपुर आकर भी ये खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। अगर आप ट्रेकिंग के शौकीन हैं, तो करेरी झील का रूख करें। इसके अलावा बीर आकर पैराग्लाइडिंग का एक्सपीरियंस भी ले सकते हैं।

    टिहरी

    उत्तराखंड में धनौल्टी से कुछ घंटों का और सफर कर आप टिहरी पहुंच सकते हैं, जो है दोस्तों के साथ मौज-मस्ती का बेहतरीन ठिकाना। कई सारी एडवेंचर एक्टिविटीज आप यहां ट्राई कर सकते हैं। रूकने के लिए यहां के फ्लोटिंग हट को ट्राई करें, जो आपको मालदीव्स में होने का एहसास कराते हैं। धनौल्टी से टिहरी के रास्ते में आप कानातल भी कवर कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    गोशाल

    शिमला-मनाली तो लॉन्ग वीकेंड में सबसे ज्यादा भरे रहते हैं, जिस वजह से यहां होटल्स से लेकर खानपान हर एक चीज़ महंगी हो जाती है, ऐसे में शॉर्ट ट्रिप में भी आपके अच्छे-खासे पैसे खर्च हो जाएंगे, तो बेहतर होगा आप मनाली के पास स्थित गोशाल गांव की ओर निकल जाएं। जो ओल्ड मनाली से सिर्फ 4 किमी ही दूर है। चारों तरफ बर्फ से ढंके पहाड़ और सेब के बागान इस गांव की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं। यहां आकर आप हिमाचल की संस्कृति को और करीब से देख सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः- अपने विदेश यात्रा के संयोग को इस साल करें पूरा, 50 हजार के अंदर घूम सकते हैं ये जगह

    Pic credit- freepik