Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gujarati Food: गुजरात घूमने का है प्लान, तो जरूर चखें इन 5 व्यंजनों का स्वाद!

    By Poonam MehtaEdited By:
    Updated: Tue, 05 Apr 2022 04:35 PM (IST)

    Gujarati Food गुजरात घूमने के लिए जितनी फेमस जगह है उतनी ही खाने के लिए भी प्रसिद्ध है। अगर आप भी गुजरात घूमने जा रहे हैं और खाने के शौकीन है तो जरूर ...और पढ़ें

    Gujarati Food: जरूर खाएं गुजरात के फेमस फूड्स
    Gujarati Food: जरूर खाएं गुजरात के फेमस फूड्स

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Gujarati Food: गुजरात पर्यटन स्थलों के साथ-साथ अपने लजीज व्यंजनों के लिए भी मशहूर है। गुजरती लोग खाने के बहुत शौकीन होते हैं और हो भी क्यों न गुजराती खाना बेहद ही स्वादिष्ट होता है। आप भी अगर गुजरात घूमने जा रहे हैं, तो एक बार वहां के लाजवाब व्यंजनों के बारे में जरूर जान लें।

    ढोकला

    ढोकला गुजराती खाने में सबसे ज्यादा पॉपुलर है। नाश्ता हो, लंच हो या डिनर हो गुजरात में इसे खाने का कोई समय नहीं है। ढोकले को हरी या फिर मीठी चटनी के साथ खाया जा सकता है। ढोकले को भाप में पकाया जाता है और यही वजह है कि इसमें बहुत ही कम तेल का इस्तेमाल किया जाता है।

    खांडवी

    बेसन के इस खट्टे-मिट्ठे व्यंजन को गुजरात के लगभग हर घर में खाया और बनाया जाता है। बेसन से बने इस व्यंजन को छांछ, सरसों या राई के दाने और तीखी चटनी के साथ सर्व किया जाता है। सिर्फ गुजरात ही नहीं ये डिश पूरे महाराष्ट्र में भी खाई जाती हैं।

    हांडवो

    हांडवो चावल, चना दाल, अरहर दाल और उड़द दाल के पेस्ट से बनाया जाता है। इसके ऊपर सफेद तिल की गार्निशिंग की जाती है। हांडवो एक मीठा और नमकीन केक है, जिसे थोड़ा बहुत ढोकला की तैयार किया जाता है पर इनके स्वाद में बहुत अंतर होता है।

    खबरें और भी

    थेपला

    आमतौर पर गुजराती भोजन में थेपला पराठे की तरह होता है। इसे मेथी, आटा, बेसन, दही और जीरा के साथ कई तरीकों से बनाया जाता है। इसे आप लहसुन के अचार या फिर दही के साथ खा सकते हैं।

    उंधियू

    इस डिश को गुजराती खाने का राजा कहा जाता है। सीजन की सारी सब्जियों को मिलाकर उंधियों डिश बनाई जाती है। यह एक तरह की खिचड़ी होती है। मिट्टी के बर्तनों में इसे उल्टा करके पकाया जाता है।

    Picture courtesy: freepik