Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hill Stations In Uttarakhand: हिल स्टेशन पर घूमने की है प्लानिंग, तो उत्तराखंड की ये जगहें हैं एकदम परफेक्ट

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 27 Feb 2023 03:52 PM (IST)

    Hill Stations In Uttarakhand अगर आप ऑफ बीट सीजन में उत्तराखंड घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बागेश्वर जाएं। यह हिल स्टेशन अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद ...और पढ़ें

    Hill Stations In Uttarakhand: हिल स्टेशन पर घूमने की है प्लानिंग, तो उत्तराखंड की ये जगहें हैं एकदम परफेक्ट
    Hill Stations In Uttarakhand: हिल स्टेशन पर घूमने की है प्लानिंग, तो उत्तराखंड की ये जगहें हैं एकदम परफेक्ट

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hill Stations In Uttarakhand:  देवों की भूमि उत्तराखंड श्रद्धालु और पर्यटक दोनों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इस पावन भूमि पर कई प्रमुख देव स्थल हैं। जहां देवों के देव महादेव और भगवान श्रीहरि विष्णु जी समेत अन्य देवी देवता विराजते हैं। इसके अलावा, उत्तराखंड में कई प्रमुख पर्यटन स्थल हैं, जो अपनी विशेषता के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इसके लिए दुनियाभर से पर्यटक उत्तराखंड घूमने आते हैं। अगर आप भी दोस्तों के संग हिल स्टेशन पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उत्तराखंड की इन जगहों पर जा सकते हैं। आइए जानते हैं-

    बागेश्वर

    अगर आप ऑफ बीट सीजन में उत्तराखंड घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो बागेश्वर जाएं। यह हिल स्टेशन अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। आप बागेश्वर में अपने दोस्तों के साथ ट्रैकिंग का आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा, हिल स्टेशन पर यादगार सेल्फी ले सकते हैं। इसके लिए बागेश्वर में कई सेल्फी डेस्टिनेशन है।

    अल्मोड़ा

    आप हिल स्टेशन के लिए अल्मोड़ा जा सकते हैं। यह खूबसूरत स्टेशन कुमाऊं की दक्षिण ढ़लान पर बसा है। इस हिल स्टेशन के समीप कौशिका और शाल्मली नदी बहती है। पर्यटकों के लिए यह प्रमुख हिल स्टेशन है। बड़ी संख्या में पर्यटक अल्मोड़ा घूमने आते हैं।

    मसूरी

    आप अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए मसूरी भी जा सकते हैं। इस हिल स्टेशन को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। इससे पता चलता है कि यह हिल स्टेशन कितना खूबसूरत है। समुद्र तल से मसूरी की ऊंचाई 2005 मीटर है। देहरादून से मसूरी की दूरी 35 किलोमीटर है।

    खबरें और भी

    धनोल्टी

    वसंत के मौसम में धनोल्टी की खूबसूरती देखने लायक रहती है। यह खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी से महज 31 किलोमीटर दूर है। मार्च के महीने में मौसम बेहद सुहाना रहता है। इसके लिए बड़ी संख्या में पर्यटक धनोल्टी घूमने आते हैं। आप भी अपने दोस्तों के संग वेकेशन पर धनोल्टी जा सकते हैं।  

    लोहाघाट

    यह खूबसूरत हिल स्टेशन चंपावती जिले में है। लोहाघाट की खूबसूरती ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और घने जंगल है। आप लोहाघाट में झूमाधूरी, एबटमाउंट, मानेश्वर, बाणासुर का किला आदि जगहों पर घूमने जा सकते हैं। नजदीक का रेलवे स्टेशन टनकपुर है। वहीं, आगामी समय में नैनी निकटतम विमानतल होगा।