Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sikkim Travel Tips: सिक्किम की हसीन वादियों का करना चाहते हैं दीदार, तो इन 5 जगहों पर जरूर जाएं

    By Poonam MehtaEdited By:
    Updated: Wed, 20 Apr 2022 02:38 PM (IST)

    Sikkim Travel Tips गर्मियों के मौसम में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो सिक्किम से बेहतर और क्या हो सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं सिक्किम क ...और पढ़ें

    Sikkim Travel Tips: सिक्किम की इन हसीन वादियों का जरूर करें दीदार
    Sikkim Travel Tips: सिक्किम की इन हसीन वादियों का जरूर करें दीदार

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Sikkim Travel Tips: भारत के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित सिक्किम एक बेहद ही खूबसूरत राज्य है। सिक्किम शहर अपने सुंदर झरनों, पहाड़ों, और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। सिक्किम में बहुत से पर्यटन स्थल हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो सिक्किम से बेहतर जगह और कोई हो ही नहीं सकती। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं, सिक्किम के कुछ खास पर्यटन स्थलों के बारे में जहां आपको जरूर घूमने जाना चाहिए।

    गंगटोक

    गंगटोक पूरे नॉर्थ-ईस्ट में अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां के पहाड़ और प्राकृतिक नजारे पर्यटकों का दिल जीत लेते हैं। चारों तरफ से बादलों की चादर में लिपटा यह शहर आपको धरती पर स्वर्ग का अनुभव कराता है। गंगटोक में पर्यटकों के घूमने के लिए कई जगहें हैं जैसे- नाथुला पास, एमजी रोड, ताशी व्यू पॉइंट, हिमालयन जूलॉजिकल पार्क, बाबा हरभजन सिंह मंदिर, गणेश टोक आदि।

    पेलिंग

    सिक्किम का पेलिंग शहर समुद्र तल से करीब 7200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। अगर आप ट्रैकिंग और एडवेंचर का शौक रखते हैं, तो ये जगह आपके लिए बेस्ट है। यहां आप ट्रेकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग जैसी कई गतिविधियां कर प्रकृति का लुत्फ उठा सकते हैं। तपती गर्मी के बीच ये जगह आपको सुकून और शांति का एहसास करवाएगी।

    गुरुडोंगमार झील

    प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर यह झील सिक्किम के बेस्ट पर्यटन स्थलों में से एक है। गुरुडोंगमार झील दुनिया की सबसे ऊंची झीलों में से एक है। यह समुद्र तल से करीब 17800 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां के बर्फीले पहाड़ पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते हैं। यह झील बेहद ही खूबसूरत है।

    खबरें और भी

    जूलुक

    पूर्वी हिमालय की गोद में बसा यह शहर बेहद ही खूबसूरत है। बर्फ से ढके पहाड़, चू-चू करते पक्षी, घने जंगल आपका मन मोह लेंगे। साल भर यहां पर्यटकों का तांता लगा रहता है।

    बुद्ध पार्क

    सिक्किम का बुद्ध पार्क पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां का शांत वातावरण आपका मन मोह लेगा।

    Pic Credit: Instagram_antegodwinjnr