Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajasthan Popular Lakes: हवा महल और नाहरगढ़ किले का नहीं, गर्मियों में बनाएं राजस्थान के इन झीलों का प्लान

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Tue, 09 May 2023 09:18 AM (GMT+05:30)

    Rajasthan Popular Lakes गर्मियों में कम पैसों मेंं आसपास घूमने वाली जगहों में उत्तराखंड हिमाचल के अलावा एक और जगह है जहां जाकर आप चिलचिलाती गर्मी से र ...और पढ़ें

    Rajasthan Popular Lakes: राजस्थान की खूबसूरत झीलें
    Rajasthan Popular Lakes: राजस्थान की खूबसूरत झीलें

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Rajasthan Popular Lakes: गर्मियों में राजस्थान घूमने के बारे में शायद ही कोई सोचता होगा। बेशक राजस्थान गर्मियों में और तप जाता है, लेकिन यहां कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जहां आकर आप गर्मियों की तपिश से राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में। राजस्थान में सिर्फ महलों और किलों की ही नहीं बल्कि झीलों की भी भरमार है, जहां जाना एक यादगार अनुभव होगा। यहां आप दोस्तोंं, फैमिली या पार्टनर किसी के भी साथ प्लान बना सकते हैं। 

    पिछोला झील, उदयपुर

    पिछोला झील राजस्थान की सबसे मशहूर झीलों में से एक है। इस झील में दो द्वीप हैं और इन दोनों पर ही महल बने हुए हैं। एक है जग निवास, जो अब लेक पैलेस होटल में तब्दील हो चुका है तो दूसरा है जग मंदिर। इन दोनों तक पहुंचने के लिए नाव की सवारी लेनी होती है। झील की खूबसूरती को दोगुना करने का काम करती है अरावली की पहाड़ियां। और तो और यहां से सिटी पैलेस का भी शानदार नजारा देखने को मिलता है। हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक यहां आते हैं।

    फतेह सागर झील, उदयपुर

    उदयपुर में घूमने वाली सबसे खास जगहों में शामिल है फतेह सागर झील। यहां समय-समय पर फ्लॉवर शो का आयोजन होता रहता है जिसे देखना वाकई मजेदार होता है। फतेहपुर सागर के किनारे बने पार्क में पिकनिक मना सकते हैं। स्ट्रीट फूड, बोटिंग, वाटर एडवेंचर राइड या ऊंट की सवारी का भरपूर मजा ले सकते हैं। 

    नक्की झील, माउंट आबू

    ये जगह शहर के भीड़भाड़ से दूर बेहद शांत और सुकून वाली है। झील के पास ही एक गार्डन भी बना हुआ है, जहां आप घूमने के साथ पिकनिक भी मना सकते हैं। बोटिंग की भी सुविधा मौजूद है यहां। झील के पास बनी लोकल शॉप्स से आप लोकल खानपान और शांपिग एंजॉय कर सकते हैं। 

    खबरें और भी

    आनासागर झील, अजमेर

    अजमेर में आनासागर एक कृत्रिम झील है। आनासागर झील गर्मियों में सूख जाती है। लेकिन फिर भी सूर्यास्त के दौरान इसका नजारा देखने लायक होता हैं। झील के नजदीक बने कुछ मदिरों से भी झील का नजारा बेहद मनमोहक होता है। ये झील अजमेर की सबसे पॉप्युलर और भारत की सबसे बड़ी झीलों में से एक है।

    Pic credit- freepik