Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राजस्थान का ये गांव है Best Tourist Village, जहां कभी नहीं लगता दरवाजों पर ताला

    Updated: Fri, 27 Sep 2024 12:22 PM (IST)

    राजस्थान एक बेहद खूबसूरत राज्य है जो दुनियाभर से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता आया है। यहां के एक गांव देवमाली को भारत का बेस्ट टूरिस्ट विलेज (Best ...और पढ़ें

    राजस्थान का Devmali Village बना India's Best Tourist Village (Picture Courtesy: Instagram)
    राजस्थान का Devmali Village बना India's Best Tourist Village (Picture Courtesy: Instagram)

    HighLights

    1. राजस्थान के देवमाली गांव को Best Tourist Village In India बनाया गया।
    2. ये अवॉर्ड 27 नवंबर को दिल्ली में दिया जाएगा।
    3. इस गांव में आज तक एक भी चोरी नहीं हुई है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Best Tourist Village India: राजस्थान की संस्कृति और यहां के रहन-सहन कितना अनोखा है, ये हमें आपको बताने की जरूरत नहीं है। राजस्थानी बोलचाल, पहना-ओढ़ावा और खान-पान सबकुछ ही अपने आप में बेहद खास है। इसी खासियत में अब जुड़ने वाला है देवमाली गांव (Devmali Village) का नाम। यह राजस्थान का एक छोटा-सा गांव है, जो बेवाड़ जिले में स्थित है। इस गांव को भारत का बेस्ट टूरिस्ट विलेज घोषित किया गया है। इस गांव को यह अवॉर्ड केंद्र सरकार द्वारा 27 नवंबर को दिल्ली में दिया जाएगा। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस गांव (Best Tourist Village Rajasthan) में ऐसा क्या खास है, जिस वजह से इसे ये अवॉर्ड ( Best Tourist Village India) दिया जा रहा है। आइए जानें इस गांव की खासियत।

    क्या है देवमाली गांव की खासियत?

    आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गांव में किसी के नाम पर भी इस गांव की जमीन नहीं है। 3000 बीघे में बसे इस गांव के लोग ऐसा मानते हैं कि गांव की सारी जमीन उनके ईष्ट देव भगवान देवनारायण की है और इस पर उनका कोई अधिकार नहीं है। यहां के लोग बड़ी सख्ती से अपनी संस्कृति का पालन करते हैं और अपनी परंपराओं से काफी जुड़े हुए हैं।

    यह भी पढ़ें: जन्नत से कम नहीं है राजस्थान की 5 जगह, एक बार गए, तो वहीं रह जाने का करेगा मन

    नहीं है एक भी पक्का घर

    इतना ही नहीं, इस गांव में एक भी पक्का घर नहीं है, बल्कि सभी घर मिट्टी से बने हैं और इन घरों पर छप्पर की छत है। इनका रहन-सहन भी काफी अनोखा है। यहां कोई भी मांस-मछली नहीं खाता और पूरी तरह से शाकाहार का पालन करते हैं। साथ ही, कोई भी व्यक्ति शराब को हाथ भी नहीं लगाता। इसके अलावा, यहां खाना बनाने के लिए या जलावन के लिए मिट्टी के तेल और नीम की लकड़ियों का इस्तेमाल करना बिल्कुल मना है।

    नहीं हुई आज तक एक भी चोरी

    इस गांव की एक खासियत यह भी है कि यहां आज तक एक भी चोरी की घटना नहीं हुई है। इसी वजह से यहां कोई भी अपने घरों में ताला नहीं लगाता।

    गांव की इन अनूठी परंपराओं और संस्कृति को और बढ़ावा देने के लिए इसे इस साल बेस्ट टूरिस्ट विलेज बनाया गया है। एक बार आपको भी इस गांव को घूमने का प्लान जरूर बनाना चाहिए। अब अगर आप राजस्थान जाएं, तो एक बार इस गांव की संस्कृति को देखने जरूर आना चाहिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: कोई मिसाल नहीं है भारत के इन 5 Architectural Marvels की, एक बार देखेंगे तो नजरें हटाना हो जाएगा मुश्किल