Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सि‍र्फ Hill Stations ही नहीं, समुद्र में भी म‍िलता है ट्रैवल थ्र‍िल; यहां होती है बेहतरीन Scuba Diving

    Updated: Fri, 04 Jul 2025 11:04 AM (IST)

    भारत में स्कूबा डाइविंग का क्रेज बढ़ रहा है खासकर Gen Z में। यह एक पानी के अंदर की गतिविधि है जिसमें डाइवर खास उपकरण पहनकर समुद्र के नीचे की दुनिया का ...और पढ़ें

    Scuba Diving के ल‍िए बेस्‍ट हैं भारत की ये जगहें हैं बेस्‍ट।
    Scuba Diving के ल‍िए बेस्‍ट हैं भारत की ये जगहें हैं बेस्‍ट।

    HighLights

    1. Suba Diving एक बेहतरीन एडवेंचर एक्टिविटी है।
    2. समुद्र के नीचे की खूबसूरत दुन‍िया देखने का मौका म‍िलता है।
    3. भारत में कुछ जगहें Suba Diving के ल‍िए बेस्‍ट हैं।

     लाइफस्‍टाइल डेस्‍‍क, नई द‍िल्‍ली। इंड‍िया में न तो टूर‍िस्‍ट प्‍लेस की कमी है और न ही घूमने वालों की। गर्मियों के मौसम में ज्‍यादातर लोग घूमने की प्‍लान‍िंग करते हैं। वहीं Gen Z में तो एडवेंचर स्‍पोर्ट्स का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। बंजी जंप‍िंग से लेकर ज‍िप लाइन, राफ्ट‍िंग, पैराग्‍लाड‍िंग तो ज्‍यादातर लोगाें को करते हुए देखा जा सकता है। इंस्‍टाग्राम और यूट्यूब पर तो लोग खूब वीड‍ियोज और फोटो शेयर करते हैं।

    उन्‍हीं में से एक होता है Scuba Diving। एक पानी के अंदर की जाने वाली एक्‍टि‍व‍िटी हाेती है। एक खास कॉस्‍ट्यूम पहनकर लोग समुद्र में जाते हैं। समुद्र के नीचे की खूबसूरत दुन‍िया देखने का उन्‍हें मौका म‍िलता है। इसमें डाइवर एक खास तरह की scuba tank और मास्क पहनते हैं। इससे वो पानी के अंदर आराम से सांस ले पाते हैं। Scuba Diving का मजा साफ और गहराई वाले पानी में ही आता है। इसके ल‍िए कुछ जगहें बेस्‍ट हैं।

    आज का हमारा लेख इसी व‍िषय पर है। हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि Scuba Diving क्या होती है। साथ ही ये भी जानेंगे क‍ि स्‍कूबा डाइवि‍ंग के ल‍िए भारत में कौन-सी जगहें बेस्‍ट हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    क्‍या होती है SCUBA Diving?

    SCUBA का मतलब होता है Self Contained Underwater Breathing Apparatus, यानी अपने साथ सांस लेने का पूरा सिस्टम ले जाना। इसमें डाइवर अपने शरीर पर ऑक्‍सीजन टैंक, मास्क, फिन (पैरों में लगने वाले तैरने वाला उपकरण) और wetsuit पहनकर पानी में उतरते हैं। ये एक्टिविटी पूरी तरह से ट्रेनर की निगरानी में की जाती है। इस दौरान डाइवर समुद्र के नीचे की खूबसूरत दुन‍िया को देख पाते हैं।

    खबरें और भी

    द‍िखती है रंग-ब‍िरंगी दुन‍िया 

    आपको बता दें क‍ि स्कूबा डाइविंग सिर्फ एक एडवेंचर नहीं है, बल्कि ये एक ऐसा एक्‍सपीरि‍यंस है जो पानी के नीचे की रंग-बिरंगी मछलियों, कोरल रीफ और समुद्री जीवन को करीब से देखने का मौका देता है। ये पर्यावरण को समझने और नेचर से जुड़ने का बेहतरीन तरीका होता है।

    य‍ह भी पढ़ें: Bunjee Jumping से लेकर Giant Swing तक, ऋषिकेश में जरूर ट्राई करें 5 एडवेंचर स्‍पोर्ट्स

    कहां लें Scuba Diving का मजा?

    अंडमान एंड न‍िकोबार आइलैंड

    जब भी स्‍कूबा डाइव‍िंग का नाम ल‍िया जाता है तो सबसे पहले लोगों के जहन में Andaman And Nicobar Island का ख्‍याल ही आता है। अंडमान को भारत का सबसे शानदार स्कूबा डाइविंग डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां का साफ पानी आपको Scuba Diving का बेस्ट एक्सपीरियंस देगा। यहां आपको कछुए, मोरे ईल्स, ट्रेवेली, मंटा रे और बैटफिश जैसे अलग-अलग चीजें देखने को म‍िलेंगी।

    गोवा

    स्‍कूबा डाइव‍िंग के ल‍िए गोवा भी एक बेस्‍ट ऑप्‍शन है। यहां ढेर सारे बीच हैं जहां आप इस एडवेंचर का मजा ले सकते हैं। आप ग्रैंड आइलैंड, सूजी का मलबा, सेल रॉक, डेवी जोन्स लॉकर और टर्बो टनल जैसे फेमस बीच पर स्‍कूबा डाइव‍िंग के ल‍िए जा सकते हैं।

    लक्षद्वीप

    स्कूबा डाइविंग के लिए लक्षद्वीप भी एक बेस्‍ट ऑप्‍शन हो सकता है। यहां के क्रिस्टल क्लियर वॉटर में आपको एक बेहद खूबसूरत दुनिया देखने को मिलेगी। यहां पर लॉस्ट पैराडाइज, फिश सूप, प्रिंसेस रॉयल, क्लासरूम, मंटा पॉइंट और डॉल्फिन रीफ फेमस डाइविंग स्पॉट्स हैं।

    यह भी पढ़ें: Adventure Sports का नाम सुनकर ही कांप जाती है रूह, तो डर को काबू करने के लिए अपनाएं ये टिप्स