विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Snowfall देखने के लिए प्लान कर रहे हैं Nainital की ट्रिप, तो इन 5 जगहों को एक्सप्लोर करना न भूलें

Published: Fri, 17 Jan 2025 07:00 AM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2025 08:34 AM (IST)

सर्दियों में कई लोगों को स्नोफॉल का बेसब्री से इंतजार रहता है। साल का यह समय लोगों का पसंदीदा है। ...और पढ़ें

नैनीताल में जरूर करें इन जगहों को एक्सप्लोर (Picture Credit- Freepik)
नैनीताल में जरूर करें इन जगहों को एक्सप्लोर (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. भारत के कई हिस्सों में बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है।
  2. इसकी साथ ही अब लोग Snowfall देखने के लिए ट्रिप प्लान कर रहे हैं।
  3. अगर आप भी इन दौरान नैनीताल जा रहे हैं, तो इन जगहों पर जरूर जाएं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम कई मायनों में बेहद खास होता है। इस मौसम में खानपान के कई सारे ऑप्शन मिलते हैं, तो सेहत को दुरुस्त बनाने के साथ ही आपको अलग स्वाद चखने का मौका देते हैं। इसके लिए इस मौसम में घूमने का भी अपना अलग मजा होता है। यही वजह है कि लोग सर्दियों में काफी पसंद करते हैं और बेसब्री से इसका इंतजार करते हैं।

सर्दियों में घूमने का अपना अलग ही मजा होता है और अपने देश में ही ऐसी कई जगह हैं, जहां घूमने का मजा सर्दियों में दोगुना हो जाता है। नैनीताल इन्हीं जगहों में से एक है। यह खूबसूरत शहर अपनी झीलों, हरियाली और मनमोहक नजारों के लिए जाना जाता है। उत्तराखंड की पहाड़ियों पर बसा यह शहर सर्दियों में और भी खूबसूरत हो जाता है। खासकर स्नोफॉल के बाद यह किसी जन्नत से कम नहीं लगता है। अगर आप भी इस सीजन स्नोफॉल का मजा लेने के लिए नैनीताल जा रहे हैं, तो इन 5 जगहों पर जरूर जाएं।

यह भी पढ़ें-  Snowfall का मजा लेने के लिए भारत की ये 5 जगहें हैं परफेक्ट, सैलानियों का लगा रहता है तांता

नैनी झील

नैनीताल का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन यहां मौजूद नैनी झील है, जो हरी-भरी पहाड़ियों से घिरी एक अर्धचंद्राकार वॉटर रिसोर्स है। ऐसा माना जाता है कि यह शिव की पत्नी की आंखों में से एक है। माल रोड के पास मौजूद इस झील पर आप बोटिंग का मजा ले सकते हैं या फिस पैदल पहाड़ों के शानदार नजारे देख सकते हैं।

खुर्पाताल

नैनीताल से लगभग 10 किमी दूर मौजूद खुर्पाताल एक शांत और खूबसूरत झील, जो देवदार और ओक के जंगलों से घिरी हुई है। स्थानीय लोगों की मानें तो यह झील मौसम के मुताबिक अपना रंग बदलती है। यह जगह प्रकृति की सैर, पक्षी देखने और मछली पकड़ने के लिए परफेक्ट है।

स्नो व्यू पॉइंट

स्नो व्यू प्वाइंट इस शहर का एक लोकप्रिय डेस्टिनेशन है, जहां केबल कार या ट्रैकिंग की मदद से पहुंचा जा सकता है। आप यहां से न सिर्फ नैनीताल शहर के खूबसूर नजारे देख सकते हैं, बल्कि आपको यहां से हिमालय पर्वत भी देखने को मिलता है। इस जगह पर एक छोटा मंदिर भी है, जहां आप मां दुर्गा, राम-लक्ष्मण-सीता और महादेव के दर्शन कर सकते हैं।

नैना देवी मंदिर

देवी सती को समर्पित यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। यह मंदिर नैनी झील के किनारे मौजूद है और अपनी पारंपरिक कुमाऊंनी वास्तुकला और झील के मनोरम नजारों के लिए जाना जाता है। अपने साथ शांत वातावरण के कारण यह एक लोकप्रिय तीर्थ स्थान साबित होता है।

मॉल रोड

लगभग हर हिल स्टेशन में आपको मॉल रोड देखने को मिलेंगे। यह ऐसे शहरों का शान होती है, जिससे इनकी रौनक बढ़ जाती है। नैनीताल भी अपनी खूबसूरत मॉल रोड के लिए जाना जाता है। आप आपको कई सारी दुकानों, कैफे और रेस्टोरेंट देखने को मिलेंगे। यह नैनीताल का दिल है, जहां आप जमकर खरीदारी कर सकते हैं और टेस्टी डिशेज खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-  भारत में Skiing के लिए बेस्ट हैं ये 5 जगहें, बर्फबारी के साथ सुंदर नजारों का भी ले सकता हैं मजा