विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाबलीपुरम है अकेले घूमने के लिए बहुत ही बेहतरीन और सुरक्षित जगह

By Priyanka SinghEdited By:
Published: Wed, 22 Aug 2018 05:24 PM (IST)

सोलो ट्रैवलिंग की प्लानिंग कर रहे हैं तो तमिलनाडु के महाबलीपुरम आएं। जहां घूमने-फिरने के अलावा जानने के लिए मिलेगा बहुत कुछ।

महाबलीपुरम है अकेले घूमने के लिए बहुत ही बेहतरीन और सुरक्षित जगह
महाबलीपुरम है अकेले घूमने के लिए बहुत ही बेहतरीन और सुरक्षित जगह

अकेले घूमना-फिरना बेशक अलग एक्सपीरियंस देता है लेकिन गोवा, अंडमान, नैनीताल जैसी जगहें अकेले घूमने के लिहाज से सही नहीं यहां तो ग्रूप के साथ ही एन्जॉय किया जा सकता है। सोलो ट्रिप के लिए मंदिर, किले और महल ज्यादा अच्छे ऑप्शन होते हैं जहां आप आराम से उनके बारे में जान सकते हैं और एक्सप्लोर कर सकते हैं। महाबलीपुरम ऐसी ही जगह में शामिल है जहां बैगपैक कर निकल जाएं अकेले घूमने। 

महाबलीपुरम

महाबलीपुरम तमिलनाडु का एक ऐतिहासिक शहर है। जो कांचीपुरम शहर में बसा है। चेन्नई से 55 किमी दूर महाबलीपुरम दुनियाभर में अपने विशाल मंदिरों और समुद्र तट के लिए मशहूर है। यहां के ज्यादातर स्मारक पल्लव शासकों द्वारा बनाए गए हैं। जिसकी खूबसूरती और अद्भुत वास्तुकला को देखने के लिए यहां आना पड़ेगा।    

महाबलीपुरम में घूमने वाली जगहें

कृष्णा बटर बॉल

खड़ी चट्टान पर टिके हुए इस विशाल पत्थर को देखकर बहुत आश्चर्य होता है। 

शोर टेंपल

द्रविड शैली का यह मंदिर 8वीं सदी में बना था। मंदिर के अंदर एक चट्टान पर भगवान विष्णु और शिव के चित्र बने हुए हैं।  

कृष्णा मंडपम

इस मंदिर में भगवान कृष्ण की कथाओं को चित्रित किया गया है। जहां आकर आप सुकून और रिलैक्स महसूस करेंगे।  

पांच रथ

खूबसूरत नक्काशी और कला के लिए दुनियाभर में मशहूर है महाबलीपुरम का पांच रथ। जो पांच पांडवों के नाम से जाना जाता है। इसकी खास बात यह है कि इसे एक ही पत्थर से काटकर बनाया गया है। 

चोलामदल आर्टिस्ट गांव

इस गांव आकर आपको शिलालेख, चित्र और कला के कई बेहतरीन नमूने देखने को मिलेंगे।   

घड़ियाल बैंक

ये एक पिकनिक स्पॉट है जहां आकर आप अपना पूरा दिन एन्जॉय कर सकते हैं।

कैसे पहुंचे

चेन्नई से 1.5 घंटे का सफर तय करके आप महाबलीपुरम पहुंच सकते हैं। वैसे चेन्नई से बसों और टैक्सी की भी सुविधा अवेलेबल है। यहां के लिए सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन चेंगलपट्टू है जो महाबलीपुरम से 29 किलोमीटर दूर है।

कब जाएं

समुद्र तट के किनारे स्थित होने की वजह से महाबलीपुरम का मौसम बहुत गर्म और नमी वाला होता है। गर्मियों (मई-जून) में यहां का तापमान 38 डिग्री तक पहुंच जाता है।

अगस्त-सितंबर में यहां अच्छी बारिश होती है जिससे मौसम खुशगवार हो जाता है तो इस दौरान आप यहां आने की प्लानिंग कर सकते हैं।

इसके अलावा सर्दियों (नवंबर-फरवरी) के मौसम में भी यहां आना सही रहेगा। क्योंकि उस दौरान यहां का तापमान 25 डिग्री रहता है। 

कहां ठहरें

महाबलीपुरम में रूकने के लिए बहुत ज्यादा नहीं लेकिन हर तरह के बजट वाले होटल्स मिल जाएंगे। अकेले घूमने गए हैं तो बजट के साथ सेफ्टी का भी ध्यान रखना पड़ता है। इसके लिए फिशरमैन कॉलोनी में आपको सस्ते और अच्छे रूम मिल जाएंगे। इसके अलावा ईस्ट राजा स्ट्रीट पर भी गेस्ट हाउस से लेकर अच्छे-अच्छे होटल्स की सुविधा मौजूद हैं।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।