विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विंटर वेकेशन को यादगार बनाना है, तो दोस्तों या फैमिली के साथ इन रोड ट्रिप्स का बनाएं प्लान

Published: Thu, 28 Dec 2023 10:34 AM (IST)

सर्दियों में कहां घूमने जाएं इसे लेकर बहुत कनफ्यूज़न रहती है लेकिन कई जगहों को एक्सप्लोर करने का बेस्ट सीज़न ...और पढ़ें

सर्दियों में इन जगहों का रोड ट्रिप करें प्लान बना जाएगा हमेशा के लिए यादगार
सर्दियों में इन जगहों का रोड ट्रिप करें प्लान बना जाएगा हमेशा के लिए यादगार

HighLights

  1. सर्दियों में बनाएं इन जगहों के रोड ट्रिप का प्लान।
  2. विंटर्स वेकेशन को मजेदार बना सकते हैं इन जगहों पर जाकर।
  3. सर्दियों में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये डेस्टिनेशन।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ट्रिप पर जाने के बारे में सोचकर तो बहुत एक्साइटमेंट होती है, लेकिन सर्दियों में ट्रैवलिंग बहुत ही चैलेजिंग होती है, लेकिन अगर आप जनवरी में आने वाले लॉन्ग वीकेंड में दोस्तों या फैमिली के साथ कहीं जाने की सोच रहे हैं, तो ऐसी जगहों का प्लान बनाएं जहां आप घूमने-फिरने के साथ मौज-मस्ती भी कर पाएं। आज हम आपको ऐसे कुछ डेस्टिनेशन्स के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। जहां आपको रास्ते में कई सारे खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। 

मुंबई-गोवा-गोकर्ण

नवंबर से मार्च तक का महीना बीच डेस्टिनेशन के लिए परफेक्ट होता है। जब बाकी जगहों पर कड़ाके की ठंड होती है, तो यहां का मौसम घूमने के एकदम अनुकूल होता है। सर्दियों में आप गोवा का रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। मुंबई से गोवा की रोड ट्रिप बहुत ही शानदार है। अगर आपके पास छुट्टियां हैं और थोड़ा और घूमने का दिल हो, तो गोकर्ण को भी साथ ही साथ कवर कर सकते हैं। रास्ते में आपको कई सारे खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं। समुद्र तट पर सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त कर का नजारा ऐसा होता है जिसे देखने से कभी मन नहीं भरता। 

कोझीकोड-कोच्चि-अलेप्पी-वर्कला

केरल भी उन डेस्टिनेशन्स की लिस्ट में शामिल है जहां आप सर्दियों में घूम सकते हैं। वैसे तो यहां की हर एक जगह अलग खूबसूरती बटोरे हुए है, लेकिन केरल के ट्रिप को यादगार बनाने के लिए आप रोड ट्रिप प्लान करें। कोझीकोड से आप इस ट्रिप की शुरुआत कर सकते हैं, जो कोच्ची, अलेप्पी से होकर वर्कला तक जाती है। यहां का सफर इतना सुहाना होता है कि आपको लगातार ड्राइविंग के बाद भी थकान का एहसास नहीं होता। रास्ते में रूककर आप फोटोग्राफी और यहां के लोकल जायकों को भी चखने का मजा ले सकते हैं। 

जम्मू-अनंतनाग-अहरबल

कश्मीर का हर एक सीजन में अलग नजारा देखने को मिलता है। अगर आप यहां के सबसे शानदार नजारे का दीदार करना चाहते हैं, तो रोड ट्रिप का प्लान करें। जम्मू से अनंतनाग होते हुए अहरबल तक का सफर आपको सालों तक रहेगा याद। बर्फ से ढंके पहाड़ और पेड़ किसी फिल्म के शूटिंग लोकेशन जैसे लगते हैं। इतनी सर्दी होती है कि झरने भी जम जाते हैं।

दिल्ली-शिमला-किन्नौर-स्पीति 

हालांकि किन्नौर-स्पीति का सफर सर्दियों में बड़ा कठिन है, लेकिन इसी दौरान तो आप यहां का सबसे खूबसूरत दृश्य भी देख सकते हैं, तो अगर आप रेडी है इसे देखने केे लिए तो निकल जाएं अपनी गाड़ी लेकर। आप दिल्ली से किन्नौर होते हुए स्पीति वैली पहुंच सकते हैं। रास्ते में आप धनखड़, चन्द्रताल लेक, ताबो और ल्हालुंग मोनेस्ट्रीज घूम सकते हैं यहां की खूबसूरती को अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं। 

लखनऊ-मुनस्यारी

उत्तराखंड की बेहद खूबसूरत जगह है मुनस्यारी। अगर आपने अभी तक इस जगह को एक्सप्लोर नहीं किया है, तो ये बिल्कुल सही वक्त है यहां जाने का। यहां बिखरी प्राकृतिक खूबसूरती को करीब से देखना है, तो रोड ट्रिप प्लान करें। समुद्र तल से 7540 फीट की ऊंचाई पर स्थित मुनस्यारी में ऊंचे-ऊंचे बर्फ से ढके पहाड़ और कल-कल बहती नदी आपको आकर्षित करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। 

ये भी पढ़ेंः- भीड़ से दूर कहीं सुकून से करना चाहते हैं नए साल का स्वागत, तो निकल जाएं इन खूबसूरत गांवों की ओर

Pic credit- freepik

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।